राशिफल 3 दिसंबर: जुबान से बिगड़ेगा इन 5 राशियों का काम, जानें बाकी का हाल

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बृहस्पतिवार  3 दिसंबर मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 Dec 2020 1:53 AM GMT
राशिफल 3 दिसंबर: जुबान से बिगड़ेगा इन 5 राशियों का काम, जानें बाकी का हाल
X
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

लखनऊ-माह-मार्गशीर्ष , दिन- बृहस्पतिवार, नक्षत्र- आर्द्रा सूर्योदय-06.56, सूर्यास्त-17.36, पक्ष-कृष्ण, तिथि- तृतीया, राहुकाल- सुबह 13.36 से 14.56 तक। आज घर में जातक के लिए सामान्य रहेगा, सेहत पर दें विशेष ध्यान,बिजनेस और नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। जानिए कैसा रहेगा बृहस्पतिवार

यह पढ़ें...WHO की विश्‍व मलेरिया रिपोर्ट 2020: भारत ने हासिल की जीत

मेष से कर्क तक....

मेष राशि आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर इस राशि के जातक के लिए सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां अच्छी चलेगीं और कार्यों में भी सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी।

वृष राशि इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। पैसों के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन राशि आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर इस राशि के जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दिन भागदौड़ में बीतेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

यह पढ़ें... जम्मू कश्मीर का गलत नक्शा: विकिपीडिया पर देख भड़का भारत, उठाया ये कदम

rashifal file

धनु से मीन तक....

सिंह राशि आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर इस राशि के जातक के लिए शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या राशि इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। परिजनों का साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर इस राशि के जातक के लिए अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्य आसानी से सफल होंगे। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें और सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी और कार्यभार की अधिकता रहेगी। हालांकि, कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगी, जिससे थकान का अनुभव होगा। अनावश्यक खर्च भी अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

यह पढ़ें... मूसलाधार बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, मचेगी भयानक तबाही

rashi

धनु से मीन तक....

धनु राशि आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर इस राशि के जातक के लिए अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से आय में वृद्धि के योग रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ किसी यात्रा का आयोजन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

मकर राशि इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की योजना बनाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, जो कि भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक या धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

कुंभ राशि इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च अधिक होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। इसलिए वाणी पर संयम रखें।

मीन राशि आज का दिन बृहस्पतिवार 3 दिसंबर इस राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story