×

राशिफल 12 जून: परेशानियों से भरा रहेगा दिन या कोई होगा चमत्कार, जानें सबका हाल

जयपुर: माह –आषाढ़ ,तिथि – सप्तमी, पक्ष – कृष्ण,वार – शुक्रवार, नक्षत्र – शतभिषा .,सूर्योदय – 05:05, सूर्यास्त – 18.49 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

suman
Published on: 12 Jun 2020 12:37 AM GMT
राशिफल 12 जून: परेशानियों से भरा रहेगा दिन या कोई होगा चमत्कार, जानें  सबका हाल
X
दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम को मस्ती करेंगे। आज साथी का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें।

जयपुर: माह –आषाढ़ ,तिथि – सप्तमी, पक्ष – कृष्ण,वार – शुक्रवार, नक्षत्र – शतभिषा .,सूर्योदय – 05:05, सूर्यास्त – 18.49 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

मेष 12 जून दिन शुक्रवार जातक को संबंधियों और दोस्तों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। सेहत कमजोर होगा। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें। आज अधिकारी वर्ग से परेशानी बढ़ेगी।

वृष 12 जून दिन शुक्रवार जातक को शोक का खबर मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। सेहत की परेशानी रहेगी। मानसिक बेचैनी रहेगी। परिवार के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। बिजनेस ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें। बच्चों को दूसरों के भरोसे ना छोड़े। आज जरूरी चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

मिथुन 12 जून दिन शुक्रवार जातक के लिए शिक्षा संबंधी शोध में कार्यों के परिणाम सुखद होंगे। नौकरी -बिजनेस में उत्साह व प्रसन्नता से सफलता प्राप्त होगी। निवेश लाभदायक रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। जल्दबाजी न करें। संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कर्क 12 जून दिन शुक्रवार जातक के लिए स्थायी लाभ के बिजनेस बड़े सौदे करा सकता हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा, साक्षात्कार व करियर संबंधी कामों में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी तरह की जोखिम न उठाएं। सेहत का ख्याल रखें।

यह पढ़ें...कन्फ्यूजन से भरा रहता है हमेशा मन तो करें ये आसान उपाय

सिंह 12 जून दिन शुक्रवार जातक के घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे प्रवास की योजना बनेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। बिजनेस में अनुकूलता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें। बाहर ना जाएं। रिश्तों मे धोखा खाएंगे।

कन्या 12 जून दिन शुक्रवार जातक की बेरोजगारी दूर होगी। बिजनेस यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। विरोधी परास्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। बिजनेस में वृद्धि होगी। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। उधार ना दे। आज ऑफिस में आपका वर्चस्व रहेगा। लोग आपकी बात मानेंगे। परिवार व साथी के साथ ज बेहतरीन तालमेल रहेगा। शक करने से बचें

तुला 12 जून दिन शुक्रवार जातक के लिए प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता वाला रहेगा। आज कई बार लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहरी सहायता से काम में गति आएगी। सरकारी सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में शांति रहेगा। बिजनेस ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है, अत: लापरवाही से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चों का ध्यान रखें।

वृश्चिक 12 जून दिन शुक्रवार जातक को चोट लगने व दुर्घटना के साथ शारीरिक कष्ट होने की आशंका है। सतर्क रहे। विवाद को बढ़ावा न दें। अति उत्साहित होने से काम में हानी होगी। कुसंगति से बचें। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी उलझन में फंस सकते हैं। विवेक से निर्णय लें। सार्वजनिक स्थान पर जाने से बचें। धैर्य रखें। नौकरी-बिजनेस में परेशानियां बढ़ेंगी।

यह पढ़ें...पति हो या पत्नी चेहरा पढ़ खोल सकते हैं उनका हर राज, जानें कैसे

धनु 12 जून दिन शुक्रवार जातक के लिए नई योजना बनेगी। पुराने किए गए निर्णयों का लाभ अब प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। बिजनेस ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नए काम से संबंधित अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में आराम रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। चिंता में वृद्धि होगी। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर ना जाने दें।

मकर 12 जून दिन शुक्रवार जातक की सरकारी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धार्मिक कामों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस होगी। किसी लंबे प्रवास की योजना बनेगी। बिजनेस लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बना रहेगा। प्यार के लिए दिन बढ़िया है साथी के साथ खुशनूमा रोमांटिक पल बिताएंगे।

कुंभ 12 जून दिन शुक्रवार जातक की किसी अपने ही व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च होगा। असमंजस रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय दुख तकलीफ व पीड़ा देने वाला है। संयम बना कर चले। नौकरी में सबकुछ सामान्य नहीं होने वाला है।

मीन 12 जून दिन शुक्रवार जातक के लिए की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। काफी समय से रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। बिजनेस मनोनुकूल लाभ देगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। सेहत कमजोर रह सकता है। जल्दबाजी न करें। बाहर ना जाए। लोगों से सीमित संपर्क बनाकर चलें।

suman

suman

Next Story