×

D Letter Name Personality: जिद्दी पैसनेट और ओवरप्रोटैक्टिव, कैसी होती है डी नाम की लड़कियां, जानिए इनका चरित्र

D Letter Name Personality In Hindi: आपके नाम का अक्षर बताएगा कैसे है आप। अगर जीवन साथी की है तलाश और ए नाम का पार्टनर मिल रहा है तो जानिए कैसे निभेगी आपकी और पार्टनर कैसा होगा।

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 21 July 2023 9:31 AM GMT
D Letter Name Personality: जिद्दी पैसनेट और ओवरप्रोटैक्टिव, कैसी होती है डी नाम की लड़कियां, जानिए इनका चरित्र
X
D Letter Name Personality (सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया)

D Letter Name Personality In Hindi: नाम ही व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान है। इसी क्रम अंग्रेजी का D डी अक्षर वाले नाम के लोग कैसे होते है जानते है, नाम केवल आपकी पहचान ही नहीं है बल्कि आपके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में कई बातें भी बताते है। हर किसी के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव व पर्सनैलिटी को बताता है। D नाम की राशि वाले लोगों के ऊपर माँ सरस्वती और माता लक्ष्मी की कृपा होती है, जिसके कारण इनका बौद्धिक स्तर काफ़ी उच्च होता है अर्थात ये लोग बुद्धि में तेज़ होते हैं. साथ ही देखने में भी आकर्षक होते हैं तथा दिल के भी साफ़ होते हैं। जानते हैं डी नाम के लोगों का स्वभाव कैसे होते हैं ये...

डी नाम के लोगों का स्वभाव

डी नाम के लोग बिंदास होते है, ये अपने हर लक्ष्य को पूरा करते है। 'डी' अक्षर के नाम वाली लड़कियां काफी मेहनती और कठोर स्वभाव वाली होती हैं। इन्हें किसी तरह का समझौता या चापलूसी करना बिल्कुल पंसद नहीं होता। ये अपनी मेहनत से ही अपने मुकाम तक पहुंचती हैं।

ये लोग अपनी लुक और पर्सनैलिटी पर पूरा ध्यान देत है। अपने लुक से पहली बार में ही सबको इम्प्रेस कर देती हैं डी नाम वाली लड़कियां स्वभाव से बहुत जिद्दी होती है। यह किसी और की बात सुनने में विश्वास नहीं रखती। इनके इस स्वभाव के कारण इन्हें सेल्फ मेड कहना गलत नहीं होगा। इतना ही नहीं, यह अपने काम में किसी का दख्ल बिल्कुल बर्दाशत नहीं करते है।बुद्धिमानी और समझदारी इस अक्षर के नाम वाली लड़कियों के कई गुणों में से एक है। इसके अलावा इनकी गुणों का पता कोई भी आसानी से नहीं लगा सकता।

डी नाम वाली लड़कियां में कैसी होती हैं?

डी की लड़कियां बातूनी होती है। इसके अलावा अपनी बातों में किसी को फंसाना इन लड़कियों को बखूबी आता है।गुस्सा तो इस अक्षर के नाम वाली लड़कियों के नाक पर रहता है। गुस्से में यह किसी और की बात सुनना भी पसंद नहीं करती। फिर गलती चाहें इनकी खुद की ही क्यों न हो।इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां बहुत ही वफादार और विश्वास करने के काबिल होती हैं। ये हमेशा दूसरों के मुश्किल वक्त में काम आती हैं। फिर बात चाहे इनके परिवार की क्यों ना हो।

अपने मनमौजीपन में ये लोग हर काम अपने तरीके से करते हैं और अपने काम में किसी दूसरे का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं। ज़्यादातर ये लोग जो भी काम करते हैं अकेले ही करते हैं चूंकि इनकी सफलता का श्रेय कोई और ले जाए, इन्हें ये बर्दाश्त नहीं होता है।विषम परिस्थियों में फंसे होने पर ये लोग अपनी मेहनत जारी रखते हैं। परिणामस्वरूप ये हर मुश्किल परिस्थिति से आसानी से बाहर आ जाते हैं। साथ ही इन्हें अपने विचारों को अच्छे से लागू करना या उन पर काम करना बख़ूबी आता है।

करियर में कैसी होती है डी वाली लड़कियां?

ये लोग भी बहुत मनमौजी होते हैं। अपने मन की सुनते हैं, अपने मन की ही करते हैं। फ़ालतू बातों में ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन अगर कोई काम करने का मन बना लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। करियर की बात करें तो D नाम की राशि वाले लोग कई विकल्प होने पर अक्सर ग़लत विकल्प चुन लेते हैं, जिसके लिए इन्हें बाद में पछतावे का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि ये हर काम मेहनत व लगन के साथ करते हैं लेकिन फिर भी सफलता इनके हाथ ज़रा देर से लगती है और कई बार तो असफल भी हो जाते हैं। इनकी सबसे अच्छी ख़ासियत यही है कि इनके रास्ते में मुश्किलें व बाधाएं होने के बावजूद ये लोग निराश नहीं होते हैं बल्कि निरंतर प्रयास जारी रखते हैं, जिसके फलस्वरूप इन्हें सफलता मिल ही जाती है। स्वभाव से ये लोग बहुत सहयोगी होते हैं तथा बहुत साहसी भी होते हैं। किसी की मदद करने के मामले में भी ये लोग पीछे नहीं हटते हैं।

प्यार के मामले में डी अक्षर वाले कैसे होते हैं?

ये लोग प्यार में पैसनेट होते है। अगर इनकी लाइफ में कोई भी शख्स आता है तो ये उसे लेकर बहुत पैसनेट हो जाती हैं और उसकी बहुत केयर करती हैं। इनके जीवन में प्यार और पारिवारिक रिश्तों का महत्व बहुत ज्यादा है। यही वजह है कि इनके अंदर प्यार के साथ-साथ ईर्ष्या व जलन की भावना भी बहुत ज्यादा होती हैं और कई बार यह ओवरप्रोटेक्टिव हो जाती हैं।प्रेम जीवन की बात करें तो अपने ज़िद्दी स्वभाव के कारण ये लोग अपने प्रिय को पाने के लिए कुछ भी कर गुज़रने को तैयार रहते हैं। साथ ही अपना प्रेम संबंध बख़ूबी निभाते हैं।

प्यार के मामले में भले ही इस नाम की लड़कियां बहुत सीरियस हो, लेकिन बावजूद इसके इन्हें एक बार तो प्यार में धोखा जरूर मिलता है। मगर यह एक बार जिसे दिल में बिठा लें फिर उसका साथ जिंदगी भर नहीं छोड़ती।

नोट- धर्मग्रंथों और कई जगहों से मिली सूचनाओं पर आधारित जानकारी है। इसकी न्यूजट्रैक डॉटकॉम पुष्टि नही करता है।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story