×

2 सितंबर: तीज व गणेश चतुर्थी का कैसा रहेगा असर, जानिए राशिफल व पंचांग

सोमवार, नक्षत्र – हस्त ,माह – भाद्रपद,तिथि – चतुर्थी ,पक्ष – शुक्ल, सूर्योदय – 05:59,सूर्यास्त – 18:42।सोमवार को तीज व गणेश चतुर्थी का योग एक साथ पड़ने से कई शुभ योग और शुभ दिन बन रहे है।

suman
Published on: 1 Sep 2019 5:13 PM GMT
2 सितंबर: तीज व गणेश चतुर्थी का कैसा रहेगा असर, जानिए राशिफल व पंचांग
X
जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है।

वार – सोमवार, नक्षत्र – हस्त ,माह – भाद्रपद,तिथि – चतुर्थी ,पक्ष – शुक्ल, सूर्योदय – 05:59,सूर्यास्त – 18:42।सोमवार को तीज व गणेश चतुर्थी का योग एक साथ पड़ने से कई शुभ योग और शुभ दिन बन रहे है।

हर चीज पसंद करने वाले गणेश जी को नहीं पसंद ये चीज, गलती से भी ना चढ़ाएं चतुर्थी के दिन

मेष सोमवार को तनाव रहेगा। क्योंकि तीज व्रत को लेकर महिलाओं में बहुत तनाव रहेगा।इस व्रत में दिन व रात निर्जला रहना पड़ता है। वाणी में नियंत्रण रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। यात्रा में सावधानी जरुरी है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रहेगी। भागदौड़ रहेगी। कोई दु:खद सूचना मिल सकती है।

वृष सोमवार को डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। चोट व रोग से बचें। नए काम मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। तीज व्रत का आनंद लेंगी, इस राशि की जो महिलाएं ये व्रत करती है।

मिथुन सोमवार को आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। तीज व्रत का पूरी श्रद्धा व भक्ति से संपन्न करेंगी।

कर्क सोमवार को चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है, सावधान रहें। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपेक्षित काम में देरी होगी। तनाव रहेगा। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। नौकरी में तनाव से काम बिगड़ेगा। हरितालिका तीज का व्रत अगर करते हैं तो शिव मंदिर जरुर जाएं।

OMG! विमान हादसे में एक्टर रवि किशन ने किया भगवान को याद

सिंह सोमवार को प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। निवेश में जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।सरकारी नौकरी पाने की सूचना मिलेगी। तीज का त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाएगा।

कन्या सोमवार को स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। विवाद से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। तीज का त्योहार पर अपने साथी की कमी खलेगी।

तुला सोमवार को किसी पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे। जीवन सुखद रहेगा। थकान रह सकती है।तीज का व्रत पूरे आनंद व उल्लास से करें।

वृश्चिक सोमवार को दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। बेचैनी रहेगी। बनते काम में देरी होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। हरतालिका तीज का पर्व आपके बिगड़ते रिश्तों में प्यार भरेगा।

यहां देवी मां को बंद आंखों से कराते है स्नान, पांडव पुत्रों ने लिया था यहां शरण

धनु सोमवार को मेहनत का फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।अगर तीज व्रत करने में असमर्थ है तो दान करें गणेश जी की कृपा बनी रहेगी।

मकर सोमवार को काम का फल पूरा मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। गणेश चतुर्थी का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा।

कुंभ सोमवार को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। नए मित्र बनेंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। तीज पर पति व सास से प्यार व सम्मान मिलेगा।

मीन सोमवार को जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नए काम करने का मन बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे उल्लास से मनाएं।

गणेश चतुर्थी के लिए आपके पास बचा है एक दिन, राशि के अनुसार लगाएं भोग

suman

suman

Next Story