×

15 जुलाई: सोमवार का दिन आपके लिए क्या कुछ लेकर आएगा, जानिए राशिफल व पंचांग

प्रतियोगी क्षेत्रों में उन्नति हेतु और समय देना पड़ सकता है। धन निवेश में लाभ की स्थिति होगी। सेहत खिली हुई होगी। विरोधी पक्ष आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

suman
Published on: 15 July 2019 1:43 AM GMT
15 जुलाई: सोमवार का दिन आपके लिए क्या कुछ लेकर आएगा, जानिए राशिफल व पंचांग
X
11 नवंबर दिन बुधवार को जातक के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस  में जातक की मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे।

जयपुर:वार सोमवार माह आषाढ़, तिथि चतुर्दशी – 25:50:24 तक पक्ष शुक्ल, करण गर – 13:20:09 तक, वणिज – 25:50:24 तक नक्षत्र मूल – 18:52:31 तकसूर्योदय 05:32:53 , सूर्यास्त 19:20:57

मेष राशि के जातको की गृहस्थ जीवन में खुशहाली को बढ़ाने वाला साबित होगा। व्यापारिक उन्नति हेतु संबंधित अधिकारियों के मध्य बैठक हो सकती है। प्रतियोगी क्षेत्रों में उन्नति हेतु और समय देना पड़ सकता है। धन निवेश में लाभ की स्थिति होगी। सेहत खिली हुई होगी। विरोधी पक्ष आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृष राशि के जातको को कार्मिक उन्नति हेतु दूरस्थ अवसरों को देने वाला होगा। सेवा क्षेत्रों मे आज स्थानान्तरण के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ होगा। आज शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत मे इजाफा होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने की चुनौती हो सकती है। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की आशंका है।

मिथुन राशि के जातको की मुलाकात किसी ईष्ट मित्र से हो सकती है। राजनैतिक जीवन में तरक्की के योग हैं। प्रेम संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। धन निवेश मे लाभ होगा। यदि आप अध्यनरत हैं, तो निश्चित सफलता के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने मे महती प्रगति के योग हैं। मातृ पक्ष को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि के जातको को आजीविका के क्षेत्रों में तरक्की देने वाला होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में आज मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। आज सामाजिक संस्था में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। धन निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों मे वार्ताओं का क्रम छिड़ सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति साख खराब कर सकता है।

महाभारत में है ये अच्छी बातें, जीवन में शामिल कर बन सकते हैं सफल, जानिए कैसें?

सिंह राशि के जातको को किसी पद व प्रतिष्ठा के प्राप्त होने के योग विद्यमान हैं। सामाजिक जीवन मे आपका कद उच्च होगा। कहीं न कहीं से अर्थ लाभ होगा। स्वजनों की खुशहाली का कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।

कन्या राशि के जातको को सामाजिक जीवन के प्रभाव को बढ़ाने वाला होगा। आपकी छवि एक नेक व्यक्ति के रूप में स्थापित होगी। स्वजनों के मध्य आज किसी जरूरी मामलों मे चर्चा सम्भव है। निजी संबंधों में गिरावट की आशंका है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। आजीविका की उन्नति हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।

तुला राशि के जातको को शारीरिक क्षमताओं की वृद्धि करने वाला होगा। वैवाहिक जीवन मे खुशहाली के पल होगे। रोजगार के प्रयासों को महती कामयाबी हासिल होगी। भौतिक सुख के साधनों जुटाने में महती प्रगति कुछ प्रयासों के बाद होगी। प्रेम संबंधों मे अपनेपन का एहसास होगा। आज ऋणों के भुगतान की चिंताएं हो सकती है।

वृश्चिक राशि के जातको को ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्पधन का लाभ होगा। कार्य क्षेत्र मे पदोन्नति होगी। किन्तु आज स्थान परिवर्तन के योग है। आज कार्य सम्पादन व विक्रय के कार्यो को अंजाम तक पहुंचाने में भाग-दौड़ हो सकती है। पूंजी निवेश व निजी रिश्तों में कुछ अन्तराल के बाद अनुकूलता प्राप्त होगी। धैर्य व साहस अपेक्षित होगा।

धनु राशि के जातको को शिक्षण, लेखन, सम्पादन, प्रबंधन, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की होगी। अर्थ सम्बंधों मे लाभ का स्तर उच्च होगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली के पल होगे। पूंजी निवेश में लाभ होगा। सेहत संदर्भो में अपेक्षित लाभ हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। अर्थ लाभ बढ़ाने की दिशा मे आज कुछ जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं।

खुश खबरी: अब राज्य कर्मचारियों की एसीपी से ‘वेरी गुड’ की अनिवार्यता समाप्त

मकर राशि के जातको को आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने के लिहाज से अनुकूल साबित होगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। सेहत संदर्भों में चल रही पीड़ाओं से निजात होगा। प्रेम संबंधों में निकटता होगी। कार्य व व्यापारिक प्रगति के अवसर प्राप्त होगे। आज कुछ मामलों में धनाभाव झलक सकता है।

कुम्भ राशि के जातको को कार्य क्षेत्र में अनुकूल महौल प्राप्त होगा। सहकर्मियों के मध्य तालमेल बिठाने में महती प्रगति के योग हैं। स्वजनों के सहयोग से आज धर्म कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने मे छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं।

मीन राशि के जातको का व्यापारिक उन्नति हेतु किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करने पर जोर होगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। आज धर्म कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। आज लंबी व लाभकारी यात्रा के योग विद्यमान हैं। स्वास्थ्य संदर्भों मे पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें।

गुरु पूर्णिमा में बस कुछ दिन ही है शेष, अगर अब तक आपका नहीं बन पाया कोई गुरु तो करें यह उपाय

suman

suman

Next Story