×

अधिकमास पूर्णिमा: राशि के अनुसार करेंगे इन वस्तुओं का दान तो चमकेगा भाग्य

इस दिन दान-पुण्य का बहुत महत्व होता है जो  नारायण को प्रसन्न करते हैं। राशि अनुसार किन चीजों का दान करें कि मनचाही सभी मनोकामना पूरी हो।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Sep 2020 2:23 AM GMT
अधिकमास पूर्णिमा: राशि के अनुसार करेंगे इन वस्तुओं का दान तो चमकेगा भाग्य
X
अधिक मास की पूर्णिमा पर दान, मन की मुराद होगी पूरी

लखनऊ इस समय अधिक मास चल रहा है। इस बार अधिकमास की पूर्णिमा 1 अक्टूबर को है। अधिकमास, पुरुषोत्तम मास या मलमास की पूर्णिमा अत्यंत विशेष होती है। इस दिन लक्ष्मीनारायण व्रत किया जाता है। मान्यता है कि यह व्रत करने पर समस्त सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है।धन, संपत्ति, सुख, वैभव में वृद्धि की जा सकती है। इस व्रत के प्रभाव को यदि कुंवारी कन्याएं करें तो उन्हें सुयोग्य वर प्राप्त होता है और यदि युवक करें तो उन्हें सुशील पत्नी प्राप्त होती है।

राशि के अनुसार दान

इस मांगलिक काम नहीं किए जाते वो वर्जित होते हैं लेकिन धार्मिक कार्य बहुत किए जाते हैं। यह महीना भगवान विष्णु को अधिक प्रिय हैं । लेकिन 1 अक्टूबर को अधिक मास की पूर्णिमा हैं जिसका विशेष महत्व हैं। इस दिन दान-पुण्य का बहुत महत्व होता है जो नारायण को प्रसन्न करते हैं। राशि अनुसार किन चीजों का दान करें कि मनचाही सभी मनोकामना पूरी हो।

मेष गुड़ का दान

मेष राशि का स्वामी मंगल है। अधिक मास की पूर्णिमा के दिन आप गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।

वृष मिश्री का दान

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों के द्वारा पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

यह पढ़ें...फैली भयानक बीमारी: अब भारत में इसका आतंक, महाराष्ट्र में जारी हुआ अलर्ट

rashi फाइल फोटो

मिथुन हरे रंग की मूंग की दाल

इस राशि का स्वामी बुध है। अधिक मास की पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोग हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।

कर्क चावल का दान

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के जातकों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

सिंह गेहूं का दान

इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा पर गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या हरे रंग का चारा खिलाना

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला कन्याओं को खीर

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

rashifal sign file फाइल फोटो

यह पढ़ें...30 सितंबर राशिफल: नौकरी, बिजनेस व धन के लिए कैसा रहेगा बुधवार, जानें सबका हाल

वृश्चिक गुड़ और चना

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को आश्विन अधिक मास की पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।

धनु चने का दान

इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोगों को मलमास की पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में चने की दान अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर कंबल का दान

इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।

यह पढ़ें...61 साल पुराना LAC समझौता: भारत ने किया मानने से इनकार, चीन को बड़ा झटका

rashifal file फाइल फोटो

कुंभ काली उड़द की दाल

कुंभ राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।

मीन बेसन की मिठाई

मीन राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story