UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद नहीं रहे, देश में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित, PM मोदी के थे करीबी

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया।राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने शेख खलीफा के निधन की पुष्टि की है।

Written By :  aman
Update: 2022-05-13 12:03 GMT

UAE President Sheikh Khalifa Bin Zayed (File Photo)

UAE President Sheikh Khalifa Passes Away : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (Khalifa bin Zayed Al Nahyan) का शुक्रवार को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने शेख खलीफा के निधन की पुष्टि की है। शेख खलीफा के निधन पर दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों सहित लोगों द्वारा शोक संवेदनाएं जताई जा रही हैं। शेख खलीफा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते थे।

बता दें कि, शेख खलीफा ने 3 नवंबर 2004 को पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति तथा अबू धाबी के शासक के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। शेख खलीफा को उनके पिता के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया था। वर्ष 2019 में उन्हें चौथी बार 5 वर्षीय कार्यकाल के लिए चुना गया था। तब उन्हें UAE की सुप्रीम काउंसिल ने उन्हें एक बार फिर राष्ट्रपति के लिए चुना था।

संघीय सरकार और अबू धाबी सरकार का पुनर्गठन किया

शेख खलीफा का जन्म वर्ष 1948 में हुआ था। वो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दूसरे राष्ट्रपति और अबु धाबी के 16 वें शासक थे। शेख खलीफा अपने पिता शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। यहां ये याद दिला दें कि शेख खलीफा ने राष्ट्रपति बनने के बाद संघीय सरकार और अबू धाबी सरकार का पुनर्गठन किया था।

राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा

अरब मीडिया ख़बरों के अनुसार, शेख खलीफा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अरब के प्रमुख मीडिया खलीज टाइम्स की ख़बरों के अनुसार, राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर संयुक्त अरब अमीरात में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। यूएई में 40 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा।

Tags:    

Similar News