×

राशिफल 3 जुलाई: कैसा रहेगा शुक्रवार, जानें किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

आषाढ़ माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-त्रयोदशी, दिन शुक्रवार,नक्षत्र-ज्येष्ठा , सूर्योदय-05.25, सूर्यास्त-19.17। शुक्रवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 July 2020 12:57 AM GMT
rashi
X
मेष, वृष, कर्क के निजी संबंधों के लिए, सिंह,कन्या, तुल को धन को लेकर तो धनु, मीन  के लिए कैसा  कैसा रहेगा मंगलवार ,  जानिए 12 राशियों का हाल ..

जयपुर आषाढ़ माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-त्रयोदशी, दिन शुक्रवार,नक्षत्र-ज्येष्ठा , सूर्योदय-05.25, सूर्यास्त-19.17। शुक्रवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

मेष 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक के धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सन्तान सुख में कमी आ सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। धर्म में रूचि बढ़ेगी। जातक अपने परिवार को ज्यादा महत्व देंगे। आप पूरा दिन अपने परिवार को ध्यान में रखकर योजना बनायेंगे। परिवार की ओर से भी आपको आज विशेष प्रतिक्रिया मिलेगी। विशेष ख्याल रखा जाएगा।

वृष 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक को मन अशान्त रहेगा। घरेलू समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।कला से जुड़ी चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे। आप अपने घर या ऑफिस को आज फिर से तरीके से सजा सकते हैं। आज खर्च का भी योग है।

मिथुन 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक को मानसिक शान्ति रहेगी। अध्ययन में रूचि रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी,लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यक्तिगत रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए और कोशिश करेंगे। बच्चों को संभालना और उनकी मांगों को पूरा करना आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करे नहीं तो यह आपको नहीं दूसरों को ज्यादा फायदा पहुंचाएगा।

कर्क 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। बिजनेस में लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी। आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत है। आज का दिन निवेश और शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। हो सकता है कि आपको फायदा हो पर साथ में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

यह पढ़ें.....ये सब हो रहा आपके साथ तो समझ लें राहु कर रहा परेशान, इस मंत्र से करें बचाव

सिंह 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।दिन नई आशाओं और उम्मीदों के साथ खत्म होगा। अगर आप बिजनेस में हैं तो यह दिन मिलाजुला कर अच्छा जाएगा।

कन्या 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पैसे की चिंता आपको थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैसे की उलझन में रहेंगे। दोपहर बाद आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। शाम का समय आपका अच्छा गुजरेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ये समय व्यतीत करेंगे।

तुला 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक को मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।कुछ पुरानी बातें याद आ सकती हैं। ऐसे में आप आज कुछ पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से बात करेंगे या उनसे मिल भी सकते हैं।

वृश्चिक 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक का मन अशान्त रहेगा। आलस्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खुद से मिलते-जुलते लोगों से मिलकर आपका समय अच्छा बितेगा। आज काम में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ज्यादा व्यवहारिक रहें और आगे बढ़ें।

यह पढ़ें....कैसे होते हैं जुलाई में जन्मे लोग, सेक्सी, मूडी या कुछ और, जानें इनके सब राज

धनु 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक के आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। पिछले कई दिनों से शांत है लेकिन आज मानसिक तौर पर और शारीरिक तौर पर भी तमाम थकानों को दूर करने में कामयाब होंगे। शाम को आप ज्यादा उत्साह में होंगे और किसी मुश्किल में फंसे दोस्त की मदद करेंगे।

मकर 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक क्रोध से बचें। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। माता का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते है।ऑफिस में आज थोड़ी ज्यादा मेहनत कर सकती है। इसका फायदा भी मिलेगा। काम के क्षेत्र में आपके सीनियर और सहकर्मी आपके काम के प्रति मेहनत और लगन की प्रशंसा करेंगे। शाम को आर्थिक तौर पर कुछ फायदा हो सकता है।

कुंभ 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक को मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं। शाम को कोई सरप्राइज आपको मिल सकता है। किसी दोस्त की मदद भी मिल सकती है।

मीन 3 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन जातक के घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संचित धन की स्थिति मजबूत होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। जातक का झुकाव एंटिक चीजों और कला की ओर होगा। आज आप काफी संवेदनशील होंगे और कोई छोटी बात भी आपका दिन खराब कर सकती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story