×

13 DEC:इन राशियों की नौकरी पर गिरेगी गाज, जानिए क्या हैं पंचांग व राशिफल में

माह – पौष,तिथि – प्रतिपदा ,पक्ष – कृष्ण,वार – शुक्रवार,नक्षत्र, राहुकाल – 10:57:29 से 12:15:05 तक,सूर्योदय – 07:04,सूर्यास्त – 17:25,चौघड़िया चर – 07:09 से 08:26,लाभ – 08:26 से 09:42,अमृत – 09:42 से 10:59,शुभ – 12:15 से 13:32। शुक्रवार से पौष मास की शुरुआत हो रही है इस दिन से सूर्य को नियमित जल चढ़ाएं व एक महीना तक सूर्य मंत्र का जप करें।

suman
Published on: 12 Dec 2019 4:04 PM GMT
13 DEC:इन राशियों की नौकरी पर गिरेगी गाज, जानिए  क्या हैं पंचांग व राशिफल में
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर : माह – पौष,तिथि – प्रतिपदा ,पक्ष – कृष्ण,वार – शुक्रवार,नक्षत्र- आर्द्रा, राहुकाल – 10:57:29 से 12:15:05 तक,सूर्योदय – 07:04,सूर्यास्त – 17:25,चौघड़िया चर – 07:09 से 08:26,लाभ – 08:26 से 09:42,अमृत – 09:42 से 10:59,शुभ – 12:15 से 13:32। शुक्रवार से पौष मास की शुरुआत हो रही है इस दिन से सूर्य को नियमित जल चढ़ाएं व एक महीना तक सूर्य मंत्र का जप करें।चंद्रमा और राहु मिथुन राशि में हैं। तुला राशि में मंगल। सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र, गुरु, शनि और केतु धनु राशि में गोचर में चल रहे हैं

मेष शुक्रवार को मन में विचारों का तुफान चलेगा इससे मन दुविधा अनुभव करेगा। जिससे कोई एक निर्णय पर नहीं ले पाएंगे। नौकरी में सहयोगी आपसे प्रतिस्पर्धा करेंगे। बिजनेस नये काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और काम आरंभ भी कर सकेगें । लेखन कार्य के लिये अच्छा दिन है। जीवनसाथी के साथ सोच-समझकर बोले शांति रहेगी। साथ ही, प्रेम संबंधों में कुछ भी अच्छा नहीं रहने वाला है। आज से सूर्य मंत्र का जाप पूरे पौष मास करें।

वृष शुक्रवार को अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। जिद्दी स्वभाव को त्याग दें नहीं तो किसी के साथ विवाद की संभावना है। किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। आज के दिन लेखक और कलाकारो को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कोई नया काम या बिजनेस के लिए अच्छा नहीं।शुरु ना करें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। नौकरी के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में परिवर्तन संभव है। परिवार में प्यार बना रहेगा। किसी के सामने इजहार के लिए दिन बढ़िया है। आज से पौष मास की शुरुआत हो रही है धार्मिक कामों में मन लगाएं।

मिथुन शुक्रवार को आर्थिक लाभ मिलने के योग है। ऑफिस में लाभ मिलेगा। बिजनेस में भी लक्ष्य प्राप्त करेंगे। जातक तन मन की ताजगी के अनुभव करेंगे। घर या कहीं बाहर दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ मस्ती करेंगे। आपके स्टाइल व कपड़ों से लोगों को जलन होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग है, बस एकाग्र होकर काम करें। नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उससे दूर रहें।सूर्य को तांबे लोटे से दल चढ़ाएं।

यह पढ़ें....मां गंगा का सहारा लेगी अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा

कर्क शुक्रवार को जातक के लिए दिन खर्चीला होगा। परिवार में क्लेश का माहौल रहेगा। वाणी पर संयम रखें,नहीं तो घर-परिवार में मतभेद बढने वाला है। मानसिक बेचैनी रहेगी। सेहत का भी ख्याल रखें। नौकरी व बिजनेस में मिलाजुला दिन है परिश्रम करें। बच्चों का ख्याल रखें सर्दी ने अपना रुप दिखाना शुरु कर दिया है। पौष मास की शुरुआत आज से हो रही है।इसलिए पूजा पाठ करें।

सिंह शुक्रवार को जातक के लिए बिजनेस की दृष्टि से लाभप्रद दिन है। नई नौकरी मिलने से घर में खुशियां रहेगी। महिला मित्र की वजह से जातक को लाभ मिलेगा। बहुत दिनों से दूर रह रहे संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में जातक को लाभ मिलेगा। परिवार में प्यार व सौहार्द्र बना रहेगा। सूर्य को पूरे पौष मास जल चढ़ाएं और 108 बार सूर्यमंत्र का जाप करें।

कन्या शुक्रवार को जातक के लिए नए काम का शुभारंभ होगा। बिजनेस व नौकरी के दोनो के लिए फलदायी दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। परिवार में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासरत रहेंगे। पौष मास में सूर्य को जल चढ़ाएं। दोस्तों के साथ सामाजिक सरोकार में लगेंगे।

तुला शुक्रवार को जातक के लिए नौकरी की जगह में उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पडेगी। बिजनेस में नुकसान होगा। संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के भी योग है। लेखन, साहित्य के क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। शिक्षा में प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद टालें। प्यार के लिए दिन बढ़िया है।

वृश्चिक शुक्रवार को जातक का आत्मविश्वास कमजोर रहेगा। काम में बाधा ना आएं इसका ध्यान रखें। उत्साह से काम को पूरा करें। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहे, नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। सूर्य मंत्र का जाप करें।

धनु शुक्रवार को जातक के लिए बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने फिरने या मनोरंजन में समय गुजरेगा। अच्छे भोजन और स्टाइलिश कपडे खरीदेंगे, इससे मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी के साथ रिलेशनशिप में रहेगे। बिजनेस व नौकरी में आपके काम व स्वभाव की तारीफ होगी।

यह पढ़ें....इस पवित्र मास में करें ये सरल उपाय, मात्र 27 दिन में मिलेगा धन व समाज में सम्मान

मकर शुक्रवार को जातक के लिए बिजनेस में खूब सफलता मिलेगी, परंतु कानूनी विवाद से बचें। किसी के साथ पैसो की लेन-देन सोच समझकर करें। देश- विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीता लेंगे। धन लाभ का योग है। काम में यश मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार आपके साथ है। पत्नी आपके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

कुंभ शुक्रवार को जातक को लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। महिलाओं से वाणी पर काबू रखें। यात्रा से बचें। बच्चो को लेकर परेशान रहेंगे। नये काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च हो सकते है। बिजनेस व नौकरी के लिए समय सामान्य है। परिवार के साथ भी ठीक-ठाक रहेगा। पौष मास मे सूर्य की आराधना करें।

मीन शुक्रवार को जातक मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगडे नहीं इस के लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। यात्रा टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें। वाहन संभलकर चलाए। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलें।

suman

suman

Next Story