×

24DEC: क्रिसमस से एक दिन पहले इन राशियों के लिए है शुभ, जानिए अपना राशिफल

माह – पौष,तिथि – त्रयोदशी ,पक्ष – कृष्ण,वार – मंगलवार, नक्षत्र – अनुराधा ,सूर्योदय – 07:10, सूर्यास्त – 17:30, चौघड़िया , चर – 09:48 से 11:04, लाभ – 11:04 से 12:21, अमृत – 12:21 से 13:37, शुभ – 14:53 से 16:10

suman
Published on: 24 Dec 2019 12:12 AM GMT
rashi
X

जयपुर माह – पौष,तिथि – त्रयोदशी ,पक्ष – कृष्ण,वार – मंगलवार, नक्षत्र – अनुराधा ,सूर्योदय – 07:10, सूर्यास्त – 17:30, चौघड़िया , चर – 09:48 से 11:04, लाभ – 11:04 से 12:21, अमृत – 12:21 से 13:37, शुभ – 14:53 से 16:10।

मेष मगंलवार के दिन हनुमान जी की पूजा से जातक के दिन की शुरुआत होगी तो निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक तनाव मिलेगा। निजी सुख में व्यवधान आएगा। नौकरी के लिए दिये इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। राजनीति कार्यों का हिस्सा होंगे, उसका सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

यह पढ़ें...खरमास में हो मौत तो मिलता है नरक, जानिए इस मास से जुड़ी और भी बातें

वृष मगंलवार के दिन धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।आर्थिक मामलों में सुधार होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन मगंलवार के दिन जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म गुरु या पिता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि भी हो सकती है। कार्यभार में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क मगंलवार के दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिककार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।सावधान रहें।

सिंह मगंलवार के दिन दोस्तो का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्या अभी रहेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी व बिजनेस में संघर्षपूर्ण स्थिति रहेगी।

यह पढ़ें...इस तरह करते हैं काले धागे का इस्तेमाल तो नहीं रहेंगे परेशान, आज ही करें शुरुआत

कन्या मगंलवार के दिन जातक का मन अशांत रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है भाई-बहनों के सहयोग से बिजनेस को गति मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी।धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला मगंलवार के दिन जातक आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आय में कमी एवं अधिक खर्च की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक मगंलवार के दिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि भी हो सकती है। कार्यभार में वृद्धि होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सरकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा की स्थिति सुखद रहेगी।

यह भी पढ़ें...इस तारीख को पड़ेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें इसके बारे में सबकुछ

धनु मगंलवार के दिन जातक की नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बनेगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर मगंलवार के दिन जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। कभी खुशी कभी गम जैसा दिन रहेगा। मिश्रित भाव मन में रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर के रख-रखाव तथा साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ मगंलवार के दिन जातक सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में समय अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। बिजनेस में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सेहत सामान्य रहेगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन मगंलवार के दिन जातक अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं।भागदौड़ रहेगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। बिजनेस प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

suman

suman

Next Story