×

जीवन से है परेशान तो राशि के अनुसार करें चालीसा का पाठ, मिलेगा सकारात्मक...

हर तरफ कोरोना का कहर बरप रहा है। सब इससे बचने के लिए घरों में कैद है, लेरकिन केवल घर पर रहकर ही इससे नहीं बच सकते हैं। इससे बचने के लिए साफ-सफाई के साथ ईश्वर की आराधना भी जरूरी है। हम हर दिन रोग दोष से मुक्ति व समृद्धि के लिए मंत्रजाप और देवताओं की स्तुति पढ़ते हैं। कुछ लोग हनुमान चालीता और दुर्गा चालीसा का पाठ भी करते हैं। 

suman
Published on: 18 April 2020 4:07 PM GMT
जीवन से है परेशान तो राशि के अनुसार करें चालीसा का पाठ, मिलेगा सकारात्मक...
X

जयपुर: हर तरफ कोरोना का कहर बरप रहा है। सब इससे बचने के लिए घरों में कैद है, लेरकिन केवल घर पर रहकर ही इससे नहीं बच सकते हैं। इससे बचने के लिए साफ-सफाई के साथ ईश्वर की आराधना भी जरूरी है। हम हर दिन रोग दोष से मुक्ति व समृद्धि के लिए मंत्रजाप और देवताओं की स्तुति पढ़ते हैं। कुछ लोग हनुमान चालीता और दुर्गा चालीसा का पाठ भी करते हैं। ज्योतिष में राशि के अनुसार चालीसा के पाठ से हरेक समस्या का समाधान संभव है। इसके अलावे ज्योतिष में राशि के अनुसार चालीसा का पाठ करना बेदह लाभदायक साबित होता है। इतना ही नहीं राशि के अनुसार खास चालीसा का पाठ करने पर जीवन की हरेक समस्या का समाधान संभव है। राशि के अनुसार ये चालीसा किसी भी प्रकार की समस्या के लिए रामबाण है।

मेष

इस राशि के जातक का मन अत्यधिक चंचल होता है। जो इनके लिए कई बार परेशानियां खड़ी करती है। इसलिए इस राशि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ सबसे उत्तम माना गया है। साथ ही हनुमान जी की आराधना भी बेदह लाभदायक साबित होता है। विशेष रूप से मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ सभी प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने वाला होता है। इसके अलावे इस राशि के लिए पूजा-पाठ के समय हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करना अत्यंत लाभकारी होता है।

वृष

मेष राशि के जातक स्वभाव से बेहद जिद्दी होते हैं। कई मामले में यह जिद्दी स्वभाव इनके लिए घातक साबित हो जाता है। इसलिए इस राशि के लिए शिव चालीसा का पाठ करना शुभफलदायक माना गया है। चालीसा के पाठ से पूर्व शिव को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अलावे दूध से शिव का अभिषेक करना भी सभी संकटों से मुक्ति दिलाने वाला साबित होता है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातक के लिए किसी भी कार्य में असमंजस की स्थिति बनी रहती है। अतः इस राशि के जातकों के लिए चालीसा के रूप में सरस्वती चालीसा का पाठ करना शुभ होता है। साथ ही चालीसा से पूर्व गुग्गुल और धूप से विधि पूर्वक सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने पर जीवन की सभी असमंजसता की समस्या का समाधान हो जाता है।

यह पढ़ें..इस राशि के जातक होते हैं कामुक, कला के क्षेत्र में कमाते हैं नाम

कर्क

इस राशि के लिए इनकी भावनाएं ही बड़ी समस्या होती है। ये बहुत भावुक होते हैं और अक्सर लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं। शिव चालीसा का नियमित रूप से पाठ आपको मानसिक शांति देगा और स्थितियों को सही रूप में समझ पाएंगे। इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा करें और पूजा की समाप्ति पर शंख जरूर बजाएं।

सिंह

नेतृत्व के गुण होने के कारण आपको चुनौतियां भी बहुत मिलती हैं जो आपका जीवन संघर्षमय बनाते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा। इससे आप सही वक्त पर सही निर्णय ले पाएंगे जो आपके संघर्षों को बहुत हद तक कम कर पाएंगे। चालीसा पाठ से पूर्व मां दुर्गा का ध्यान और रोली का प्रयोग करते हुए इनकी पूजा करें।

कन्या

कन्या राशि के जातक भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे बहुत भागते हैं। दिखावा इन्हें बहुत पसंद होता है और इसमें कोई भी परेशानी आए तो दुखी हो जाते हैं। इससे बचने के लिए शुद्ध घी का दीपक जलाकर पहले मां दुर्गा का ध्यान करें और फिर गायत्री चालीसा का पाठ करें। इस तरह आपको आर्थिक समृद्धि मिलेगी और आप दुखों से बच रहेंगे।

तुला

इस राशि के जातकों सबसे बड़ी गलती इनकी लापरवाही ही होती है। इस राशि के लोग को नियमित रूप से सफेद फूल चढ़ाते हुए भगवान कृष्ण की पूजा करें और कृष्ण चालीसा का पाठ करना चाहिए। यह आप में परिस्थितियों की संवेदनशीलता की गहरी समझ पैदा होगी और आप उसे सही प्रकार से कर सकेंगे। इससे आपकी कई परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी।

यह पढ़ें.. हरे रंग की आंखों वाले होते हैं कुटिल, जानिए क्या कहती हैं आपकी आंखें

वृश्चिक

इनके जीवन में हर चीज देर से होती है और सफलता भी देर से मिलती है। इस प्रकार कई बार ये जीवन से निराश और परेशान हो जाते हैं। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए तुलसी पत्ते का प्रसाद चढ़ाते हुए हनुमान जे की पूजा करना आपकी इस स्थिति में बहुत जलद सकारात्मक बदलाव लाएगा।

धनु

स्वभाव से इन्हें मुंहफट कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। इनकी तीखी बोले दूसरों को जहां चुभती है वहें इनके लिए भी यह कई तरह की परेशानियां पैदा करने वाला होता है। इससे बचने के लिए सफेद मिठाई का प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा की पूजा करने के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मकर

इस राशि के लोग शनि से प्रभावित होने के कारण अक्सर किसी ना किसी बीमारी से परेशान रहते हैं। शनि चालीसा का नियमित पाठ करना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। किसी एकांत स्थान पर पीले रंग के आसन पर बैठकर यह पाठ करें। इसके साथ अगर शनिदेव और शिवजी की पूजा कर सकें, तो और भी बेहतर होगा।

कुंभ

इस राशि के लोग दूसरे के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर बैठते हैं। स्थिति का सही आकलन करके ही कोई निर्णय लेना लाभदायक साबित होगा। आपको माता सरस्वती की आराधना और इनकी चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही सरस्वती चालीसा का पाठ आपको नियमित करना चाहिए।

मीन

इस राशि के जातक अपनी जिम्मेदारियों को बहुत हल्के में लेते हैं। इस कारण करीबी रिश्ते भी बिखर जाते हैं। आपको गणेश जी के समक्ष लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावे रोज गणेश चालीसा और गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए।

suman

suman

Next Story