×

जानिए कर्क, सिंह व कन्या के लिए कैसा रहेगा साल 2020 का वार्षिक राशिफल

साल 2020 की शुरुआत बुधवार से हो रही है। कहने का मतलब कि 1 जनवरी इस साल बुधवार के दिन पड़ता है जो भगवान गणेश का दिन है। ये हमें बुद्धि व बल देते हैं। तो जानते हैं कि कर्क, सिंह व कन्या में किसके लिए आने वाला साल सेहत, प्यार व रोजगार के लिए बढ़िया रहेगा।

suman
Published on: 30 Dec 2019 6:23 AM GMT
जानिए कर्क, सिंह व कन्या के लिए  कैसा रहेगा साल 2020 का वार्षिक राशिफल
X

जयपुर: साल 2020 की शुरुआत बुधवार से हो रही है। कहने का मतलब कि 1 जनवरी इस साल बुधवार के दिन पड़ता है जो भगवान गणेश का दिन है। ये हमें बुद्धि व बल देते हैं। तो जानते हैं कि कर्क, सिंह व कन्या में किसके लिए आने वाला साल सेहत, प्यार व रोजगार के लिए बढ़िया रहेगा।

यह पढें...अब पति-पत्नी के बीच तनाव नहीं, सिर्फ होगा रोमांस, जानिए कैसे?

कर्क राशि(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) स्वामी चन्द्रमा है,नया साल काफी लकी होगा ,पढाई करियर सब अच्छी होगी। कर्क राशि वालों के लिए यह साल बहुत से मायनों में अच्छा रहेगा। इस साल कर्क राशि के जातक को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। इस साल जनवरी में थोड़ी बहुत परेशानी लगी रहेगी। लेकिन मार्च में बृहस्पति के मकर राशि में आने से घर में मांगलिक कार्य होंगे साथ ही मार्च से अप्रैल अच्छा समय गुजरेगा। कई काम बनेंगे। फिर मई से काम में बाधाएं आने लगेगी। सेहत में गिरावट आएगी। किसी बीमारी की चपेट में आने की आशंका है।

पढ़ाई व रोजगार

इस साल इस राशि के जातक के लिए कठीन परिश्रम के बिना सफलता नहीं मिलने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र में बिना परिश्रम के सफलता नहीं मिलने वाली है। इस बार अगर कड़ी मेहनत नहीं करते है तो प्रतियोगी परीक्षा या किसी भी परीक्षा में सफल नहीं होने वाले । पूरा साल जातक के लिए मेहनत का ही फल मिलने वाला है। लेकिन इस साल जातक को करियर में कई मुकाम हासिल होंगे। अगर जातक को नई नौकरी की तालाश है तो किसी भी कंपनी में अच्छे अवसर मिलेंगे। जुलाई के बाद बृहस्पति व शनि का गोचर जातक के बिजनेस को मजूबत कर रहा है। साल की शुरुआत में सामान्य बिजनेस , जुलाई के बाद नवंबर तक ऊंचाईया छूने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर भी अगर कुछ करते है तो लाभ मिलेगा। नौकरी हो या बिजनेस इस साल विदेश यात्रा के योग है।

सेहत

साल 2020 जातक की सेहत के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। पूरे साल सेहत को लेकर उतार-चढाव लगा रहेगा। किसी भी बिमारी से चाहे वह टायफाइड, पित्त संबंधी या नेत्र रोग परेशान रहेंगे। इसके लिए जरूरी है कि जातक योग करें। खान पान संतुलित रखें। मार्च के आखिरी में और फिर जुलाई से नवंबर के शुरुआत तक सेहत की समस्या बनी रहेगी। सावधान रहने की जरुरत है। शनि के सप्तेश योग से शारिरीक परेशानी बनी रहेगी। इसलिए जरूरी है कि मानसिक स्थिति को मजबूत रखें।

धन

इस साल की शुरुआत में जातक को आर्थिक स्थिति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। फरवरी मार्च में धन की स्थिति अच्छी रहेगी तो नवंबर-दिसंबर में भी धन लाभ के योग है। लेकिन लेन-देन सोच-समझकर करें। निवेश में पैसा तभी लगाएं जब दिल से आवाज निकले। इस साल घर में मांगलिक आयोजन भी होंगे। और खर्च भी। इसलिए इस राशि के जातक के लिए धन की स्थिति सामान्य है। जितना आर्थिक लाभ होगा, उतना ही खर्च भी बढ़ेगा।

