×

24सितंबर : इन राशियों को मिलेगा नौकरी में अच्छा पैकेज, जानिए पंचांग व राशिफल

माह – आश्विन, तिथि – दशमी 16:44,पक्ष – कृष्ण,वार – मंगलवार, नक्षत्र – पुनर्वसु , सूर्योदय – 06:10,सूर्यास्त – 18:16, राहुकाल – 15:14:35 से 16:45:19 तक, चौघड़िया चर – 09:13 से 10:43,लाभ – 10:43 से 12:13,अमृत – 12:13 से 13:43,शुभ – 15:13 से 16:42

suman
Published on: 1 Jun 2023 11:22 AM GMT
24सितंबर : इन राशियों को मिलेगा नौकरी में अच्छा पैकेज, जानिए पंचांग व राशिफल
X

जयपुर: मेष मंगलवार को संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। जिसके कारण किसी की भावना को चोट लग सकती है। आज सेहत से परेशान रहेंगे। मकान या जमीन के दस्तावेज पर आज काम न करें। मानसिक उग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता, योग का सहारा लें। नारी एवं पानी से बचें। दशमी का श्राद्ध कर्म कर पितरों को प्रसन्न करें।

माह – आश्विन, तिथि – दशमी 16:44,पक्ष – कृष्ण,वार – मंगलवार, नक्षत्र – पुनर्वसु , सूर्योदय – 06:10,सूर्यास्त – 18:16, राहुकाल – 15:14:35 से 16:45:19 तक, चौघड़िया चर – 09:13 से 10:43,लाभ – 10:43 से 12:13,अमृत – 12:13 से 13:43,शुभ – 15:13 से 16:42

वृष मंगलवार को ज्यादा संवेदनशील व भावुक होंगे। जिससे मन में स्नेह का गुबार उठेगा। नौकरी व बिजनेस में सामान्य स्थिति रहने वाली है। कल्पना शक्ति से सृर्जनात्मक काम कर सकेंगे। परिवारवाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का मिलेगा। कोई आकस्मिक कारण से प्रवास करना पडेगा। पैसों के बारे ध्यान रखने से उसका आयोजन कर सकेंगे। पितरों को तर्पण करे आशीष लें।

मिथुन मंगलवार को रिश्तेदार व मित्रों के साथ मुलाकात से खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना से लाभ मिलेगा।हर काम को जातक आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी व बिजनेस में अनुकूल वातावरण रहेगा। और साथियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। पितृपक्ष में दान-पुण्य से पितरों का आशीष लें।

कर्क मंगलवार को बच्चों के मन में प्यार की छलक देखेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेट- सौगात मिल सकते हैं व उनके साथ दिन खुशी में बिता सकेगें। स्वादिष्ट भोजन एवं परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। पत्नी के संग से मन प्रसन्न रहेगा। दशमी का श्राद्ध कर्म कर पितरों को प्रसन्न करें।

हजारों साल पहले ऋषि मुनियों ने कहा जल प्रलय आएगी, हम आज तक न समझे

सिंह मंगलवार को कोर्ट- कचहरी में सावधानी बरतें। मन किसी बात को लेकर दुखी होगा। उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करे उसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी में संयम रखें। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी या प्यार में सबकुछ आपके मनमुताबिक होगा। नौकरी अच्छे पैकेज पर मिलेगी। बिजनेस में भी लाभ होगा। पितरों को तर्पण करे आशीष लें।

कन्या मंगलवार को घर, परिवार व व्यापार क्षेत्र में लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आनंददायक समय बितेगा। परिवार बच्चे व पत्नी के साथ ज्यादा निकटता बनाएंगे। महिला मित्र से विशेष लाभ मिलेगा।। धनप्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार के पैसे लेने के लिए अच्छा समय व लाभ प्राप्ति वाला होगा। अविवाहितो के लिए जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी। पितृपक्ष में दान-पुण्य से पितरों का आशीष लें।

तुला मंगलवार को नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। नौकरी व ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख मिलेगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज पा सकेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है। दशमी का श्राद्ध कर्म कर पितरों को प्रसन्न करें।

वृश्चिक मंगलवार को जातक का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन में नाम कमाएंगे। बिजनेस में प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। जातक के लिए अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद न करे। संतान से मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे।धनखर्च होगा। पितरों को तर्पण करे आशीष लें।

हो जाइये सावधान! कहीं आपका आधार कार्ड फर्जी तो नहीं, हुई बड़ी गिरफ्तारी

धनु मंगलवार को जातक खाने- पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नये काम की शुरुआत न करे। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। मन बेचैन रहेगा। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा होगा। पितृपक्ष में दान-पुण्य से पितरों का आशीष लें।

मकर मंगलवार को पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा निवेश से मिलनेवाले पैसे में वृद्धि होगी। प्रेमियों के लिए प्रणय का योग है। विपरित लिंग के प्रति आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा। रोजगार में नया अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। दशमी को पितरों के नाम से दान-पुण्य करें लाभ मिलेगा।

कुंभ मंगलवार को बिजनेस के कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यश बढ़ेगा। स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगा। मायके की ओर से कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है। घर में खुशी का माहौल होगा। नौकरी में भी साथियों का साथ मिलेगा। तन एवं मन से खुशी का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुखशांति भरा रहेगा। आज पितरों को जल चढ़ाएं।

मीन मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन हैं। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया रास्ता खुलेगा। अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमी जोड़ा एक दूसरे का सानिध्य पाएंगे। स्वभाव में ज्यादा भावुकता व कामुकता रहेगी। दोस्तों पर खर्च होगा। दशमी का श्राद्ध कर्म कर पितरों को प्रसन्न करें।

नवरात्र में इस मंदिर में होंगे मां दुर्गा के ‘स्वर्णिम दर्शन’ जानें इससे जुड़ी खास बातें

suman

suman

Next Story