×

5 DEC: इन राशियों के हाथ में नहीं रहेगा धन, जानिए पंचांग व राशिफल

माह – मार्गशीर्ष, तिथि – नवमी , पक्ष – शुक्ल, वार – गुरूवार, नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद , 5 दिसंबर 2019 का सूर्योदय 06:59, सूर्यास्त – 17:24, राहुकाल – 13:29:39 से 14:47:47 तक।

suman
Published on: 5 Dec 2019 6:26 AM GMT
5 DEC: इन राशियों के हाथ में नहीं रहेगा धन, जानिए पंचांग व राशिफल
X
इस पवित्र माह में हो जाएंगे मालामाल, हाथ से ना गवाएं मौका, बस करें ये सारे काम

जयपुर:माह – मार्गशीर्ष, तिथि – नवमी , पक्ष – शुक्ल, वार – गुरूवार, नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद , 5 दिसंबर 2019 का सूर्योदय 06:59, सूर्यास्त – 17:24, राहुकाल – 13:29:39 से 14:47:47 तक चौघड़िया शुभ – 07:03 से 08:20, चर – 10:54 से 12:12, लाभ – 12:12 से 13:29, अमृत – 13:29 से 14:46, शुभ – 16:03 से 17:20।

मेष गुरुवार को मेष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ होगा, खास लोगों दोस्तों से मुलाकात संभव है, बिजनेस में लाभ होगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा का योग हैं। केले के पेड़े में जल चढाएं।

वृष गुरुवार को जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा, जल्दबादी में फैसले लेने से बचें। धन हानि हो सकती है। परिवार के सदस्यों से विवाद के चलते परिवार में कलह होगा। बनते काम बिगड़ेगें।रामस्तुति का पाठ करें लाभ होगा।

मिथुन गुरुवार को जातकों को धन लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त विताने की वजह से जीवन साथी संग मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति संभव है। बिजनेस मे लाभ मिलेगा। आज से भागवतपुराण पढ़े। व्रत व पूजा करें।

कर्क गुरुवार को जातक अपने परिवार के साथ घूमने जाएंगे। सेहत का ख्याल रखें। प्रेम-संबंधों में अनबन व अलगाव की स्थिति है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में अपनों से धोखा मिलेगा। नौकरी में सामान्य से है सबकुछ। लाभ होगा ना नुकसान । मां के सेहत का ख्याल रखें।

यह पढ़ें... पैसा, प्यार व सम्मान कुछ भी नहीं तो ये ज्योतिषीय उपाय आपके लिए होगा रामबाण

सिंह गुरुवार को जातकों का दिन शुभ है। यात्रा पर जाएंगे। जो फलदायी है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। वाणी पर संयम रखें, विवाद से बचें, धन लाभ होगा । जीवनसाथी के शॉपिंग कराएंगे। कोई मेहमान आ सकता है। जिनसे शुभ समाचार मिलने वाला है।

कन्या गुरुवार को जातकों को धन लाभ होंगा,निवेश में भी फायदा होगा। जमीन की खरीद कर सकते हैं। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मंगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात करेंगे। साथ में मनोरंजन में समय भी बिताएंगे। जीवनसाथी व परिवार के साथ खुशी मिलने वाली है।

तुला गुरुवार को जातक नया काम शुरू कर सकते हैं। इस काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में सम्मान मिलेगा। बिजनेस के लिए भी दिन लाभवर्धक है। किसी को उधार दिया धन मिलेगा, जीवन साथी का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ मस्ती करेंगे। विष्णु के सहस्त्रनाम का जाप करें।

वृश्चिक गुरुवार को दिन मंगलमय रहेगा। आध्यात्म में रुचि जगेगी।धन लाभ होगा, लेकिन खर्च भी बढने वाला है। परिवार का सहयोग रहेगा। पत्नी का पूरा साथ मिलेगा। बच्चे भी खुशी देंगे। वाहन संभल कर चलाएं। यात्रा पर जाने से पहले सोच विचार कर लें। किसी गरीब की सेवा करें। गुरुवार का व्रत करें।

यह पढ़ें...ये धागा नहीं है आम, शनि की साढ़ेसाती में भी आता है बहुत काम, जानिए कैसें?

धनु गुरुवार को किसी से झगड़ा हो सकता है, जिसका नुकसान बिजनेस व नौकरी पर होगा। आज का दिन लड़ाई-झगड़े वाला है। माता-पिता से मतभेद हो सकते है, विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। धन लाभ होगा, धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर गुरुवार को जातक को नौकरी के काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में भी भागदौड़ रहने वाला है।जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। उपहार देगे। मां का ख्याल रखेंगे। कुंवारे लोगों की शादी तय हो सकती है। विष्णुसहस्त्र नाम का 40 दिन जप करें।

कुंभ गुरुवार को जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, व्यवसाय में घाटा होगा।सेहत पहले अच्छी होगी। दिनभर तनाव किसी वजह से तनाव रहेगा। पत्नी, बच्चों के साथ खुशी के पल गुजारेंगे। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। विष्णु मंदिर जाएं और पुष्प चढ़ाएं।

मीन गुरुवार को मीन राशि के जातक का मन धर्म कर्म में लगेगा। मंदिर जाएंगे। दिन में कोई मांगलिक काम संपन्न करेंगे। कहीं से धन प्राप्त होगा, माता पिता का सहयोग मिलेगा, दोस्तों से मुलाकात होगी, विष्णु भगवान का व्रत करें।

suman

suman

Next Story