×

राशिफल 17 जून: तुला राशि के साथ होगा चमत्कार, जानें कन्या समेत बाकी का हाल

जयपुर: माह –आषाढ़ ,तिथि - एकादशी 07.50am/तक,द्वादशी, पक्ष – कृष्ण,वार – बुधवार, नक्षत्र – अश्विनी 06.40am तक , भरणी.,सूर्योदय – 05:08, सूर्यास्त – 18.45 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

suman
Published on: 17 Jun 2020 12:50 AM GMT
राशिफल 17 जून: तुला राशि के साथ होगा चमत्कार, जानें कन्या समेत बाकी का हाल
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर: माह –आषाढ़ ,तिथि - एकादशी 07.50am/तक,द्वादशी, पक्ष – कृष्ण,वार – बुधवार, नक्षत्र – अश्विनी 06.40am तक , भरणी.,सूर्योदय – 05:08, सूर्यास्त – 18.45 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

मेष 17 जून दिन बुधवार को जातक का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक पक्ष में उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि के बिजनेस करन वाले जातक के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धैर्य से किये गये कामों में सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। शिवलिंग पर नारियल चढ़ाएं करें,आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृष 17 जून दिन बुधवार को जातक के लिए अच्छा रहेगा। अंहकार और आत्मविश्वास में अति से बचने की जरूरत है। कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में चीजें अनुसार रहने की संभावना है। बिजनेस बाधाओं से डरकर अपने कदम न रोकें, अन्यथा सफलता पाने से वंचित रह सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाइयों का साथ मिलेगा और उससे आपको फायदा भी होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

मिथुन 17 जून दिन बुधवार को जातक के लिए बढिया रहेगा। योग्यता से सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। विचारों को महत्व दिया जायेगा। आपका कोई दोस्त किसी जरूरी काम के लिए मददगार होंगे।

कर्क 17 जून दिन बुधवार को बिजनेस करने वाले जातक को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े खास मामले आपके सामने आ सकते हैं। अधिकारी कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर अच्छा प्रभाव जमेगा। करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है।ऑफिस में काम की तारीफ हो सकती है। प्रमोशन मिलने के योग हैं। ऑफिस में आज कई मामलों में सफल हो सकते हैं। कोई लंबा सौदा या शादी के प्रस्ताव पर फैसला करने से बचें। दोस्तों व परिवार का व्यवहार थोड़ा अजीब हो सकता है।

यह पढ़ें...अक्षय पात्र वृंदावन का सराहनीय कार्य, जरूरतमंदों को बांटा राशन सामग्री का किट

सिंह 17 जून दिन बुधवार को जातक के लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी व बिजनेस में आशानुरुप परिणाम मिलेंगे। अपनी योग्यता से सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। विचारों को महत्व दिया जायेगा। प्रेम संबंध में विछोह रहेगा।

कन्या 17 जून दिन बुधवार को जातक के रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम समय से पूरे होंगे। दोस्तों और भाइयों की मदद मिलने के योग है। किसी तरह का उलझन नहीं रहेगा। पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन है। कामकाज में व्यस्त रहेंगे। जातक के सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आएंगे। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है।

तुला 17 जून दिन बुधवार को जातक का दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर खुश होंगे। ऑफिस में बॉस खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर काफी फायदा होगा। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। प्रेम संबंध में कहीं जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में फायदा होगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, सारे काम सफल होंगे।

वृश्चिक 17 जून दिन बुधवार को जातक का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा, लेकिन अपने काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। हड़बड़ी दिखाने से बचें और काम में ध्यान लगाने की कोशिश करें, अपेक्षानुसार परिणाम जरुर मिलेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। लोगों पर जल्दी से विश्वास ना करें। किसी भी धार्मिक काम में भाग ले सकते हैं।

यह पढ़ें..घर में रखें वास्तु दोषों का ख्याल, नहीं तो होता रहेगा परिवार में बेवजह का विवाद

धनु 17 जून दिन बुधवार को जातक का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड ठीक हो जाएगा। घर से बाहर जाते समय कुछ मीठा खाकर जाएं। कोई पुरानी बातों को याद करके थोड़े भावुक हो सकते हैं।

मकर 17 जून दिन बुधवार को जातक की सोच और प्लानिंग साफ रहेगी। आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल हो सकते हैं। नई चीजें सीखने की कोशिश करेंगे। संतान पर नजर रखने की कोशिश करें। ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मन में आती कुछ बातें दुखी कर सकती हैं। भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कुंभ 17 जून दिन बुधवार को बेरोजगार जातकों के लिए ठीक रहेगा। बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है। भावनाओं से भरा दिन होगा। कोई बड़ा फैसला भावुक होकर न लें। जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। प्रमोशन या नई नौकरी जल्दी ही मिल सकती है। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान होगा। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ लोगों पर बेवजह गुस्सा करने से संबंध बिगड़ सकते हैं।

मीन 17 जून दिन बुधवार को जातक का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि हो सकती है। संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ कहीं यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। काम में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बनाए रखने के लिए समाज के कामों में सहयोग दें।

suman

suman

Next Story