×

Gaay ko Roti Khilane Ke Fayde: गाय को रोटी खिलाने के हैं कई चमत्कारी प्रभाव, आज ही जान लीजिये सोई किस्मत भी जाग जाएगी

Gaay ko Roti Khilane Ke Fayde: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप गाय को खाना खिलाते हैं तो ऐसे में आपको क्या फायदा होता है।

Shweta Shrivastava
Published on: 7 July 2023 2:21 AM GMT
Gaay ko Roti Khilane Ke Fayde: गाय को रोटी खिलाने के हैं कई चमत्कारी प्रभाव, आज ही जान लीजिये सोई किस्मत भी जाग जाएगी
X
Gaay ko Roti Khilane Ke Fayde (Image Credit-Social Media)

Gaay ko Roti Khilane Ke Fayde: हिन्दू मान्यताओं के अनुसार गाय को काफी पवित्र माना जाता है। भारत में कई जगहों पर गाय को पूजनीय मानते हुए पूजा भी की जाती हैं। साथ ही भगवान् श्री कृष्णा को भी गाय बेहद प्रिय थीं। इस वजह से भी हिन्दू धर्म में गायों का विशेष स्थान हैं। कहा जाता है कि गाय के अंदर 33 कोटि देवी देवता निवास करते हैं। वहीँ शास्त्रों के अनुसार गाय को खाना खिलाना भी काफी पुण्य का काम होता है। इतना ही नहीं आज भी कई हिन्दू परिवारों में गाय के लिए अलग से रोटी बनाई जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप गाय को खाना खिलाते हैं तो ऐसे में आपको क्या फायदा होता है।

गाय को रोटी खिलाने से होते हैं कई फायदे

गाय को रोटी खिलाना हिन्दू धर्म के हिसाब से बेहद पुण्य का काम होता है। वहीँ आज हम आपको गाय को खाना खिलाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बातएंगे कि आपको इससे क्या क्या फायदे होंगे।

आटा गूथने के बाद सबसे पहले गाय के लिए रोटी बनानी चाहिए। हर रोज़ एक रोटी गाय के लिए ज़रूर निकल देनी चाहिए। वैसे आप एक से ज़्यादा रोटी भी बना सकते हैं। लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप गाय के लिए एक रोटी ज़रूर बनाकर रखें वो भी ताज़े आटे की। वैसे ज़्यादातर लोग गाय को बासी रोटी ही खिलाते हैं लेकिन ये सही नहीं है। आपको गाय को ताज़ी रोटी देने पर ही फल प्राप्त होगा।

अगर गाय को घी खिलते समय आप उसमे थोड़ा सा घी चुपड़ दें और साथ में गुड़ का छोटा सा टुकड़ा रख दें तो ये काफी फलदाई माना गया है। इस तरह से भगवान् प्रसन्न होते हैं और आपको मनवांछित फल देते हैं। गाय को रोटी देने का कोई समय निश्चित नहीं है आप सुबह शाम दोनों समय उसे रोटी खिला सकते हैं। इसके अलावा आप खुद के खाना खाने से पहले भी रोटी गाय के लिए निकाल सकते है और उसे खिला सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

गाय को रोज़ रोटी खिलने से घर में सुख समृद्धि आती है और घर से दरिद्रता भाग जाती है। वहीँ इससे माँ लक्ष्मी भी बेहद प्रसन्न होतीं हैं। और उस घर में कभी गरीबी नहीं आती। पैसों की कभी कमी नहीं होती। इतना ही नहीं अगर आप एक स्टूडेंट हैं या नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अगर आप गाय को रोज़ गुड़ रोटी खिलते हैं तो आपको अपने करियर में बेहद लाभ होने की सम्भावना है।

जब आप गाय को रोटी खिलते हैं तो आपका भाग्य और उज्जवल होने लगता है। अगर आपके गृह नक्षत्र काफी बिखरी अवस्था में हैं तो भी आप गाय को रोटी खिला सकते हैं। ऐसा करने से आपके सितारे चमक जाते हैं और भाग्य भी आपका साथ देने लगता है। आपके सभी बिगड़े काम भी सही होने लगते हैं और आपकी किस्मत अचानक आपका साथ देने लगती है।

वहीँ अगर आपका मन अशांत रहता है और किसी तरह कोई सुकून नहीं मिलता है तो भी गाय को रोज़ाना रोटी खिलने से आपका चित्त शांत हो जाता है। बीमारियां घर से कोसो दूर भाग जाती हैं और तनाव भी दूर हो जाता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story