×

27 फरवरी:इन 5 राशियों को होगी सेहत संबंधी परेशानी, रहें सतर्क, जानें अपना राशिफल

शनिवार को जातक के काम में सफलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जातक को धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है।

suman
Published on: 27 Feb 2021 2:15 AM GMT
27 फरवरी:इन 5 राशियों को होगी सेहत संबंधी परेशानी, रहें सतर्क, जानें अपना राशिफल
X
27 फरवरी: इन 5 राशियों को होगी सेहत संबंधी परेशानी, रहें सतर्क, जानिए अपना राशिफल

जयपुर : माह- माघ, तिथि-पूर्णिमा, नक्षत्र- मघा., पक्ष- शुक्ल सूर्योदय- 06:53, सूर्यास्त- 18:26, राहुकाल 09:46 AM से 11:13 AM तक है। चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा। आज शनिवार पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु और शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक...

मेष राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को जातक पूजा-पाठ में पूरा दिन गुजारेंगे। इससे संतान पर भगवान की कृपा बरसेगी।बच्चों को पढ़ाई में अच्छा अवसर मिलेगा। ऑफिस की चुनौती को आसानी से समाधान करेंगे। नौकरी में कामयाबी मिलेगी। बिजनेस आपके पक्ष में होगा। किसी को उधार देंगे तो उसका भविष्य में लाभ मिलेगा। सेहत सामान्य है बड़ों के साथ आदर- सम्मान से पेश आएं। रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी।

वृष राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगे। दान-पुण्य भी करेंगे। इससे समाज में जातक की मांग बढ़ेगी। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। अपने काम को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। सेहत पहले से बेहतर है। घर में भौतिक साधनों की खरीदारी करेंगे।

मिथुन राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को जातक का ज्यादा समय प्रेम संबंधों में बीतेगा। आज जातक की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेगी। नौकरी में अधिक लाभ मिलेगा। ऑफिस में जातक के काम की प्रशंसा होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ समारोग का आनंद लेंगे।

कर्क राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को नौकरी पेशा के लिए दिम अधिक व्यस्तता से भरा रहेगा। जातक अपने कामों को समय से पूरा करें। सेहत अच्छी नहीं रहने वाली है। आय बढ़ाने के लिए नए अवसर से जुड़ेंगे। खर्च पहले से अधिक होगा। प्रेम संबंधों में मतभेद के कारण दूरियां बढ़ने की उम्मीद है सतर्क रहें।

rashi

यह पढ़ें....ऑनलाइन नामांकनः चुनाव में प्रत्याशियों को मिलेंगी ये सुविधाएं, नहीं जाना पड़ेगा बैंक

सिंह से वृश्चिक तक

सिंह राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को जातक के लिए सेहत की दृष्टि से मुश्किल भरा वक्त गुजरेगा। बिजनेस व नौकरी मे लाभ के आसार है। इस दौरान आजीविका के साधनों में लाभ कमा सकते हैं। वैवाहिक जीवन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग के लिए दिन अच्छा नहीं हैं।

कन्या राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहितों के लिए समय अच्छा है। लंबी यात्रा कर सकते है। बिजनेस व नौकरी में समय अनुकूल है। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। कहीं घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को जातक सेहत से तंदरुस्त रहेंगे। पढाई के लिए दिन अच्छा रहेगा।। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक होगी। भाई बहन से संबंध अच्छे होंगे। घर के काम पर ज्यादा ध्यान दें। आय के साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विवाद से बचें। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को इस राशि के जातक घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। परिवार के सदस्यों के लिए खरीदारी करेंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। सास-बहू में अनबन होगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। पढ़ाई में विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। कला की ओर रुझान से भविष्य में लाभ होगा। नौकरी में सामान्य और बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है।

यह पढ़ें....विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गैस के दामों के बढ़ने की बताई वजह

धनु से मकर तक....

धनु राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को इस राशि के जातक जमीन की खरीद कर सकते हैं। नौकरी में परेशानियां आएगी।काम बनते-बनते बिगड़ेगा। सेहत से परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेहत से परेशानी बढ़ने वाली है। पढाई के लिए समय अच्छा है। रिश्तों में खींचतान बनी रहेगी।

मकर राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को जातक को पितृ पक्ष से लाभ मिलेगा। कला विज्ञान व अभिनय में सफलता मिलने का समय है। इस समय जातक पुरस्कार भी मिल सकता है। नौकरी वाले जातक के वेतन में वृद्धि होगी। बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। लेकिन घर परिवार के साथ रिश्तों में खटास आएगी। दोस्तों से अलग भी हो सकते हैं।

कुंभ राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को जातक सेहत से परेशान रहेंगे। बिजनेस में लाभ काफी परिश्रम से मिलेगा। खर्च ज्यादा करेंगे। निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा। किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में तनाव रहेगा। ससुराल पक्ष से ज्यादा परेशानी बढ़ेगी। नौकरी करने के लिए बेहतर समय है। वाणी पर सयम रखकर रहें नहीं तो प्रेम संबंध टूटेंगे ।

मीन राशि 27 फरवरी दिन शनिवार को जातक का आत्मविश्वास बढ़ेगा।ज्ञान की प्रशंसा होगी। नौकरी में मजबूत और बेहतर आय का जरिया मिलेगा। इससे जीवनस्तर में सुधार आएगा।बुद्धि से आय बढ़ाएंगे। ग्रहों की अनुकूल स्थिति से धन लाभ व खुशियां बढ़ेगी। बिजनेस पार्टनर का सहयोग रहेगा। पत्नी व बच्चों दोनों से सुख मिलेगा।

suman

suman

Next Story