संबंध

संबंधों के लिए यह साल बेहतरीन है। प्रेम संबंध के लिए तो यह साल बेहतरीन है। जातक के साथ पार्टनर का लॉन्ग टर्म रिलेशन ही चलेगा। जो कमिटमेंट से भागेंगे उनके लिए प्रेम संबं नहीं टिकने वाले।जिन जातको की शादी नहीं हुई है इस साल बंधन में बंध जाएंगे।दांपत्य जीवन के लिए भी साल मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। साल के शुरुआत मे थोड़ी परेशानी होगी। लेकिन बाद में सबकुछ बढ़िया रहेगा। इस राशि के कुछ जातक को संतान सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन मे उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। भाई-बहनो के साथ संबंध बढिया रहने वाला है। मां की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे।

ज्योतिषीय उपाय

इस साल मंगलवार व शनिवार को चमेली तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा, बजरंगबाण व सुंदरकांड का पाठ करें और छोटे बालकों को गुड़-चना या बूंदी का प्रसाद बांटें। इस साल यह उपाय साल पर्यन्त करना चाहिए जिसके फलस्वरूप आपको अनेकों समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और उन्नति के मार्ग पर आगे कदम बढ़ाएंगे।

यह पढें... खरमास में हो मौत तो मिलता है नरक, जानिए इस मास से जुड़ी और भी बातें

सिंह राशि( म मा मी मू मु टा टी टू) इस राशि का स्वामी सूर्य है इनको गुस्सा बहुत आता है इमोशनल भी होते है इस राशि के जातको को कई मामलों में शुभप्रद होगा।यह साल सिंह राशि के जातक के लिए उन्नति व सफलता लेकर आ रहा है। कई अवसर और सफलाएं लेकर आने वाला है साल। चाहें नौकरी हो या बिजनेस हर क्षेत्र में जातक के लिए अवसर लेकर आ रहा है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। धन, संबंध या फिर सेहत सबके लिए मिलाजुला साल रहेगा।

पढ़ाई व रोजगार

इस साल पढ़ाई कुछ कारण से बाधित हो सकती है। शनि की वजह से आलस रहेगा, लेकिन शिक्षा के लिए दिमाग तेज होगा। लेकिन प्रतियोगी परीक्षा का तैयारी करने वाले सारे जातक को नौकरी व बिजनेस के लिए कई अवसर मिलने वाले है। इस साल जुलाई और दिसंबर जातक को कई मुकाम पर पहुंचाने वाला साबित होगा। साल के मध्य में बिजनेस लाभ मिलने से उत्साह दोगुना हो जाएगा। जिससे उत्साह बढ़ेगा। निवेश में भी धन लगाएंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाने वाला है। नौकरी में भी अच्छे अवसर मिलेंगे। अच्छे के साथ नई नौकरी भी मिलेगी। और प्रमोशन भी। साल के शुरूआत में नौकरी में परेशानी रहेगी, सतर्क रहें। साथ ही ट्रांसफर भी हो सकता है।

सेहत

इस साल जातक को नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने की जरुरत है सेहत के लिए साल सामान्य रहेगा। छोटी-मोटी बीमारी लगी रहेगी। अप्रैल से जुलाई तक सेहत पर ध्यान दे। इस बीच बीमारी के होने की संभावना है। जो लंबे समय तक चलेगी। खान पान पर ध्यान दें। तली-भूनी चीजों से परहेज करें। जातक सेहत के प्रति सचेत रहेंगे। साथ ही,इस साल जातक खुद शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

धन

इस साल सिंह राशि के जातक के लिए आर्थिक मजबूती वाला साल है। कर्ज चुकाने वाला साल है किसी को उधार दिये तो वापस भी मिल सकता है। गुरु की वजह से नवंबर माह तक अथाह धन अर्जित करेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। अगर नया बिजनेस शुरू करते हैं तो धैर्य रखें सफलता मिलेगी। राहु के कारण धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। जितना धन आएगा उतना ही खर्च भी होगा, लेकिन फिर भी तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यह साल धन प्राप्ति के लिए कई अवसर देने वाला है।

संबंध

पारिवारिक जीवन के लिए साल 2020 संघर्षपूर्ण रहेंगे। परिवार में को नया सदस्य आ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार का मान-सम्मान बढ़ने वाला साल है।लेकिन वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लें। दांपत्य संबंधों मे तनाव की स्थिति है। लेकिन प्रेम संबंधों में मधुरता के योग है। विवाह भी हो सकता है मातृसुख मिलेगा। इस साल जातक प्रॉपटी या वाहन की खरीद कर सकते हैं। संबंधों मे मजबूती तो होगी, लेकिन केतु के कारण तनाव भी होगा और अलगाव भी। संभल कर रहें। कुछ जातक को संतान सुख भी मिल सकता हैं। जातक को अपने बच्चों का ख्याल रखना होगा।

