×

घर में रखें ये 5 चीजें, इनमें छिपा है खुशहाली का राज, श्रीकृष्ण ने बताई इनकी महत्ता

रोजाना गाय की घी से दीपक जलाने से घर के सभी कष्ट और विघ्न दूर रहते हैं। साथ ही इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी होता है।

suman
Published on: 9 Feb 2021 3:52 AM GMT
घर में रखें ये 5 चीजें, इनमें छिपा है खुशहाली का राज, श्रीकृष्ण ने बताई इनकी महत्ता
X
घर में रखें ये 5 चीजें, रहेंगे हरदम खुशहाल

जयपुर: हर इंसान चाहता है कि वह खुशहाल रहे। आर्थिक रुप से मजबूत रहें। महाभारत के समय जब पांडव वनवास खत्म करके हस्तिनापुर लौटे थे तो श्रीकृष्ण भी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया था, जिनसे जीवन में नकारारात्मकता दूर होती है। उन्हीं चीजों के बारे में जानते हैं। इससे घर में भी सदैव धन, संपत्ति और खुशियां बनी रहे।

chandan -

चंदन घर में पॉजिटिविटी

चंदन शुभता का प्रतीक है। श्रीकृष्ण ने बताया था कि घर में चंदन के होते हुए कोई भी बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर सकती। वहीं, इसकी खुशबू घर में पॉजिटिविटी भी फैलाती है। इसके अलावा रोजाना चंदन का तिलक लगाने से मन शांत और तनाव दूर रहता है।

यह पढ़ें...9 फरवरी: इन 3 राशियों का चल रहा खराब वक्त, रहें सतर्क, जानिए अपना राशिफल

paani

जल- घर की ऊर्जा को नियंत्रित

जल का आवागमन घर की ऊर्जा को नियंत्रित करता है। इसलिए पूजा स्थल, किचन में हमेशा साफ जल रखना चाहिए। हर व्यक्ति को रोजोना सूरज को जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही अगर कोई घर आए तो उसे पानी जरूर पिलाएं, भले ही वह दुश्मन ही क्यों ना हो। वहीं, वास्तु की मानें तो, बाथरूम में बाल्टी या टब हमेशा साफ पानी भरकर रखना चाहिए और इन्हें कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

शहद नकारात्मक उर्जा दूर

श्रीकृष्ण युधिष्ठिर को कहते हैं की शहद घर में रहने वाली नकारात्मक उर्जा को दूर करके वातावरण शुद्ध करता है। यही नहीं, शहद का सेवन शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है।

gheee

गाय का घी बहुत पवित्र

गाय का घी बहुत पवित्र होता है। श्रीकृष्ण के अनुसार गौसेवा करने से देवता भी प्रसन्न रहते हैं। गाय का घी सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं होता बल्कि इससे घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। रोजाना गाय की घी से दीपक जलाने से घर के सभी कष्ट और विघ्न दूर रहते हैं। साथ ही इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी होता है।

यह पढ़ें...11 फरवरी को मौनी अमावस्याः राशि अनुसार करें उपाय, खुलेगा सुख-समृद्धि का द्वार

veena

वीणा की पूजा

श्रीकृष्ण ने पांचवी वस्तु के रूप में वीणा को घर में रखने के लिए कहा जो मां सरस्वती का प्रिय वाद्य है। जिस घर में वीणा की पूजा की जाती है वहां सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है। वाद्य यन्त्र वीणा को घर में रखने से गरीबी, दरिद्रता, अपशगुन और अज्ञान हमेशा दूर रहता है। आप अपनी जरूरत और कमाई के हिसाब से छोटी-बड़ी वीणा रख सकते हैं।

suman

suman

Next Story