यहां जमीन के नीचे है हजारों लोगों का आशियाना,देखने में जन्नत सा लगता है यहां का नजारा

 दुनिया में कई जगहें और कई चीजें है जो आश्चर्य से भरी है। उन जगहों पर जाना हर किसी को अच्छा लगता है। इसी तरह की जगहों में एक शहर है जहां जाकर आप आना नहीं चाहेंगे। वो जगह है आस्ट्रेलिया के कूबर पेडी टाउन जो जमीन के नीचे बसा है।;

Update:2023-07-24 17:56 IST
यहां जमीन के नीचे है हजारों लोगों का आशियाना,देखने में जन्नत सा लगता है यहां का नजारा
  • whatsapp icon

जयपुर: दुनिया में कई जगहें और कई चीजें है जो आश्चर्य से भरी है। उन जगहों पर जाना हर किसी को अच्छा लगता है। इसी तरह की जगहों में एक शहर है जहां जाकर आप आना नहीं चाहेंगे। वो जगह है आस्ट्रेलिया के कूबर पेडी टाउन जो जमीन के नीचे बसा है।

पानी नहीं रहस्यों से भरा है ये कुआं,अंदर से निकलती है रोशनी, जो आजतक है अनसुलझा

ऐसे में यहां पर काफी माइन्स बन गई हैं और लोगों ने अब यहां रहने का जुगाड़ ढूंढ लिया। गर्मियों में यहां का तापमान 40 के ऊपर चला जाता है। भीषण गर्मी से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन के नीचे घर बनाने का निर्णय लिया।

यह शहर जमीन के अंदर बसा है। एडीलेड से करीब 800 किमी दूर पूर्व में बसा यह शहर काफी एकांत में हैं। यहां आसपास मरुस्थल है, ऐसे में लोगों ने रहने-खाने के लिए जमीन के नीचे एक शहर बसा लिया। यह इलाका साल 1915 में चर्चा में आया था।

‘कबीर सिंह’ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ हुई ये घटना, जानकर हो जाएँ सावधान

 

यहां पर दूधिया रंग के पत्थर काफी मात्रा में पाए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के करीब 95 परसेंट दूधिया पत्थर इसी इलाके में मिलते हैं। देखते ही देखते करीब 4 हजार लोग जमीन के नीचे रहने लगे, अब तो यहां पूरा शहर बस चुका है। जमीन के नीचे आपको होटल, कैसीनो से लेकर पूल और गेम्स तक की सारी सुविधाएं मिलती हैं। यहां रहने वाले लोग काफी खुश रहते हैं। नीचे एक म्यूजियम भी हैं जो लोगों को आकर्षित करता है। यह अंडरग्राउंड टाउन के नाम से पॉपुलर है।

Tags:    

Similar News