×

प्यार में इस राशि की महिलाएं खाती हैं धोखा, जानें किसके संग चढ़ेगा इश्क का गहरा रंग

ज़िंदगी में कई बार धोखा खाने के बाद ही इन्हे इनका सच्चा जीवनसाथी मिलता है।किसी भी रिश्ते को सफल बनाने के लिए उस पर विश्वास होना जरूरी होता है।

suman
Published on: 8 Feb 2021 3:15 AM GMT
प्यार में इस राशि की महिलाएं खाती हैं धोखा, जानें किसके संग चढ़ेगा इश्क का गहरा रंग
X
कन्या राशि की है आप तो जानिए मिलेगा प्यार या खाएंगी धोखा

लखनऊ: सच्चा प्यार किस्मत से मिलता है और आपकी किस्मत की बातें आपकी हाथों और राशि में भी लिखी होतीं हैं। तो किस राशि में मोहब्बत है और किसमें धोखा ये जान सकते हैं। लेकिन ये बातें विश्वास करने से पहले किसी अच्छे जानकार की सलाह भी ले सकती हैं। जानते हैं कि प्यार के सप्ताह और प्यार का रंग किन फिजाओं में घुलेगा।

मेष राशि (मार्च 21- अप्रैल 19)

इस राशि की लड़कियां अपना फायदा नुकसान अच्छे से समझती हैं। ये किसी से प्यार करें तो उसे पूरी शिद्दत से निभाती है। अगर इन्हें प्यार में धोखा मिल जाए तो फिर ये बदले की भावना भी अपने मन में रखती हैं। इन्हें प्यार में धोखा देना आसान नहीं है।

वृषभ राशि (अप्रैल 20- मई 20)

इस राशि की महिलाएं लॉयल होती हैं। ये अपने पार्टनर को पहले धोखा नहीं देती और एक बार अगर इन्हे इनके पार्टनर से धोखा मिल जाए तो ये फिर उसके पास कभी नहीं लौटती।

मिथुन राशि (मई 21- जून 20 )

इस राशि वाली लड़कियां होती तेज हैं। वैसे आप ये भी कह सकती हैं कि प्यार भी इनके लिए किसी डील से कम नहीं होता। हालांकि इनके लिए प्यार जरूरी एहसास होता है लेकिन प्यार करने की सही वजह भी जरूरी होती है।

love cheat

यह भी पढ़ें...तुला राशि वाले करें इनकी सेवा, प्यार में नहीं आएगा रोड़ा, जानें 8 फरवरी का राशिफल

कर्क राशि (जून 21- जुलाई 22)

इस राशि के लोग इमोशनल होते हैं। किसी से प्यार करना इनके हाथ में नहीं होता। इनका दिल इतना नाजुक होता है कि इन्हें किसी से भी आसानी से मोहब्बत हो जाती है। किस्मत अच्छी रही तो प्यार निभेगा नहीं तो धोखा मिलेगा।

सिंह राशि (जुलाई 23- अगस्त 22)

इस राशि की लड़कियों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। राशि की तरह इनकी इमेज दहाड़ने वाली होती है। लोग इनसे इम्प्रेस हो जाते हैं। इन्हें प्यार करना भी आता है और उसे निभाना भी आता है लेकिन ये प्यार उसी से करते हैं जिसमें प्यार निभाने की हिम्मत हो। दुनिया के सामने अपने प्यार का इज़हार करना इन्हे पसंद है। और धोखा मिलने पर भी ये दुनिया से कुछ भी छुपना पसंद नहीं करते।

कन्या राशि (अगस्त 23- सितंबर 22)

इस राशि की महिलाओं को प्यार पाने के लिए कहीं जानें की जरूरत नहीं है इनका प्यार खुद इनके पास चलकर आता है। लेकिन हर किसी को झट से अपना लेने की वजह से इन्हें अकसर प्यार में धोखा मिलता है। जो भी मिला उसे स्वीकार लिया ये आदत ही इनके प्यार में धोखे की वजह बनती है।

love meate

यह भी पढ़ें...दिल की धक-धक बढ़ा देगा ये रंग, वैलेनटाइन पर राशि के अनुसार करें चयन

तुला राशि (सितंबर 23- अक्टूबर 22)

इस राशि की जातिकाएं प्यार को कसौटी पर परखने के बाद ये प्यार करेंगें तो इन्हे धोखा नहीं मिलेगा। कहते हैं किसी भी इंसान की परख बुरे वक्त में होती है इसलिए जब किसी मुसीबत में हों तो अपने पार्टनर से मदद की उम्मीद रखें हालांकि आपको मदद मिलेगी लेकिन वो पार्टनर सच्चा हुआ तो। नहीं तो इन्हे धोखा मिलने के चांस रहेंगें।

वृश्चिक राशि (अक्टूबर 23- नवंबर 21)

इस राशि महिलाओं से जो भी प्यार करता है वो पहले इनसे फायदे की उम्मीद रखता है। किसी को फायदा देकर उसका प्यार पाना भी धोखा पाने के बराबर है। क्योंकि अगर आज आपकी जगह आपके पार्टनर को किसी और से फायदा मिलेगा तो वो आपको धोखा देने से पहले नहीं सोचेगा।

धनु राशि (नवंबर 22- दिसंबर 21)

इस राशि इन लोगों के पास प्यार की कमी नहीं होती। एक से धोखा मिले तो दूसरे से प्यार मिलता है, ये कभी अकेले नहीं रहते। ज़िंदगी को जीना ही इनका मकसद होता है इसलिए ये एक लॉयल पार्टनर की तलाश में रहते हैं। हालांकि किस्मत अच्छी रहे तो इन्हे इनका सच्चा जीवनसाथी जल्दी मिल जाता है लेकिन जब तक ना मिले ये बार-बार उसे पाने की पूरी कोशिश करते हैं।

love

मकर राशि (दिसंबर 22- जनवरी 19)

इस राशि के लोगों को अकसर प्यार में कई इम्तिहान देने पड़ते हैं। ज़िंदगी में कई बार धोखा खाने के बाद ही इन्हे इनका सच्चा जीवनसाथी मिलता है।किसी भी रिश्ते को सफल बनाने के लिए उस पर विश्वास होना जरूरी होता है। लेकिन विश्वास जीतना और उसे बनाए रखना इतना आसान नहीं होता। है।

कुंभ राशि (जनवरी 20- फरवरी 18)

इस राशि के लोगों को अचानक ही किसी से प्यार हो जाता है। लेकिन जैसा कि इनकी राशि में है कुछ भी कभी भी तो जैसे इन्हें कभी भी प्यार हो जाता है वैसे ही इन्हें इनके पार्टनर से अचानक धोखा भी मिल सकता है। लेकिन इन्हे हमेशा सतर्क रहना चाहिए और कुछ भी करने से पहले किसी ना किसी की सलाह लेने चाहिए।

मीन राशि (फरवरी 19- मार्च 20)

इस राशि के लोग अपने पार्टनर से हर तरह की केयर, अटेंशन और उसके साथ वक्त बिताने की उम्मीद रखते हैं। इनके लिए रोमांस ज़िंदगी है लेकिन इनका पार्टनर अगर प्रेक्टिकल विचारों का मिल जाए तो इन्हे धोखा मिल सकता है। वैसे सिर्फ राशि ही नहीं बल्कि आपके पार्टनर से आपको प्यार मिलेगा या धोखा ये और भी कई दूसरी बातों पर निर्भर करता है।

suman

suman

Next Story