वर्ल्ड की इस सबसे बड़ी गुफा में छिपे है कई रहस्य, देखकर रह जाएंगे दंग

Update: 2019-03-10 04:09 GMT

वियतनाम: वैसे तो आपने कई विशाल और खूबसूरत गुफाएं देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी दुनिया की सबसे बड़ी और खूबसूरत गुफा के बारे में सुना या देखा है? ये गुफा आपकी सोच से भी ज्यादा बड़ी है। इस गुफा को देखकर आप अपने दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे।

सून डूंग की नैचुरल खूबसूरती

वियतनाम की सन डूंग (Son Doong) गुफा को दुनिया की सबसे बड़ी गुफा होने का दर्जा हासिल है। इसे सबसे विशाल गुफा कहने के साथ-साथ दुनिया की सबसे खूबसूरत गुफा कहना भी गलत नहीं होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गुफा को एक किसान ने 1991 के आस-पास खोजा था।

राख से बनी है ये झील, पानी का नहीं कहीं नामोनिशान, जानिए इसकी खासियत

जमीन से 490 मीटर नीचे

वियतनाम के जंगलों की गहराई में छिपी है विश्व की सबसे बड़ी और सबसे लम्बी भूमिगत गुफा भी है। कुछ साल पहले तक मनुष्य से ये गुफा एकदम अछूती रहीं। इस गुफा की नैसर्गिक खूबसूरती भी अद्भुत है। शेडोंग या माऊंटेन रिवर केव नामक ये गुफा आसपास की जमीन से 300 मीटर नीचे स्थित है जो 8.9 किलोमीटर लम्बी है। इसका सबसे गहरा स्थान धरातल से 490 मीटर नीचे है। ये लगभग 656 फुट ऊंची और 262 फुट चौड़ी है कहीं-कहीं ये 492 फुट चौड़ी हो जाती है।

गुफा के अंदर है नदी

इसके अंदर 1.6 मील लम्बी नदी भी बहती है। गुफा की खोज 1991 में एक किसान हो खान ने की थी, लेकिन पानी की भयंकर गर्जना और अंधेरे के कारण किसी ने भी गुफा के अंदर जाने की हिम्मत नहीं की। दरअसल, हो खान ने जंगलों में एक विशाल गुफा देखने के बारे में ब्रिटिश गुफा खोजी हॉवर्ड लिम्बर्ट को बताया था।

किसान की खोज से दिखा अद्भुत नजारा

परंतु उसे पक्का पता नहीं था कि ये कितनी विशाल है। इस गुफा के अंदर की दुनिया इसकी खोज के 18 सालों तक यानी 2009 तक लोगों के लिए अनजान रही। सन् 2009 में हॉवर्ड ने ब्रिटिश केव रिसर्च एसोसिएशन के साथ मिल कर एक अभियान चलाकर इसके अंदर की झलक दुनिया को दिखलाई और इस गुफा के बारे में दुनिया को बताया। ब्रिटेन और वियतनाम के 13 खोजियों के संयुक्त दल ने इसकी जांच की थी।

लेकिन उनका अभियान बीच में ही एक बहुत बड़ी दीवार के कारण रुक गया था। इस गुफा से निकासी का रास्ता 2010 में खोजा गया जब एक दल ने उस 200 मीटर ऊंची दीवार को पार किया। उसके बाद यह गुफा दुनियाभर में मशहूर हो गई।यह वियतनाम के क्वांग बिन्ह प्रांत में स्थित फांग न्हा-के-बांग नैशनल पार्क में स्थित है।

आंखों की रोशनी रहेगी बरकरार,सुबह करें इस जूस से दिन की शुूरुआत है इसमें रोगों का इलाज

वर्ल्ड की लार्ज एंड बेस्ट गुफा

इसकी खोज होने से पहले तक दुनिया की सबसे बड़ी गुफा मलेशिया के बोर्नो टापू की डीर केव को माना जाता था। शेडोंग (माऊंटेन रिवर केव) गुफा इससे कई गुना बड़ी है। वियतनाम का यह वह क्षेत्र है जहां चूना पत्थर की गुफाएं भरी पड़ी हैं। उनके विषय में जानना खोजकर्त्ताओं के लिए बहुत कठिन काम है।खोजी दल ने इन गुफाओं का आकार जानने के लिए लेजर तकनीक का प्रयोग किया है। शेडोंग गुफा को माऊंटन रिवर केव के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि ये राओ थुनोई नदी के करीब स्थित है। यहां तस्वीरें लेने वाले जर्मन फोटोग्राफर कार्सटन (कस्र्टन) पीटर के अनुसार उन्होंने 2010 में इस जगह को कुछ ब्रिटिश और जर्मन गुफा-खोजियों (केवर्स) के साथ देखा।

जो भी देखा हो गया रोमांचित

उनका इरादा गुफा के अनदेखे पहलुओं को कैमरे में कैद करना था। दो हफ्ते तक गुफा में बिताने वाले कस्टन ने बताया कि इस दौरान उन्होंने गुफा के कुछ नए हिस्सों को देखा और उनकी फोटोज खींचीं।जब से दुनिया की इस सबसे बड़ी गुफा की खोज हुई है रोमांच की तलाश में रहने वाले लोग इसकी तरफ काफी आकर्षित हो रहे हैं। लोगों का इसके प्रति आकर्षण इतना अधिक है कि 2015 के लिए भी यहां टूर की बुकिंग बंद हो चुकी है।

गुफा में जाने के लिए 2 लाख करते है अदा

इस गुफा के 6 दिन के टूर के लिए पर्यटकों को लगभग 2 लाख रुपए अदा करने पड़ते हैं। 1 महीने में चार टूर ही आयोजित किए जाते हैं और 1 टूर में मात्र 8 पर्यटकों को शामिल किया जाता हैगुफा के टूर के लिए लम्बी ट्रैकिंग से लेकर पर्वतारोहण तक कई अनुभव एक साथ होते हैं। इस साल टूर की अवधि को 3 महीने से बढ़ा कर 7 महीने (फरवरी-अगस्त) कर दिया गया।

OMG: पूल में नहाने से यहां एक साथ 16 लड़कियां हुई प्रेग्नेंट, जानिए कैसे?

 

वियतनामी दीवार के रुप में फेमस

गुफा की विशालता का अनुमान इसी बात से लग सकता है कि इसके भीतर एक पूरा जंगल उगा हुआ है। असल में गुफा के सबसे बड़े हिस्से के ऊपर की छत का एक हिस्सा अपने ही भार से गिरा हुआ है जिससे गुफा के इस भाग में सूर्य की रोशनी आती है।गुफा के भीतर ही पहले जंगल से यहां तक पहुंचने में डेढ़ दिन लग जाता है। इतना ही नहीं गुफा में बादल भी बनते हैं। यह गुफा अपने आप में बहुत विलक्षण है जहां लाखों साल पुराने जीवाश्म भी मिले हैं। गुफा में 8 किलोमीटर भीतर जाने पर वह 200 मीटर ऊंची दीवार दिखाई देती है जो अब वियतनामी दीवार के नाम से मशहूर है।

 

Tags:    

Similar News