×

4 DEC: आज इन राशियों का दिन होगा बहुत खराब, रहें सावधान!

माह- मार्गशीर्ष, तिथि-अष्टमी, पक्ष-शुक्ल, वार-बुधवार,नक्षत्र-शतभिषा,सूर्योदय-6.58, सूर्यास्त-17.23,चौघड़िया-लाभ-07.03-8.20, अमृत-08.20-9.37,शुभ-10.54-12.11,चर-14.45-16.03

suman
Published on: 4 Dec 2019 1:52 AM GMT
4 DEC: आज इन राशियों का दिन होगा बहुत खराब, रहें सावधान!
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर: माह- मार्गशीर्ष, तिथि-अष्टमी, पक्ष-शुक्ल, वार-बुधवार,नक्षत्र-शतभिषा,सूर्योदय-6.58, सूर्यास्त-17.23,चौघड़िया-लाभ-07.03-8.20, अमृत-08.20-9.37,शुभ-10.54-12.11,चर-14.45-16.03।

मेष राशि बुधवार को ऑफिस में जातक ऊर्जावान नहीं लगेंगे। अत्यधिक काम करना होगा। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा समय ना लगाएं तो बेहतर होगा। परिवार के साथ समय बिताएं। कोई अच्छी खबर परिवार से जुड़ी मिल सकती है। बाहर जाने की योजना टल सकती है। आज अपने से बड़ों का ख्याल रखें। किसी अपने के जाने का दुख आज असहनीय होगा। सर्दी के मौसम में बाहर पूरे इंतजाम से निकले और गाड़ी भी सावधानी से चलाएं।

वृष राशि बुधवार को जिन जातकों के आंखों में परेशानी है उन्हें प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। खर्चों पर काबू रखें। आज हर व्यक्ति आपसे दोस्ती करना चाहेगा। नई परियोजना को करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक कामों को अच्छी तरह से कर पाएंगे, इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।बच्चों की तरफ से सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि बुधवार को शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। जातक अपने बजट से बाहर जाकर खर्चा ना करें। किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता कर सकते हैं। छोटी-मोटी परेशानियां मिलने के बावजूद इस दिन से बड़ी उपलब्धियां मिलेंगी। सामाजिक और धार्मिक कामों को लिए दिन बहुत ही अच्छा है। बिजनेस में लाभ व जीवनसाथी का सहयोग मिलने वाला दिन है।अगर कही घूमने का प्लान बना रहे तो खास ख्याल रखें मौसम से सेहत पर असर पड़ सकता है।

कर्क राशि बुधवार को सेहत और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए काफी समय है। खर्चें बढ़ेंगे लेकिन आपकी आमदनी भी बढे़गी। जातक नौकरी में अपने लिए संभावनाओं के सभी दरवाजें खोल सकते हैं करियर में आपको बहुत ही अच्छी सफलता मिलने की संभावना भी बन रही है।बिजनेस में कहीं से अचानक धन का आगमन होगा ।आज लक्ष्मी व गणेश दोनों की कृपा आप पर है।

यह पढें...पैसा, प्यार व सम्मान कुछ भी नहीं तो ये ज्योतिषीय उपाय आपके लिए होगा रामबाण

सिंह राशि बुधवार को दूसरों की बात मान कर निवेश करने पर आपको हानि झेलनी होगी। आपके घर रिश्तेदारों या फिर दोस्तों का आना हो सकता है जिससे आपकी शाम बहुत ही बेहतर बन जाएगी। व्यवसाय के साझेदारों का सहयोग मिलेगा। चीजों को ध्यान रखें।प्यार में कोई तीसरा आने से रिश्ता टूटने वाला है। ध्यान रखें।

कन्या राशि बुधवार को अच्छी चीजों को ग्रहण के लिए अपने दिमाग को खुला रखें। एक दिन को जीने की आपकी जो आदत है उसे छोड़ें। जरूरत से ज्यादा पैसा और वक्त मनोरंजन पर ना लगाएं। मनोरंजन के लिए दिन अच्छा है। व्यावसायिक जीवन में फैसलें थोड़े सोच समझ कर लें।किसी अपने के जाने का दुख होगा। सर्दी बढ़ रही है सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि बुधवार को भावनात्मक रूप से जातक को जिन चीजों से चोट पहुंच सकती हो उनसे दूर रहना होगा। रियल स्टेट में निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ होगा। नई परियोजनाओं से मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से आपके कामकाम पर असर हो सकता है। बच्चों का खास ख्याल रखें सर्दी और ज्यादा बढ़ने वाली है।

वृश्चिक राशि बुधवार को उदार स्वभाव से आपको बहुत ही फायदा होगा। आसानी से पैसा बचाएंगे। पुराने दिए पैसे आसानी से मिल जाएंगे। कोई भी काम करने से किसी भी बात के सभी पहलुओं की जांच कर लें। व्यक्तित्व और रंगरूप को बेहतर बनाने के प्रयासों का लाभ मिलेगा। ठंड से परेशान होने वाले है। आपके परिवार मे किसी तबियत बहुत ज्यादा खराब होने वाली है।

यह पढें...ये धागा नहीं है आम, शनि की साढ़ेसाती में भी आता है बहुत काम, जानिए कैसें?

धनु राशि बुधवार को जातक को आराम करने के लिए अच्छा-खासा समय मिल जाएगा। आपके परिचित लोगों से पैसा कमाने के नए स्त्रोत मिल जाएंगे। अपनी बुरी आदतों को छोड़ने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। बहादुरी भरे काम से जातक को लाभ होगा, जल्दबाजी में किसी तरह का कोई फैसला ना लें। सर्दी बढ़ रही है खुद का और परिवार का ख्याल रखें।

मकर राशि बुधवार को ध्यान करने से जातक को सुकून की प्राप्ति होगी। अपने अतिरिक्त धन को रियल स्टेट में निवेश कर सकते हैं। मित्रों के जरिए खास लोगों से मुलाकात होगी। कामकाज ज्यादा रहेगा। अपनी चीजों का ध्यान रखें नहीं तो वो चोरी हो सकती हैं। वाहन से आज दुर्घटना होने की संभावना है।

कुंभ राशि बुधवार को सकारात्मक भावों को खुद को अपनाने के लिए प्रेरित करें। घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने का मन होगा, लेकिन इससे आपको बाद में परेशानी हो सकती है। पुराने परिचित लोगों से मिलने-जुलने के लिए दिन अच्छा है। खास कामों को करने के लिए दिन अच्छा है।

मीन राशि बुधवार को स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो जातक को परेशानी हो सकती हैं। रुके हुए मामले और ज्यादा लंबे समय तक लटके रहेंगे। आपके खर्चें आपको परेशान करेंगे। चालाकी के काम को करने से बचें। दूसरे दिनों की तुलना में उच्च लक्ष्य तय कर सकते हैं।

suman

suman

Next Story