बड़ा खुलासाः सऊदी अरब के शाह हैं बीमार, सामने आई ये बीमारी

देश में कोरोना वायरस के कारण सऊदी शाह पिछले कुछ महीने से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। शाह सलमान 2015 से सऊदी अरब पर शासन कर रहे हैं और अपने बेटे एवं प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (34) को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं।

Update:2020-07-21 17:23 IST

दुबईः कोरोना से कोई भी देश अछूता नहीं रहा है। सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज को अस्पताल में हैं। अरब जगत के सबसे ताकतवर देश के किंग सलमान को पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) में सूजन हो गया है। जिसके बाद मेडिकल जांच के लिए राजधानी रियाद के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। है। सऊदी अरब के शाही दरबार’ ने सोमवार 20 जुलाई को एक बयान में इसकी जानकारी दी, जिसे आधिकारिक तौर पर ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने जारी किया।

देश में देश में कोरोना वायरस का भी प्रकोप

बयान में कहा गया कि 84 वर्षीय शाह की ‘शाह फैसल स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल’ में मेडिकल जांच की जा रही है। उन्होंने इस पर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। देश में कोरोना वायरस के कारण सऊदी शाह पिछले कुछ महीने से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। शाह सलमान 2015 से सऊदी अरब पर शासन कर रहे हैं और अपने बेटे एवं प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (34) को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं। सलमान ही मुख्य रूप से देश का कामकाज चलाते हैं।

ये भी देखें: Lalji Tandon के लिए Lucknow बहुत ख़ास रहा, जानें Lucknow का Lalji Tandon पर असर…

रियाद में सलमान 50 साल तक गवर्नर रहे

वहीं किंग सलमान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुस्तफा अल कदीमी ने सऊदी अरब की अपनी तय यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल साउद ने इस बात की जानकारी दी। 2015 में सऊदी साम्राज्य के शाह बनने से पहले समलान करीब ढाई साल तक देश के क्राउन प्रिंस (उत्तराधिकारी) और उप-प्रधानमंत्री रहे। वहीं राजधानी रियाद में सलमान 50 साल तक गवर्नर के तौर पर शासन करते रहे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News