×

17अक्टूबर : कैसा रहेगा गुरुवार का दिन रहेगा अच्छा या होगा कुछ खराब, जानिए पंचांग व राशिफल

कार्तिक,तिथि – तृतीया, पक्ष – कृष्ण,वार – गुरूवार,नक्षत्र – कृत्तिका, सूर्योदय – 06:22, सूर्यास्त – 17:50: चौघड़िया शुभ – 06:26 से 07:51,चर – 10:41 से 12:05,लाभ – 12:05 से 13:30,अमृत – 13:30 से 14:5। आज करवा चौथ का पर्व है। सुहागिने पूरी श्रद्धा से व्रत रखेंगी।

suman
Published on: 23 Aug 2023 3:19 AM GMT
17अक्टूबर : कैसा रहेगा गुरुवार का दिन रहेगा अच्छा या होगा कुछ खराब, जानिए पंचांग व राशिफल
X
बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

जयपुर माह – कार्तिक,तिथि – तृतीया, पक्ष – कृष्ण,वार – गुरूवार,नक्षत्र – कृत्तिका, सूर्योदय – 06:22, सूर्यास्त – 17:50: चौघड़िया शुभ – 06:26 से 07:51,चर – 10:41 से 12:05,लाभ – 12:05 से 13:30,अमृत – 13:30 से 14:5। आज करवा चौथ का पर्व है। सुहागिने पूरी श्रद्धा से व्रत रखेंगी।

करवाचौथ से 1 दिन पहले हजरतगंज में मेहंदी लगवाती महिलाएं

मेष गुरूवार को जातक के गृहस्थ जीवन में खुशहाली को बढ़ाने वाला साबित होगा। व्यापारिक उन्नति हेतु संबंधित अधिकारियों के मध्य बैठक हो सकती है। प्रतियोगी क्षेत्रों में उन्नति हेतु और समय देना पड़ सकता है। धन निवेश में लाभ की स्थिति होगी। सेहत खिली हुई होगी। विरोधी पक्ष आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृष गुरूवार को जातक को कार्मिक उन्नति दूर से अवसरों को देने वाला होगा। सेवा क्षेत्रों मे आज स्थानान्तरण के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ होगा। आज शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत मे इजाफा होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने की चुनौती हो सकती है। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की आशंका है।

मिथुन गुरूवार को जातक की मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। राजनैतिक जीवन में तरक्की के योग हैं। प्रेम संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। धन निवेश मे लाभ होगा। यदि आप अध्यनरत हैं, तो निश्चित सफलता के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने मे महती प्रगति के योग हैं। मातृ पक्ष को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है।

कर्क गुरूवार को जातक को आजीविका के क्षेत्रों में तरक्की देने वाला होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में आज मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। आज सामाजिक संस्था में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। धन निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों मे वार्ताओं का क्रम छिड़ सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति साख खराब कर सकता है।

आपको पता है भारत में कितने फीसदी बच्चे बौने हैं और इसकी असली वजह क्या है?

सिंह गुरूवार को जातक को किसी पद व प्रतिष्ठा के प्राप्त होने के योग विद्यमान हैं। सामाजिक जीवन मे आपका कद उच्च होगा। कहीं न कहीं से अर्थ लाभ होगा। स्वजनों की खुशहाली का कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।

कन्या गुरूवार को जातक को सामाजिक जीवन के प्रभाव को बढ़ाने वाला होगा। आपकी छवि एक नेक व्यक्ति के रूप में स्थापित होगी। स्वजनों के मध्य आज किसी जरूरी मामलों मे चर्चा सम्भव है। निजी संबंधों में गिरावट की आशंका है। सेहत में नरमी रहेगी। आजीविका की उन्नति में कशमकश करनी पड़ सकती है।

तुला गुरूवार को जातक को शारीरिक क्षमताओं की वृद्धि करने वाला होगा। वैवाहिक जीवन मे खुशहाली के पल होगे। रोजगार के प्रयासों को महती कामयाबी हासिल होगी। भौतिक सुख के साधनों जुटाने में महती प्रगति कुछ प्रयासों के बाद होगी। प्रेम संबंधों मे अपनेपन का एहसास होगा। आज ऋणों के भुगतान की चिंताएं हो सकती है।

वृश्चिक गुरूवार को जातक को ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्पधन का लाभ होगा। कार्य क्षेत्र मे पदोन्नति होगी। किन्तु आज स्थान परिवर्तन के योग है। आज कार्य सम्पादन व विक्रय के कार्यो को अंजाम तक पहुंचाने में भाग-दौड़ हो सकती है। पूंजी निवेश व निजी रिश्तों में कुछ अन्तराल के बाद अनुकूलता प्राप्त होगी। धैर्य व साहस अपेक्षित होगा।

धनु गुरूवार को जातक को शिक्षण, लेखन, सम्पादन, प्रबंधन, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की होगी।धन सम्बंधों मे लाभ का स्तर उच्च होगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली के पल होगे। पूंजी निवेश में लाभ होगा। सेहत संदर्भो में अपेक्षित लाभ हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। अर्थ लाभ बढ़ाने की दिशा मे आज कुछ जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं।

दीपोत्सव: अबकी बार पुष्पक विमान से राम-लक्ष्मण आयेंगे अयोध्या, ये है पूरा कार्यक्रम

मकर गुरूवार को जातक को आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने के लिहाज से अनुकूल साबित होगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। सेहत संदर्भों में चल रही पीड़ाओं से निजात होगा। प्रेम संबंधों में निकटता होगी। कार्य व व्यापारिक प्रगति के अवसर प्राप्त होगे। आज कुछ मामलों में धनाभाव झलक सकता है।

कुम्भ गुरूवार को जातक को कार्य क्षेत्र में अनुकूल महौल प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने से प्रगति के योग हैं। स्वजनों के सहयोग से आज धर्म कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने मे छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं।

मीन गुरूवार को जातक का व्यापारिक उन्नति किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह पर होगा। अपनों के बीच तालमेल का स्तर उच्च होगा। आज धर्म कार्यों को पूर्ण करेंगे। आज लंबी व लाभकारी यात्रा के योग विद्यमान हैं। स्वास्थ्य संदर्भों मे पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान में अवरूद्ध न करें।

suman

suman

Next Story