×

सावधानः शनि की उलटी चाल पलट देगी आपकी जिंदगी की रफ्तार

कोरोना संकट के बीच खगोलिय घटना भी बहुत घट रही है।  इधर जून से जुलाई तक में 3 ग्रहण लग रहा  है। एक ग्रहण 5 जून को लग चुका हो तो दूसरा 21 जून और तीसरा 5 जुलाई को लगेगा।

suman
Published on: 13 Jun 2020 5:57 AM GMT
सावधानः शनि की उलटी चाल पलट देगी आपकी जिंदगी की रफ्तार
X

लखनऊ: कोरोना संकट के बीच खगोलिय घटना भी बहुत घट रही है। इधर जून से जुलाई तक में 3 ग्रहण लग रहा है। एक ग्रहण 5 जून को लग चुका हो तो दूसरा 21 जून और तीसरा 5 जुलाई को लगेगा। करीब 58 साल बाद ऐसा योग बना है जब शनि ग्रह के मकर राशि में वक्री रहते हुए एक साथ चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं। 1962 में भी ऐसा ही संयोग बना था। जब 17 जुलाई को चंद्रग्रहण और 31 जुलाई को सूर्य ग्रहण लगा था । मकर राशि में ही शनि के साथ-साथ देव गुरु बृहस्पति भी वक्री हैं और इन दोनों की मकर राशि में ही वक्री युति में चंद्र व सूर्यग्रहण लगने जा रहे है। ज्योतिष शास्त्र में एक ही महीने में 2 ग्रहण लगने को बहुत शुभ नहीं मानते हैं। वैसे 21 जून का सूर्य ग्रहण तो 7 राशियों के लिए अच्छा प्रभाव नहीं डाल रहा है। अब ऐसे में शनि का वक्री होने से राशियों पर क्या असर होगा जानते हैं....

यह पढे़ं...राशिफल 13 जून: इस राशि को मिलेगा प्यार, इनका बढ़ेगा मान, जानें बाकी का हाल

मेष राशि वाले जातक की जिंदगी में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। ऑफिस में कलीग्स से रिश्तों में सुधार आएगा।

वृष इस राशि वाले जातकों के लिए यह समय शुभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। रुके हुए काम बनेंगे। धन लाभ होगा। कर्जदारों को दिया रुपया वापस आएगा। पद प्रमोशन या इनक्रीमेंट के मामले में भी लाभ हो सकता है।

मिथुन इस राशि के लिए यह प्रभाव बिल्कुल अच्छा नहीं है। ग्रहण काल की इस अवधि में बीमारियां परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा और कार्यों में बाधाएं आएंगी। इसके अलावा धन के मामले में भी नुकसान हो सकता है।

कर्क इस राशि के जातकों के लिए भी यह समय अच्छा नहीं रहने वाला है। मानसिक तनाव बढ़ेगा और खर्चों में वृद्धि हो सकती है।हर कार्य में बाधाएं उत्पन्न होंगी। लोगों की भी मुसीबतें बढ़ेंगी।

यह पढे़ं...अगर करते हैं पीतल के बर्तन का इस्तेमाल, तो ये खबर आपके लिए है, पढ़ें जरूर

सिंह इस राशि के जातकों के लिए ये महासंयोग बिल्कुल अच्छा नहीं है। धन हानि के योग बन रहे हैं। संपत्ति के मामले में नुकसान हो सकता है। पिता के साथ वाद-विवाद बढ़ सकता है और मानिसक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।

कन्या इस राशि वालों के लिए नौकरी या अन्य कार्यों में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। काम में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यों में भी रुकावटें आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

तुला इस राशि के जातकों के लिए ये महासंयोग परिवार में कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पिछली सारी मुसीबतों के खत्म होने का समय भी आ गया है।

वृश्चिक इस राशि वालों के लिए भी ये शुभ समय है। काम में उन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ के भी योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। खर्चों में कमी आएगी।

यह पढे़ं...शादी से पहले दिखा लीजिए कुंडली, नहीं तो पत्नी को लेकर जीवनभर करते रहेंगे मलाल

धनु इस राशि वालों के लिए पारिवारिक कष्ट बढ़ेगा। घर के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है। पार्टनर या संतान की तबियत बिगड़ सकती है। धन के मामले में सब ठीक रहेगा।

मकर इस राशि में शनि वक्री हैं और इस अवधि में तीन ग्रहों का महासंयोग मकर राशि वालों की जिंदगी पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। पति-पत्नी के बीच क्लेश बढ़ सकते हैं। रोग घर में प्रवेश कर सकते हैं। थोड़ा तनाव भी हो सकता है।

कुंभ इस राशि वालों के लिए साल 2020 ज्यादा मुश्किल रहा है। हालांकि अब स्थितियों में बदलाव आएगा। पैतृक धन या संपत्ति का लाभ मिल सकता है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा।

मीन इस राशि वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। रुका धन वापस मिलेगा। नौकरी के मामले में भी सब बेहतर होने के योग हैं। नौकरी में बदलाव और प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं।

नोट : इन सारे अशुभ प्रभावों से बचने के लिए इन राशियों के जातक को शनिदेव की आराधना करनी चाहिए। मंत्रजाप के साथ दान-पुणय करना चाहिए। साथ ही झूठ फरेब व नशा से हमेशा दूरी बनाकर चलना चाहिए ,तभी कुछ हद तक जातक इस अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं।

suman

suman

Next Story