ज्योतिषीय उपाय

इस साल जातक इन उपायों को अपनाकर छोटी-मोटी परेशानियों से मुक्त हो सकते हैं। इस राशि के जातक को पूरे साल सुबह उठकर सूरज की लालिमा देखनी चाहिए, साथ ही सुबह स्नान कर तांबे के पात्र में जल भर कर, उसमें लाल फूल व गुड़ डालकर सूर्य को चढ़ाएं और आदित्यह्रदयस्त्रोत के पाठ के साथ सूर्य मंत्र का जाप 108 बार पूरे साल करें।

यह पढ़ें..30DEC: इस साल का आखिरी सोमवार कैसा रहेगा, जानिए पंचांग व राशिफल

कन्या राशि(पा पी पू ष ठ पे पो ण) इस राशि का स्वामी बुध है। इस साल की शुरुआत बुधवार के दिन हो रही है जो इस राशि के लिए सौभाग्य लेकर आएगा।हर चीज़ अपनी सही जगह पर ही अच्छी लगती है। इस राशि क जातक स्वभाव से थोड़े शर्मीले होते हैं, लेकिन जिनके साथ एक बार घुल-मिल जाएं तो उनके साथ खुलकर बात करते हैं। इन्हें नए डिजाइन और चमकीले रंग के कपड़े पसंद आते हैं। इनमें चंचलता और अंतर्मुखी दोनों ही गुण समाहित होते हैं।इस साल बुध अपनी राशि से चौथे स्थान, गुरू,केतु सूर्य व शनि में विचरण करेंगें, जो बुधादित्य योग बनाने वाला है। इस साल कन्या राशि वाले कर्म व भाग्य से बलवान रहने वाले हैं।

पढ़ाई व रोजगार

इस राशि के पढ़ाई करने वाले जातक के लिए यह साल अच्छा है। पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। मेहनत करेंगे तभी सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिए नया साल बढ़िया है। बिजनेस के योग बन रहे है। सोच-समझकर योजनाओं पर खर्च करें। शेयर बाजार में निवेश के अच्छा समय है। नौकरी के लिए यह साल बहुत बढ़िया है। किसी भी मल्टीनेशनल कंपनी में आसानी से जॉब मिल जाएगी। और बहुत सारी उपलंब्धियां मिलेगी। नौकरी के लिए साल बहुत बढ़िया है। प्रमोशन व सैलरी में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर यह साल पढ़ाई व करियर को लेकर अच्छा है।

सेहत

सेहत के लिए कन्या राशि के जातक का साल 2020 अच्छा नहीं रहने वाला है। इस साल कई परेशानियां सेहत को लेकर होने वाली है। लेकिन इसके बाद भी जातक उर्जावान बने रहेंगे।सेहत का ध्यान रखकर बीमारियों को दूर भगाएंगे। लेकिन परिवार के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है और हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

धन

साल 2020 कन्या राशि के लिए बढ़िया रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व उन्नत रहने वाली है। धन के आगमन के कई मार्ग बनेंगे। बिजनेस में निवेश से मुनाफा होगा। बहुत दिनों से अटका धन इस साल मिल जाएगा।अगर किसी यात्रा पर जाते हैं तो भी धन लाभ होगा। इस कई स्त्रोतो से धन लाभ होने वाला है। लेकिन खर्च से बचें। खर्च अधिक होने से धन टिकने की समस्या हो सकती है। पैतृक संपत्ति का विवाद रहेगा। इसे पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी।

संबंध

कन्या राशि के जातक के लिए इस साल प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने के चांसेज है।जातक के रिलेशनशिप में अंतरंगता आएगी। प्रेम संबंधों मे जातक बहुत आगे बढ़ेंगे।, जिससे इस साल रिश्ते को नाम देने के लिए यह साल अच्छा रहेगा। कुछ जातक के रिश्त गलतफहमी से भी टूटेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए साल बेहतरीन है। परिवार में तालमेल रहेगा। एक दूसरे का सम्मान करेंगे। भाई-बहनों में दूरी बनाने वाले लोग भी आस पास रहेंगे ।इसलिए सावधान रहें। माता-पिता का ख्याल रखेंगे। उनका आशीर्वाद मिलेगा।वैवाहिक जीवन में भी खुशियों की बरसात होगी। कुछ जातकों को संतान सुख मिलेगा। बच्चों के लिए समय मौज-मस्ती का रहने वाला है।

ज्योतिषीय उपाय

इस साल कन्या राशि वालो के अपनी समस्या के समाधान के लिए गाय की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा खिलाना चाहिए। साथ ही शनिस्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

नोट: कल यानि 31 दिसंबर को जानेंगे तुला, वृश्चिक, व धनु का कैसा रहेगा साल 2020

suman

suman

Next Story