×

भविष्यफल 3 Oct: इन 4 राशियों का दिन बनेगा यादगार, जानें बाकी का कैसा रहेगा हाल

कृष्ण पक्ष,वार-शनिवार,राहु काल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक, सूर्योदय-06.15, सूर्यास्त-18.35, जानिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 Oct 2020 1:18 AM GMT
भविष्यफल 3 Oct: इन 4 राशियों का दिन बनेगा यादगार, जानें बाकी का कैसा रहेगा हाल
X
आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा।

जयपुर विक्रम संवत् 2077, मास- आश्विन तिथि-द्वितीय, पक्ष- कृष्ण,वार-शनिवार,राहु काल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक, सूर्योदय-06.15, सूर्यास्त-18.35, जानिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

मेष से कर्क तक...

मेष 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक को वाहन व तकनीकी सामानों के इस्तेमाल में सावधानी रखना चाहिए, खास कर इस राशि की महिलाओं को। गलत दोस्तों का साथ से नुकसान देगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जल्दबाजी से बाधा संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। अतिविश्वास हानि देगा। दूध दान करें।

वृष 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक को दोस्त व संबंधियों के सहयोग से लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी काम बनेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अधिकार क्षेत्र बढ़ सकते हैं। पढ़ाई में सफलता हाथ लगेगी।काली उड़द दान करें।

मिथुन 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक को संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। नौकरी में सामंजस्य बिठाएं। निवेश शुभ रहेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। अपनों से संबंध ने बिगाड़ें। असहाय व्यक्ति की सेवा करें।

कर्क 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक रचनात्मक कार्य सफल में रहेंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता में लाभ की स्थिति आने वाली है। पार्टी से मन का आनंदित होगा। नौकरी में विवेक से काम करें। लाभ होगा। बड़ों से मार्गदर्शन लें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। लाल वस्त्र दान करें।

यह पढ़ें....प्रियंका बोलीं: योगी जी, मोहरों के सस्पेंशन से कुछ नहीं होगा, आप इस्तीफा दें

rashi सोशल मीडिया से फोटो

सिंह से वृश्चिक तक क्या करें आज...

सिंह 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक विवाद को बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है। सेहत से परेशानी बढ़ सकता है। सोशल डिस्टेंस बनाए। दूसरों से अपेक्षा दु:ख का कारण बनेगा। कठिन के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। सफेद वस्त्र दान करें।

कन्या 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक के रोजगार में वृद्धि होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। दोस्ती व संबंधी सहयोग करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। बेरोजगार की मदद करें।

तुला 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक के घर अतिथियों का आगमन होगा। उत्साह की खबर प्राप्त होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।पक्षियों को दाना डालें।

वृश्चिक 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक की व्यावसायिक यात्रा पूर्णत: सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।चावल दान करें।

यह पढ़ें....शारदीय नवरात्रि 2020: देवी दुर्गा की उपासना के नौ दिन, मां का वाहन दें रहा ऐसा संकेत

rashi सोशल मीडिया से फोटो

धनु से मीन तक कैसा रहेगा आज..

धनु 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक को खर्च बढ़ने से तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। सेहत खराह हो सकता है। आवश्यक वस्तु खो हो सकती है। सचेत रहे अपरिचित व्यक्तियों पर आत्मविश्वास न करें। बाहर जाने वाले कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग की सहायता करें।

मकर 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक को बकाया वसूली करेंगे तो प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। बेकार के झंझटों में न पड़ें। भाग्य का साथ मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। गुड़ दान करें।

कुंभ 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक के आर्थिक नीति में परिवर्तन सफल रहेगा ,जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। घर-बाहर सम्मान बढ़ेगा। सेहत से नुकसान हो सकता है। काम में मन लगेगा। जल्दबाजी से बचें। आय में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा। पीला वस्त्र दान करें।

मीन 3 अक्टूबर दिन शनिवार को जातक को तीर्थ यात्रा से लाभ होगा या योजना बनेगी। धर्म तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। खुद पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध में आज कुछ नया करेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। उच्चाधिकारी के गुस्से का शिकार बन सकते हैं। सावधान रहें।...

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story