×

ये 5 शुभ संकेत: बनाएंगे आपको मालामाल, होगी घर में धन की बरसात

कुछ ऐसे ही जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका घर में आना जीवन में धन के आगमन का संकेत देता हैं। ये जीव भविष्य में होने वाले लाभ के साथ ही सुख और ऐश्वर्य की वृद्धि को दर्शाते है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 Sep 2020 2:25 AM GMT
ये 5 शुभ संकेत: बनाएंगे आपको मालामाल, होगी घर में धन की बरसात
X
कुछ ऐसे ही जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका घर में आना जीवन में धन के आगमन का संकेत देता हैं। ये जीव भविष्य में होने वाले लाभ के साथ ही सुख और ऐशवर्य की वृद्धि को दर्शाते है।

जयपुर : कहते हैं कि प्रकृति के कण-कण में भगवान बसते हैं। हर जीव में भगवान का वास हैं और महापुरुषों ने अहिंसा ना करने की बात कही हैं। जानवर भी इसी सृष्टि का हिस्सा हैं और इनका शास्त्रों में भी महत्व हैं। अक्सर घर में कई तरह के जीव प्रवेश करते हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि इन जीवों का मनुष्य के जीवन से भी गहरा नाता होता है। कुछ ऐसे ही जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका घर में आना जीवन में धन के आगमन का संकेत देता हैं। ये जीव भविष्य में होने वाले लाभ के साथ ही सुख और ऐश्वर्य की वृद्धि को दर्शाते है।

रुका हुआ धन मिलेगा

*शास्त्रों के अनुसार, तोता का घर में आना शुभ माना जाता है क्योंकि इसका संबंध कुबेर से माना जाता है। साथ ही यह कामदेव का वाहन है इस वजह से तोता शुभ का प्रतिक है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका संबंध बुध ग्रह से माना गया है और बुध वैभव का प्रतिक है। तोता के घर में आने से धन लाभ और व्यापार में भी तेजी का सूचक माना गया है। साथ ही अटका हुआ धन भी प्राप्त होता है।

धन-धान्य की कभी कमी

*किसी के घर में अगर दोमुंहा सांप आ जाए तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी का घर आगमन हो चुका है। क्योंकि दोमुंहा सांप लक्ष्मी का वाहक माना गया है। यह बहुत दुर्लभ माना जाता है। जिस घर में यह सांप आता है, वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती।

यह पढ़ें....25 सितंबर राशिफल: जानें आज के दिन की खास बात, किसके सितारे देंगे साथ….

शुभता का प्रतीक

*दुनियाभर में मेंढक शुभता का प्रतीक माना जाता है। चीन में इसे समृद्धि और धन के प्रतीक चिह्न के रूप में मान्यता प्राप्त है। मेंढक के घर में आने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र में भी मेंढक धनदायक माना गया है। ना केवल हिंदू धर्म में बल्कि तमाम संस्कृतियों में मेंढक को घर में पाला जाता है।

PICS प्रतीकात्मक तस्वीरें, सोशल मीडिया से

सुख व ऐश्वर्य की प्राप्ति

*काली चीटियों का भी घर में आना शुभ होता है। काली चीटियों का संबंध शनि से है, जो न्याय के देवता हैं। जिस घर में चीटियां समूहबद्ध में आती है, उस घर में सुख व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं अगर अंडा मुह में लेकर आ रही हैं तो यह भी शुभ माना जाता है। ऐसा मानते हैं जल्द ही घर में धन लाभ होने वाला है। यह आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संकेत देती हैं।

यह पढ़ें....हांगकांग होगा खत्म: चीन का ये फैसला पड़ा भारी, ताइवान को भी झटका

लक्ष्मी आगमन का संकेत

*वास्तु शास्त्र में जलीय जीव जैसे कछुआ और मछली का विशेष स्थान है। कहा जाता है जहां कछुआ आता है, उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार माना जाता है। भगवान विष्णु के कच्छप अवतार से इसका संबंध है, जिससे यह और भी पवित्र हो जाता है। घर में इसका प्रवेश लक्ष्मी आगमन का संकेत माना जाता है। घर में कछुआ से समृद्धि के साथ-साथ सुख-शांति भी आती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story