×

वरदान या अभिशाप: जानें कौन सा जानवर ज्योतिष के अनुसार आपके लिए शुभकारी

कुत्ते के अलावा आपको घरों में खरगोश, सफेद चूहा, तोता, कबूतर, कछुआ, आदि पालतू जानवर दिख जाएंगे। ये सभी जानवर पसंद के आधार पर पाले जाते हैं, लेकिन अगर आप ज्योतिष शास्त्र की नजर से देखें तो व्यक्ति को अपने सितारों के आधार पर ही पालतू जानवर पालना चाहिए।

suman
Published on: 27 Feb 2021 3:53 AM GMT
वरदान या अभिशाप: जानें कौन सा जानवर ज्योतिष के अनुसार आपके लिए शुभकारी
X
ये जानवर घर में पालना होता है शुभ, बनते हैं घर वालों के लिए ‘लकी

लखनऊ: ज्यादातर लोगों को घर में पेट्स रखना पसंद होता है। कोई जानवर जितने मासूम होते है उतने ही वफादार भी । वो जिस घर रहते हैं उसकी रक्षा करते है साथ ही अपने मालिक का वफादार भी होता है। घर में किसी अनजान को आने से रोकता है और आये हुआ संकटों से बचे रहने का संकेत भी देता है। लेकिन क्या पता है कौन सा जानवर हमारे घर में पालने के लिए शुभ होता है।

कुत्ता धन-दौलत की प्राप्ति

हिंदू धर्म के मुताबिक कुत्ते को भैरव का सेवक माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपने घर में कुत्ते को पालते हैं और प्रतिदिन उसे भोजन करवाते हैं तो आपके घर में धन-दौलत की प्राप्ति होगी।

कछुआ वैभव की प्राप्ति

घर में कछुआ रखना बहुत शुभ होता है। कछुआ दशावतारों में से एक है, इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतिनिधि माना जाता है। घर में तांबे का कछुआ रखने से वैभव की प्राप्ति होती है।

dog

यह पढ़ें...Alert पर सभी राज्यः केंद्र ने जारी कर दिए आदेश, 31 मार्च तक होगा ऐसा

तोता परेशानियों से निजात

यदि घर में आप तोता पालते हैं तो वो आपके घर पर आने वाली परेशानियों को पहले भी भांप जाता है।

घोड़ा ऐश्वर्य का प्रतीक

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घोड़ा ऐश्वर्य का प्रतीक है। ऐसे में घर में घोड़े की प्रतिरूप रखना या फिर घोड़ा रख ना शुभकारी होता है।

मेंढ़क बेहद शुभकारी

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर में मेंढ़क रखते हैं या फिर उसके रूप में पीतल का मेढ़क बना कररखते हैं तो आपके घर से बीमारी कोसों दूर रहेगी। रोज दफ्तर निकलने से पहले मेढ़क को देखकर निकलना बेहद शुभकारी होता है।

animals

यह पढ़ें...27 फरवरी:इन 5 राशियों को होगी सेहत संबंधी परेशानी, रहें सतर्क, जानें अपना राशिफल

मछली सुखदायक

घर में सुनहरे रंग की मछली रखना सुखदायक होता है। कहा जाता है कि घर में मछली रखने से घर में शांति आती है।

खरगोश बच्चों के लिए शुभकारी

घर में खरगोश पालने से समृद्धि आती है और ये जानवर आपके बच्चों के लिए शुभकारी होता है।

suman

suman

Next Story