×

Case on Dog : मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ने के आरोप में कुत्ते पर केस

Case on Dog : एक विचित्र घटना में आंध्र प्रदेश से सामने आई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के एक पोस्टर को फाड़ने के लिए एक कुत्ते के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज किया गया है।

By
Published on: 13 April 2023 9:33 PM GMT
Case on Dog : मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ने के आरोप में कुत्ते पर केस
X
मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ने के आरोप में कुत्ते पर केस: Photo- Social Media

Case on Dog: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से अजीबो गरीब घटना सामने आई है। वहा की कुछ महिलाओं ने कुत्ते पर केस दर्ज कराया है। कुत्ते पर मन हानि का केस दर्ज किया गया है। बात यह हुई कि, एक घर की दीवार पर मुख्यमंत्री के पोस्टर को कुत्ते द्वारा फाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। वीडियो वायरल होने के बाद विजयवाड़ा में महिलाओं के एक समूह ने पुलिस में केस दर्ज कराया है।

विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की कार्यकर्ता बताई जाने वाली दसारी उदयश्री ने व्यंग्यात्मक तरीके से पुलिस में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कुछ अन्य महिलाओं के साथ मांग की, कि मुख्यमंत्री का अपमान करने के लिए कुत्ते और उसके पीछे वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पुलिस से कुत्ते को गिरफ्तार करने का अनुरोध

उन्होंने स्थानीय टेलीविजन चैनलों से कहा कि जगन मोहन रेड्डी के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है, जिनकी पार्टी ने 151 विधानसभा सीटें जीती थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता का अपमान करने वाले कुत्ते ने राज्य के छह करोड़ लोगों को आहत पहुंचाई है। उन्होंने आगे कहा कि, "हमने पुलिस से कुत्ते और कुत्ते के पीछे उन लोगों को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है जिन्होंने हमारे माननीय मुख्यमंत्री का अपमान किया है।"

चर्चा का विषय

इससे पहले एक कुत्ते द्वारा जगन मोहन रेड्डी की फोटो वाले स्टीकर को फाड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है और YCP के अभियान और TDP की प्रतिक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ लोगों ने तुच्छ मामले पर पुलिस संसाधनों को बर्बाद करने के लिए TDP की आलोचना की है। अन्य ने YCP के अभियान और जनता पर इसके प्रभाव पर सवाल उठाया है। यह घटना सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है और अपने एजेंडे को बढ़ावा देने में राजनीतिक दलों की भूमिका पर भी चर्चा का विषय बन गई है। कई टीडीपी समर्थकों ने अपने सोशल अकाउंट के जरिए वीडियो अपलोड किया।

Next Story