Yevgeny Kulesh Ki Maut: स्टेज पर एक्टिंग के दौरान हुई मौत, मौजूद दर्शकों को लगा नाटक का ही सीन

Yevgeny Kulesh Ki Maut: मास्को के विश्व प्रसिद्ध बोलशोई थिएटर में ओपेरा 'साडको' की प्रस्तुति के दौरान एक एक्टर की मौत हो गई, लेकिन दर्शकों को लगा कि यह एक्टिंग का ही हिस्सा है।

Report :  aman
Published By :  Shreya
Update: 2021-10-11 10:29 GMT

Yevgeny Kulesh (फोटो साभार- ट्विटर)

Yevgeny Kulesh Ki Maut: साल 2007 में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के मुख्य किरदार वाली एक फिल्म आई थी, 'द लास्ट लियर' (The Last Lear), जिसका निर्देशन ऋतुपर्णो घोष (Rituparno Ghosh) ने की थी। उसका मुख्य अभिनेता जो शेक्सपियर से बेहद प्रभावित था और 30 सालों से स्टेज पर नाटक करता था। उसकी खासियत थी, कि वह चरित्र को जीवंत कर देता था। इसीलिए जब वह अंतिम प्ले करता है तो अपने चरित्र को जीवंत बनाने के लिए खुद को खत्म कर लेता है। दर्शक तालियां बजाते हैं। एक्टिंग की तारीफ करते हैं, लेकिन ये नहीं समझ पाते कि वह चरित्र अभिनेता अब नहीं रहा। इसी से मिलता-जुलता एक मामला रूस (Russia) की राजधानी मास्को (Moscow) में देखने को मिला।

मास्को के विश्व प्रसिद्ध बोलशोई थिएटर (Bolshoi Theatre) में हुए इस हादसे में जिस एक्टर की मौत हुई वह ओपेरा 'साडको' (Opera Sadko) की प्रस्तुति दे रहा था। उस एक्टर का नाम येवगेनी कुलेश (Yevgeny Kulesh) था, जिसकी मौत एक दर्दनाक हादसे (Hadse Mein Maut) में हो गई।

ये है मामला

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोलशोई थिएटर में ओपेरा 'साडको' की प्रस्तुति चल रही थी। 37 वर्षीय एक्टर येवगेनी कुलेश हर बार की तरह स्टेज पर अपना परफॉर्मेंस दे रहे थे। इसी दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सेट का सीन बदलते समय कुलेश एक बड़े 'प्रॉप' के नीचे दब गए। दबने के चलते उनकी तुरंत मौत हो गई।

हालांकि, स्टेज पर प्रॉप के गिरने और हलचल बढ़ता देख शुरुआत में दर्शकों को लगा, कि ये भी प्रस्तुति का ही कोई हिस्सा है। दर्शकों को लगा कि कोई स्टंट सीन था जिसे किया जा रहा है। लेकिन, थोड़ी देर में ही रोमांच शोर में बदल गया। लोगों ने चिल्लाने की आवाजें आने लगी। तभी खबर आई, कि भारी प्रॉप के नीचे दबने से एक्टर येवगेनी कुलेश की मौत (Yevgeny Kulesh Ki Maut) हो गई।

प्रस्तुति रद्द हो गई

इसके बाद, सोशल मीडिया (Social Media) पर इस घटना से जुड़े कुछ क्लिप्स (Viral Video) सामने आईं। जिसमें साफ देखा जा सकता है, कि स्टेज पर अचानक हलचल बढ़ जाती है। सेट का सीन बदलने के लिए एक विशाल 'प्रॉप' को उतारा जा रहा है। कुलेश इसी प्रॉप के नीचे दब जाते हैं। जैसे ही साथी कलाकारों को हादसे का आभास हुआ, उन्होंने चिल्लाना और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस हादसे के बाद मंच का पर्दा गिरा दिया गया। दर्शकों को बताया गया कि प्रस्तुति रद्द हो गई है।

इलाज के दौरान ले जाते वक्त डीएम तोड़ा

साथी कलाकारों ने घायल एक्टर येवगेनी कुलेश को इलाज के लिए जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे, उसने दम तोड़ दिया था। इस घटना से संबंधित वायरल वीडियो में लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। बता दें, कि यह घटना रूसी संगीतकार निकोलाई रिमस्की-कोर्साकोव की ओर से 19वीं शताब्दी के ओपेरा 'साडको' के प्रदर्शन में एक सेट परिवर्तन के दौरान हुआ।

पुलिस जांच में जुटी

मास्को की पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। जांच समिति ने एक बयान में कहा, कि वह एक्टर कुलेश की मौत की जांच कर रही है। जबकि, बोलशोई थिएटर के पूर्व एक्टर्स ने विश्व प्रसिद्ध स्थल पर कामकाज की ऐसी स्थिति की घोर निंदा की है। उन्होंने सुरक्षा उपायों की अनदेखी का मुद्दा भी उठाया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News