×

21DEC: इन राशियों को आज सताएगा जुदाई का डर, रहिए सतर्क, पढ़ें राशिफल

माह – पौष,तिथि – दशमी ,पक्ष – कृष्ण,वार – शनिवार,नक्षत्र – चित्रा –सूर्योदय – 07:09,सूर्यास्त – 17:28, चौघड़िया शुभ – 08:30 से 09:46,चर – 12:19 से 13:35,लाभ – 13:35 से 14:52,अमृत – 14:52 से 16:08।

suman
Published on: 21 Dec 2019 12:07 AM GMT
rashi
X

जयपुर माह – पौष,तिथि – दशमी ,पक्ष – कृष्ण,वार – शनिवार,नक्षत्र – चित्रा –सूर्योदय – 07:09,सूर्यास्त – 17:28, चौघड़िया शुभ – 08:30 से 09:46,चर – 12:19 से 13:35,लाभ – 13:35 से 14:52,अमृत – 14:52 से 16:08।

मेष शनिवार के दिन जातक को परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। आध्यात्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी।पढाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। नहीं तो अलगाव की पूरी संभावना है।

वृष शनिवार के दिन जातक को गुरू व शुक्र की वजह से धनलाभ होने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे।नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में बुद्धि का विकास होगा और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत परेशान करने वाली है। कभी सिरदर्द तो कभी आंखों की ससमस्या से ग्रसित रहेंगें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम के चक्कर में है उन्हें सतर्क रहना होगा। धोखा खा सकते है।

मिथुन शनिवार के दिन जातक को गुरु व शनि के कारण लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे। आपके काम का अच्छा प्रदर्शन लाभदेने वाला होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। विवाद वाले मामले से बचें। किसी असहाय की मदद करेंगे। प्यार के मामले में अकेला महसूस करेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। पढ़ाई में परिश्रम करना पड़ेगा। गाड़ी चलाते वक्त सचेत रहे। सेहत का ख्याल खानपान के साथ रखे। अध्यात्म में मन लगेगा। इससे आपको लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाकर सेवाकार्य कर सकते है।

यह पढ़ें...हर काम में मिलेगी सफलता, इस दिन करेंगे विधि-विधान से व्रत का पालन

कर्क शनिवार के दिन जातक को परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल नही है। परिवार या आस-पड़ोस कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा। नौकरी में आपकी उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। हो सकता है आज पूरा दिन परिवार के साथ बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है। कोई काम शुरु करने से पहले बड़ों से विचार-विमर्श करें। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे। लेकिन आलस को छोड़कर मेहनत करनी

सिंह शनिवार के दिन जातक जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सामान्य या उच्च शिक्षा में मेहनत का फल मिलेगा। नीजि संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। ब्रेकअप की स्थिति बनेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे।

कन्या शनिवार के दिन जातक को थोड़ा सतर्क रहना होगा। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम ले। धन का अचानक से मिलना खुशी देगा। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति भी आएगी। निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें। शनि की पूजा करें पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें।

तुला शनिवार के दिन जातक का मन उदास रहेगा। जिसका आपके जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा।लेकिन नीजि संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे सफलता हाथ लगेगी। नौकरी में नई योजनाएं फलीभूत होगी। सेहत समान्य रहेगा । खान पान पर ध्यान दे। आज के दिन कई जगहों पर लाभ मिलते मिलते रह जाएगा।बच्चों का ख्याल रखें। चोट-चपेट लगने की आशंका है। किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं। मंदिर जाए।

वश्चिक शनिवार के दिन जातक के आत्मबल में वृद्धि होगी। और हर परेशानी का मुकाबला कर लेंगे। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते मिलेंगे। बिजनेस में घाटा नहीं होगा। कही घूमने की योजना बना सकते है। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। पढाई में परिणाम अच्छे आएंगे। शादी की बात चल रही होगी तो बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा।खुद की और माता-पिता का ख्याल रखें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

धनु शनिवार के दिन जातक को घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। कही घूमने जा सकते है। नौकरी में सतर्क रहें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा।लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

यह पढ़ें...इस तरह करते हैं काले धागे का इस्तेमाल तो नहीं रहेंगे परेशान, आज ही करें शुरुआत

मकर शनिवार के दिन जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग आपके ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव लगा रहेगा। लेकिन सूझ-बूझ से काम निकाल लेंगे। सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी।अपच की समस्या से परेशान रहेगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ शनिवार के दिन जातक को कही से अचानक धन प्राप्ति होगी । दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे। पार्टी रेस्टोरेंट मूवी और घूमना फिरना लगेगा। बिजनेस में भी लाभ मिलने वाला है।सेहत को लेकर परेशान रहेगे। मौसमी बीमारियों का आना जाना लगा रहेगा।आंखों में जलने से परेशान रहेंगे। नीजि संबंधों मे अलगाव वाली स्थिति है। जीवन में नीरसता महसूस होगी। हनुमान जी की पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन शनिवार के दिन परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। इससे शांति मिलेगी। दोपहर में ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दे। नहीं तो पूरे दिन परेशान रहेंगे। नीजि संबंधों मे उदासीनता रहेगी। संतान पर ध्यान दें। गरीबों की मदद करें। भिखारियों को भोजन कराएं।

suman

suman

Next Story