×

राशिफल 27 जून: इन 5 राशियों को आज मिलेगी नई जिम्मेदारी, जानें बाकी का भविष्यफल

माह आषाढ़, दिन शनिवार, तिथि-सप्तमी, पक्ष-शुक्ल, नक्षत्र-पू. फा. , सूर्योदय-05.10, सूर्यास्त-18.55। कैसा रहेगा शनिवार का दिन जानिए राशिफल….

suman
Published on: 27 Jun 2020 1:16 AM GMT
राशिफल 27 जून: इन 5 राशियों को आज मिलेगी नई जिम्मेदारी, जानें बाकी का भविष्यफल
X
राशिफल शुक्रवार

जयपुर माह आषाढ़, दिन शनिवार, तिथि-सप्तमी, पक्ष-शुक्ल, नक्षत्र-पू. फा. , सूर्योदय-05.10, सूर्यास्त-18.55। कैसा रहेगा शनिवार का दिन जानिए राशिफल….

मेष,वृष,मिथुन और कर्क को मिलेगा प्यार ...

मेष 27 जून दिन शनिवार को जातक कमहिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आज आप अपने महत्वपूर्ण कागजातों की फाइल खोलेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियां आयेगी।

वृष 27 जून दिन शनिवार को जातक के सितारे बुलंद रहेंगे। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान रखें।

मिथुन 27 जून दिन शनिवार को जातक दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता के साथ बैठकर घरेलू कामों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस का काम पूरा करने के लिए आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे। आज पूरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा।

कर्क 27 जून दिन शनिवार को जातक जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

यह पढ़ें...वास्तु शास्त्र: बहन के साथ ना करें ऐसा काम, नहीं तो लव लाइफ हो जाएगी बेकार, जानें…

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक को धन, नौकरी योग..

सिंह 27 जून दिन शनिवार को जातक का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे।

कन्या 27 जून दिन शनिवार को जातक का दिन मिला-जुला रहेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी को सफलता मिलने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को उनके मेहनत का उचित फल मिलेगा।

तुला 27 जून दिन शनिवार को जातक का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। दाम्पत्य जीवन में विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आप अपने वाणी पर संयम रखें। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज माता को किसी स्वास्थ्य से जुडी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंध के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

वृश्चिक 27 जून दिन शनिवार को जातक का दिन काफी अच्छा है। जातक का व्यक्तित्व निखरेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे।

यह पढ़ें...”गुरु आपको सिर्फ ज्ञान से नहीं भर देते, बल्कि आपके भीतर प्राण शक्ति को जगाते हैं”

धुन मकर कुंभ और मीन को मिलेगी खुशी

धनु 27 जून दिन शनिवार को जातक का दिन शानदार रहेगा। खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। जीवनसाथी को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है|

मकर 27 जून दिन शनिवार को जातक का दिन अच्छा रहने वाला है। पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। महिलाओं के लिए आज का खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। बच्चें समय से अपना होम वर्क पूरा करने में सफल होंगे।

कुंभ 27 जून दिन शनिवार को जातक को हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ कड़े फैसले ले सकते है।

मीन 27 जून दिन शनिवार को जातक का ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। दिनचर्या में बदलाव आयेगा। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। प्रेम के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। बिजनेस में मुनाफा होने के योग बन रहे है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चें भी आपके कार्य में सहायता करेंगे।

suman

suman

Next Story