×

22OCT: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, जानिए पंचांग व राशिफल

जयपुर:माह – कार्तिक,तिथि – नवमी ,पक्ष – कृष्ण,वार – मंगलवार,नक्षत्र – पुष्य ,सूर्योदय – 06:25,सूर्यास्त – 17:45,चंद्रोदय – 24:49,चौघड़िया चर – 09:18 से 10:41,लाभ – 10:41 से 12:05, अमृत – 12:05 से 13:29, शुभ – 14:53 से 16:17।

suman
Published on: 21 Oct 2019 3:23 PM GMT
22OCT: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, जानिए पंचांग व राशिफल
X
इस राशि के जातक परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी

जयपुर:माह – कार्तिक,तिथि – नवमी ,पक्ष – कृष्ण,वार – मंगलवार,नक्षत्र – पुष्य ,सूर्योदय – 06:25,सूर्यास्त – 17:45,चंद्रोदय – 24:49,चौघड़िया चर – 09:18 से 10:41,लाभ – 10:41 से 12:05, अमृत – 12:05 से 13:29, शुभ – 14:53 से 16:17।

मेष मंगलवार को बजरंगबली के दिन मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय में कुछ रुकावट आ सकती हैं।धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी किया गया श्रम सार्थक होगा लेकिन पिता के कारण तनाव मिल सकता है।

वृष मंगलवार को बजरंगबली के दिन जीवनसाथी को स्वास्थ्य खराब हो सकते हैं। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मिथुन मंगलवार को बजरंगबली के दिन जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन के प्रति सचेत रहें।पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

स्पेशल: कुंडली के ग्रहों को समय रहते ऐसे करें शांत, तभी शादी की समस्या का मिलेगा निदान

कर्क मंगलवार को बजरंगबली के दिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जबकि शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह मंगलवार को आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य खराब हो सकते हैं।शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या मंगलवार को को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। स्वादिष्ट खानपान में रूचि बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रति अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें।

तुला मंगलवार को आर्थिक मामलों में सुधार होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।आशा-निराशा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। दोस्तों के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कार्तिक मास में नहीं कर रहे धार्मिक काम तो अब करें शुरू, मिलेगा मान-सम्मान

वृश्चिक मंगलवार को व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे।क्रोध के अतिरेक से बचें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। सम्पत्ति में निवेश के योग बन रहें है।

धनु मंगलवार को बजरंगबली के दिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि भी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर मंगलवार को बजरंगबली के दिन उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा।धन, यश, कीर्ति का लाभ मिलेगा फिर भी मन अतृप्त रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं।

कुंभ मंगलवार को व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीन मंगलवार को बजरंगबली के दिन किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

तुलसी से दूर होगा दुर्भाग्य, कार्तिक माह में जरूर करें ये महत्वपूर्ण उपाय

suman

suman

Next Story