Super storm Yagi: सुपर तूफान यागी ने मचायी चीन में तबाही अब वियतनाम है निशाने पर

Super storm Yagi: इस तूफान की ताकत का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी गति 300 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इस अधिकतम हवा की गति यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना खतरनाक है।

Report :  Network
Update: 2024-09-07 04:20 GMT

Super storm Yagi (Pic: Social Media)

Super storm Yagi: सुपर टाइफून यागी चीन के बाद अब वियतनाम में तबाही मचाने को तैयार है। यागी शुक्रवार को चीन के हॉलिडे आइलैंड हैनान में टकराया जिसके बाद से चीन में भारी तबाही मच गया है। यही नहीं इस तूफान से हांगकांग और दक्षिणी चीन के कुछ हिस्से के प्रभावित होने की भी संभावना है।

इस तूफान की ताकत का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी गति 300 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इस अधिकतम हवा की गति यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना खतरनाक है। सुपर टाइफून यागी वर्तमान में श्रेणी 4 के तूफान के बराबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यागी अब तक का दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात है जो सिर्फ अटलांटिक तूफान बेरिल से ही पीछे है जो श्रेणी 5 का था।

वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययनों में पाया है कि दुनिया में मानव-जनित जलवायु संकट के कारण गर्म होते महासागर तूफानों को और अधिक तेजी से तीव्र कर रहे हैं। महज दो दिन पहले तक यागी एक उष्णकटिबंधीय तूफान था और इसकी अधिकतम हवाए़ं 90 किलोमीटर प्रति घंटे (60 मील प्रति घंटे) की स्पीड से चल रही थीं, लेकिन इसने दक्षिण चीन सागर के गर्म पानी पर तेज़ी से ताकत हासिल की और अब यह और खतरनाक रूप ले लिया है।

यागी बन सकता है अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान

स्काईमेट वेदर के अनुसार हैनान मौसम सेवा का अनुमान है कि यागी तूफान शुक्रवार को हैनान के किंघई से पड़ोसी ग्वांगडोंग प्रांत के डियानबाई तक जमीन से टकराया है। यह पिछले 10 वर्षों में हैनान में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है।

यागी तूफान को लेकर हांगकांग वेधशाला का कहना है कि यागी टाइफून, जिसकी अधिकतम हवाओं की गति 210 किमी प्रति घंटे है। चीन में तबाही मचाने के बाद यह वियतनाम में भी भारी तबाही मचा सकता है क्यों कि इस तूफान की गति बढ़ती ही जा रही है। यागी तूफान एक दशक में इस क्षेत्र को प्रभावित करने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान बन सकता है।

Similar News