×

वास्तु के सरल उपाय : नौकरी व बिजनेस में बढ़ने लगे तनाव तो इन तरीकों से करें कम

नौकरी और व्यापार में बढ़ते काम के दबाव से काम में नीरसता आने लगती है। ऐसे में अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाना जरूरी हो जाता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 Dec 2020 2:52 AM GMT
वास्तु के सरल उपाय :  नौकरी व बिजनेस में बढ़ने लगे तनाव तो इन तरीकों से करें कम
X
इसके लिए कुछ ऐसे उपाय जो करने के बाद अपनी परेशानियों को कुछ हद तक दूर करने में सफल हो सकते हैं, और अपनी परेशानियों से निजात पा सकते हैं।

लखनऊ : हर व्यक्ति अपने भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना व्यस्त है कि उसे कुछ करने और समझने के लिए समय ही नहीं है। हर व्यक्ति सफलता पाना चाहता है और सफलता पाने के लिए हर संभव प्रयास और भरपूर मेहनत भी करता है। लेकिन काम के बढ़ते दबाव को व्यकित सहन नहीं कर पाता है। इसके लिए कुछ ऐसे उपाय जो करने के बाद अपनी परेशानियों को कुछ हद तक दूर करने में सफल हो सकते हैं, और अपनी परेशानियों से निजात पा सकते हैं।

काम में नीरसता

*नौकरी और व्यापार में बढ़ते काम के दबाव से काम में नीरसता आने लगती है। ऐसे में अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाना जरूरी हो जाता है। वास्तु में कुछ आसान से वास्तु उपाय बताए गए हैं, जिनसे नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन वास्तु उपाय के बारे में।

यह पढ़ें...26 दिसंबर राशिफल:किसके काम की होगी तारीफ, किसे मिलेगा तनाव, जानें अपना हाल

stress

जितनी रोशनी होगी माहौल उतना सकारात्मक

*घर या प्रतिष्ठान में जितनी रोशनी होगी घर का माहौल उतना सकारात्मक होगा। प्रतिदिन कुछ समय स्वच्छ हवा और सूरज की रोशनी में व्यतीत करें। घर या प्रतिष्ठान में रोजाना सुबह और शाम धूप जलाएं। भगवान की पूजा करते वक्‍त कुछ देर के लिए घंटी जरूर बजाएं।

शंख रखने मात्र से परेशानी दूर

*शंख की ध्‍वनि नकारात्‍मक ऊर्जा दूर करती है। माना जाता है कि घर में शंख रखने मात्र से आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। घर के किसी कोने में अंधेरा रहता है तो वहां हर हफ्ते नियमित रूप से गंगाजल छिड़कें। सूर्य के प्रकाश में कटोरी में गंगाजल लेकर रखें और कुछ देर बाद इसका पूरे घर में छिड़काव करें।

stress

बेड के नीचे कबाड़ न रखें

* घर में कर्पूर के टुकड़े रखने से मन शांत होता है। अपने बेड के नीचे कबाड़ की चीजें न रखें। कमरे के अंदर गमले में पौधे न रखें। भोजन करने से पहले देवी-देवताओं को भोग लगाना चाहिए। सूर्यास्त के बाद स्त्रियों का कंघा नहीं करना चाहिए।

यह पढ़ें...साल 2021 में शनि का प्रकोप: इन राशियों को बनाएंगे शिकार, जैसा होगा कर्म-वैसा फल

शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद

*घर के शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखें। घर या प्रतिष्ठान में लगे पेड़-पौधे अगर सूख जाएं तो उन्हें तुरंत हटा दें। घर में श्री यंत्र रखना शुभ माना जाता है। घर या ऑफिस में लॉफिंग बुद्धा रखना शुभ माना जाता है। सुबह और शाम घर में सुगंधित अगरबत्ती या धूप जलाएं। घर के बाहर लगी नेमप्लेट हमेशा साफ रखें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story