×

3 सितंबर: इन राशि के लोगों पर बना रहेगा मां का आशीर्वाद, जानिए पंचांग व राशिफल

माह – भाद्रपद, तिथि – पंचमी – 23:28 तक, पक्ष – शुक्ल,वार – मंगलवार,नक्षत्र – चित्रा – 06:24 तक, स्वाति – 28:53 तक,सूर्योदय – 05:59,सूर्यास्त – 18:41,राहुकाल – 15:30 से 17:05 तक। आज सप्तऋषियों के पूजा का दिन है। इसदिन पूजा  व व्रत करने से धूल जाते है। सारे पाप।

suman
Published on: 16 March 2023 9:22 AM GMT (Updated on: 16 March 2023 10:36 AM GMT)
3 सितंबर: इन राशि के लोगों पर बना रहेगा मां का आशीर्वाद, जानिए पंचांग व राशिफल
X
सुबह की शुरूआत सूर्य हैं।आज कल्‍याणकारी योग गजकेशरी योग बन रहा हैं। इसका कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। कैसा रहेगा गुरुवार 12 राशियों के लिए

जयपुर: माह – भाद्रपद, तिथि – पंचमी – 23:28 तक, पक्ष – शुक्ल,वार – मंगलवार,नक्षत्र – चित्रा – 06:24 तक, स्वाति – 28:53 तक,सूर्योदय – 05:59,सूर्यास्त – 18:41,राहुकाल – 15:30 से 17:05 तक। आज सप्तऋषियों के पूजा का दिन है। इसदिन पूजा व व्रत करने से धूल जाते है। सारे पाप।

मेष मंगलवार को नौकरी में कोई पदोन्नति मिलेगी। प्रवास के काम के लिए बढ़िया दिन हैं। आय में वृद्धि होगी। मन की कामनाएं पूर्ण होंगी। सामान की खरीद के लिए उत्तम समय है। जीवनसाथी से प्यार व सम्मान मिलेगा। सुंदरकांड का पाठ करें।

वृष मंगलवार को जातक अपनो की उम्मीद पर खरा उतरेंगे। परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। घूमने जाएंगे। निवेश के लिए दिन बढ़िया है। नौकरी व बिजनेस में लाभ होगा। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। रामायण पढ़े और दूसरों को सुनाएं। प्रेम प्रसंग के लिए दिन बढ़िया है।

मिथुन मंगलवार को परिवार में टेंशन रहेगा। माता-पिता का ख्याल रखें। सेहत से परेशान रहेंगे। किसी के प्रति आकर्षण रहेगा। शादी तय होने के चांसेज है। घर में मांगलिक काम होगे। नौकरी व बिजनेस में फायदा है। मंदिर जाएं व दान दें।

कर्क मंगलवार को स्त्री सुख मिलेगा, शुभ आयोजन होगा। आंखों का ख्याल रखें। मानसिक चिंता हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के कामों में दिक्कत हो सकती है। सकारात्मक रहें। धीर-धीरे सब ठीक होगा। नौकरी व बिजनेस में सब अच्छा रहेगा। खीर का प्रसाद चढाकर बांट दे।

गणेश जी से रुठा कपूर खानदान, इसलिए नहीं मना रहे गणेश उत्सव

सिंह मंगलवार को मेहमान घर आ सकते हैं। शॉपिंग के लिए बाहर जा सकते हैं। अपनो को उपहार देंगे। बिजनेस व नौकरी में सबकुछ ठीकठाक रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ सहयोग्यात्मक रवैया अपनाएंगे। बच्चो के लिए खिलौने लाएंगे। बजरंगबाण पढ़ें।

कन्या मंगलवार को जातक के स्वभाव और व्यक्तित्व में एक आकर्षण होगा। लोग आपके पहनने और बातचीत करने के अंदाज की तारीफ करेंगे। आपके कॉलीग्स आपसे प्रभावित होंगे।जातक के काम निपटाने का प्रेशर रहेगा किसी धार्मिक काम में लगेंगे। पूजा व्रत करेंगे। बच्चों की परवरिश को लेकर चिंतित रहेंगे। सूर्य को लाल फूल के साथ जल चढ़ाएं।

तुला मंगलवार को भाई-बहनो के साथ मस्ती करेंगे। परिवार के साथ प्यार व सौहार्द्र बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। किसी गरीब का कल्याण होगा आपके द्वारा। धन लाभ होगा। साथ में धन का व्यय भी संभव है। ऑफिस में जातक के काम की प्रशंसा होगी। शादीशुदा जातक को संतान सुख मिल सकता है। गाड़ी संभलकर चलाएं।

वृश्चिक मंगलवार को ऑफिस व नौकरी में परेशानी आ सकती है। बिजनेस में फायदा होगा। वाहन संभलकर चलाएं, दुर्धटना हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ पल सुकुन के बिताने के लिए बाहर जाएंगे। घर में परिवार का सहयोग मिलेगा। बच्चों को बाह की चीजें ना छूने दे। हनुमान मंदिर जरूर जाकर प्रसाद चढ़ाएं।

मुस्लिमों से सीखे पाकिस्तान! यहां नोट पर गणेश जी हैं शिक्षा का प्रतीक

धनु मंगलवार को भाग्य के बल पर सबकुछ पाएंगे। बिजनेस में लाभ व नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। बच्चों के तरफ से खुशखबरी मिलेगी,जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी जातक को संतान सुख भी मिलेगा। धन लाभ होगा। खेलकुद में जीत हासिल करेंगे।चोट लगने के भी चांसेज है। हनुमानजी के 12 नाम का जप करें।

मकर मंगलवार को लोग जातक के पीठ पीछे बातें करेंगे। ऑफिस में आपके आइडिया की चोरी होने की संभावना है प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन के बाद भी प्यार बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगा।साथ ही कला के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से करें।

कुंभ मंगलवार को बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लें। दूसरों से काम निकालने में माहिर रहेंगे। नौकरी में कलीग्स के व्यवहार पर ध्यान दें। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन करेंगे। हनुमान चालीसा पढ़ें ।

मीन मंगलवार को को खर्च ज्यादा रहेगा, आमदनी कम होगी। बिजनेस में नुकसान होगा। अपनो से धोखा खाने का दिन है। प्यार में संभलकर रहे। बिजनेस में सोच-समझकर फैसला ले। किसी को उधार देने से पहले दस बार सोच लें। परिवार के साथ मिलकर धार्मिक आयोजन करेंगे। सुंदरकांड पढ़ें।

suman

suman

Next Story