×

2023 Ka Mesh Rashifal: मेष राशि के लिए 2023 क्या होगा भाग्योदय, जानिए ग्रहों की स्थिति,इस राशि के बॉलीवुड स्टार्स के सितारों का हाल

2023 Ka Mesh Rashifal: साल 2023 मेष राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। मेष राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:00 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 6:15 AM GMT)
2023 Ka Mesh Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

2023 Ka Mesh Rashifal

साल 2023 मेष राशि के लिए

अब नए साल 2023 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2023 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

मेष राशि के लिए साल 2023 Varshik Rashifal 2023 Mesh Rashi

साल 2023 मेष राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। मेष राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 मेष राशि वालों के ( Mesh Rashifal 2023) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो मेष राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 मेष राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यह हम 2023 वार्षिक राशिफल में बताएंगे.....

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

मेष राशि 2023 कैसा रहने वाला है

साल 2023 की शुरुआत में मेष राशि के जातकों के लिए इस साल के शुरुआती में आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस साल आपके खर्चों में अधिकता रहेगी इसलिए योजनाओं के साथ आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने का प्रयास करने की ज़रुरत है।साल जातकों को कई उतार-चढ़ावों से होकर गुज़रना पड़ेगा। इस साल आपके ग्रहों का कहना है कि आपको कठिन परिश्रम करना होगा, तभी सुखःद परिणाम मिलेंगे।

नया साल 2023 की शुरुआत मेष राशि के लिए उचित रहेगा। इस साल की शुरु में ही चंद्रमा मेष राशि में ही रहेंगे। राहु और चंद्रमा की वजह से अच्छा और बुरा दोनों ही प्रभाव पड़ रहा है। ये दोनों राशियों इससे अधिक प्रभावित होंगी। 2023 इस राशि वालों के शुभ फलदायी रहेगा । राहु जहा इस साल सेहत पर असर डालेंगे। नौकरी और बिजनेस के लिए मेष राशि के जातकों के लिए काअच्छा रहेगा। लव सव के लिए तो 2023 आपके लिए उत्तम है । जिन लोगों को संतान सुख नहीं है। उन्हें इस साल खुशखबरी मिलेगी ।

यह साल मेष राशि वालों के लिए मेहनत करने वाला रहने वाला है। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा और आप खुद को साबित कर पाएंगे। इस साल आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। गुरु वक्री होकर मार्गी होने से आपके परिवार में दिक्कते आएंगी। जिसके कारण परिवार के किसी बड़े सदस्‍य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अप्रैल के बाद नवें घर में गुरु की दृष्टि आपके लिए भाग्योदय की यात्रा का संकेत दे रही है

2023 में मेष राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Mesh Rashifal 2023 Money Conditions )

मेष राशि वालों के लिए साल 2023 आर्थिक स्थिति में बेहतर रहेगा। इस साल आपको धन लाभ के योग बनेंगे। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए निवेश से धन लाभ होगा। नौकरी और बिजनेस वालों की तरक्की होगी लेकिन साधारण तौर पर ही। हां अप्रैल के बाद समय बेहतर रहेगा। आपके लिए प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। धन लाभ होने की भी संभावना है। निराश न हो लेकिन साल के बीच में अगस्त माह आपके लिए अच्छे दिन लाएगा।सरकारी नौकरी की तैयारी वालों को सफलता मिलेगी। आपके राशि के लिए धन का स्वामी शुक्र, शनि के साथ दशम भाव में विराजमान है जो कर्म भाव है। इसलिए नौकरी वाले जातकों के धन में वृद्धि बनी रहेगी। इस वर्ष आपकी बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

मेष राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ ( Saal Me Mesh Rashifal 2023 Love Life)

लव लाइफ साल 2023 में मेष राशि पंचम भाव का स्वामी सूर्य है एवं सूर्य भाग्य स्थान में गुरु की राशि में विराजमान है और साल 2023 में शुक्र के नक्षत्र में होने से बहुत ही मजबूत है। इस कारणवश इस वर्ष आपको शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़ी हुए सफलता प्राप्त होगी। जो आपकी लव लाइफ को पॉजिटिविटी देंगे। मतलब लव लाइफ साल 2023 में बेहतर होने वाली है। जीवनसाथी के साथ प्यार और रोमांस के मौके मिलेंगे। दोनों के बीच विश्वास भी बढ़ेगा। इस साल आपकी लव लाइफ सामान्‍य रहने वाली है। प्रेम संबंधों में मानसिक संतुष्टि का अहसास होगा, इस साल किसी अन्‍य धर्म के व्‍यक्‍ति से आपको प्‍यार हो सकता है। अविवाहित और सिंगल लोगों को साल 2023 में मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। लेकिन एक-दूसरे पर विश्वास रखें।

मेष राशि की सेहत ( 2023 Me Mesh Rashi Ki Sehat)

स्वास्थ्य मेष राशि वाले 2023 में सेहत से परेशान रहेंगे। सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको पेट से संबंधित समस्या को हल्के में लेने से बचना चाहिए। सफल जीवन की सबसे बड़ी पूंजी अच्छी सेहत है। साल 2023 में आपके के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। डायबटीज रोगी अपना विशेष ख्याल रखें और खान पान सही रखें। ब्लड प्रेशर हाई होने पर इसे कंट्रोल करने की कोशिश करें। पत्तेदार सब्जियों खाएं। साल की शुरुआत में जनवरी से मार्च के बीच वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें वरना चोटिल हो सकते हैं। तेज चलती हुई वाहनों से बचें। एक और ध्यान रखनेशत्रुओं से परेशान रहेंगे। अग्नि की वस्तुओं और अग्नि से सावधान रहें।

मेष राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

मेष राशि के जातकों को साल 2023 तो आपके लिए बेहतरीन रहेगा, लेकिन फिर भी कुछ बुरा न हो इससे बचने के लिए कुछ उपाय करने होंगे। आप रोज़ शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही शनिवार के दिन काले तिल दान कर दें। इससे अवश्य लाभ होगा।

मेष राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 मेष राशि के जातक किसी को भी अपना कीमती सामान बिना सोचे विचारे न दें। और एक बात किसी पर भी आंखमूंदकर भरोसा करने से बचें।

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे मेष राशि वाले– रानी मुखर्जी, अजय देवगन, कंगना रनौत, इमरान हाशमी, लारा दत्ता, जया प्रदा, मंदिरा बेदी, अक्षय खन्ना, जितेंद्र।इनके लिए साल 2023 नेमफेम के साथ विवादों से घिरा रहेगा। जाते जाते साल देकर जायेगा।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

2023 Ka Mesh Rashifal मेष राशि का भविष्य 2023, Love Life, मेष राशि विवाह योग्य 2023, सरकारी नौकरी,Mesh Rashifal January 2023, Mesh Rashifal February 2023, Mesh Rashifal March 2023, Mesh Rashifal April 2023, Mesh Rashifal May 2023, Mesh Rashifal June 2023, 2023 Ka Rashifal, 2023 नवंबर का राशिफल,2023 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2023 Ka, horoscope 2023 का व्यवसायिक राशिफल, 2023 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2023 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,मेष राशि 2023 की भविष्यवाणी,मेष राशि 2023कैसा रहने वाला है,मेष राशि धन

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें वृष राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story