×

हाथ की इस रेखा से जुड़े हैं धन के तार, होंगे धनवान, मिलेगा मान-सम्मान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं से भाग्य का अनुमान लगाया जाता है। हाथ सिर्फ कर्मशक्ति के ही प्रतीक नहीं होते, बल्‍कि ये भाग्य के निर्माता भी होते हैं। हाथ मनुष्य के भाग्य का आईना होता है। हस्तरेखा में सूर्य रेखा बहुत खास है। सूर्य रेखा मनुष्य के भाग्य को आलोकित करती है। सूर्य रेखा मान-सम्मान, धन, सुख और समृद्धि की प्रतीक है। जानिए सूर्य रेखा किस तरह से जातक की जिंदगी प्रभावित करती है।

Suman  Mishra
Published on: 19 Aug 2020 8:16 AM IST
हाथ की इस रेखा से जुड़े हैं धन के तार, होंगे धनवान, मिलेगा मान-सम्मान
X
हाथ की सूर्य रेखा

लखनऊ: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं से भाग्य का अनुमान लगाया जाता है। हाथ सिर्फ कर्मशक्ति के ही प्रतीक नहीं होते, बल्‍कि ये भाग्य के निर्माता भी होते हैं। हाथ मनुष्य के भाग्य का आईना होता है। हस्तरेखा में सूर्य रेखा बहुत खास है। सूर्य रेखा मनुष्य के भाग्य को आलोकित करती है। सूर्य रेखा मान-सम्मान, धन, सुख और समृद्धि की प्रतीक है। जानिए सूर्य रेखा किस तरह से जातक की जिंदगी प्रभावित करती है।

यह पढ़ें...दूर रह कर भी पिया है मेरे पास, तो क्यों ना करूं तीज का उपवास

सूर्य रेखा

हथेली के मध्यभाग में स्थित सूर्य रेखा जो मणिबंध से ऊपर रिंग फिंगर के नीचे वाले सूर्य पर्वत की ओर जाती है। उस रेखा से यह मालूम होता है कि व्यक्ति को मान-सम्मान और धन की कितनी प्राप्ति होगी। आपको बता दें कि ये रेखा हर किसी के हाथ में नहीं होती है। कुछ भाग्यशाली लोगों के हाथों में ही ये रेखा होती है।

यदि हाथ में दो समांतर सूर्य रेखाएं हों तो ये विशेष शुभ प्रभाव वाली होती हैं। इससे जातक धन, प्रसिद्धि, स्वास्थ्य और प्रशंसा प्राप्त करता है।

hands palmistry

बहुत अच्छे वक्ता

यदि सूर्य पर्वत से इस रेखा की एक शाखा मध्यमा की ओर जाए और एक शाखा सबसे छोटी उंगली( कनिष्ठा) की ओर जाए तो ऐसे जातक की मानसिक स्थिति बहुत अच्छी होती। इनकी याददाश्त तेज होती है और ऐसे लोग बहुत अच्छे वक्ता होते हैं। अगर ये राजनीति में जाते हैं तो बहुत लोकप्रिय होते हैं।

अगर ये भाग्य रेखा से अनामिका की ओर बढ़े तो जातक को यश दिलाती है। सूर्य रेखा पर गुणा जैसा निशान हो तो ये जातक को दुख देती है। ये मनोबल कमजोर होने का भी प्रतीक होती है।

हथेली में सूर्य रेखा रिंग फिंगर( अनामिका )के नीचे पाए जाने वाले सूर्य पर्वत पर होती है। सूर्य पर्वत पर होने से इसे सूर्य रेखा का नाम दिया गया है। जिसके हाथ में ये रेखा स्पष्ट होती है उसे धन, मान-सम्मान, सुख और प्रसिद्धि दिलाती है।

यह पढ़ें...हरतालिका तीज पर ऐसे करें श्रृंगार, आपके चेहरे से ना हटे पति की नजरें

hands palmistry

भाग्य में बढ़ोतरी

अगर सूर्य रेखा तरंग के आकार जैसी हो तो ये शुभ नहीं होती। इससे व्यक्ति का मन भटकता है और वो किसी भी नौकरी, रिश्ते और कार्य के प्रति अधिक भरोसेमंद नहीं होता।

कई लोगों के हाथों में सूर्य रेखा नहीं होती। वे भी सफल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें अधिक परिश्रम करना होता है। ऐसे व्यक्ति के हाथ में अन्य रेखाएं भाग्य में बढ़ोतरी करती हैं।

मणिबंध से अनामिका तक गई सूर्य रेखा मनुष्य को लंबी उम्र, प्रसिद्धि और यश देती है। वो व्यक्ति ऐसा काम करता है जिसकी तारीफ करते हुए उसे लोग याद रखते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story