×

15 मार्च: आज इस राशि के जातक को सताएगी संतान की चिंता, जानिए अपना राशिफल

इस राशि के जातक के लिए 15 मार्च सोमवार उत्तम फल देने वाला है। बिजनेस में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। नौकरी में भी सहयोगी चाहकर भी जातक का बुरा नहीं कर पाएंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 March 2021 2:22 AM GMT
15 मार्च: आज इस राशि के जातक को सताएगी संतान की चिंता, जानिए अपना राशिफल
X
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर : माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष विक्रम संवत 2077, द्वितीया तिथि 06:49 PM तक उपरांत तृतीया, नक्षत्र रेवती 04:43 AM तक उपरांत अश्विनी, मार्च 15 सोमवार को राहु 08:08 AM से 09:37 AM तक है। 04:43 AM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा । जानिए कैसा रहेगा आज सोमवार 12 राशियों के लिए....

मेष से कर्क तक....

मेष राशि इस राशि के जातक के लिए 15 मार्च सोमवार मनोरंजन से भरा रहेगा। परिवार व दोस्तों के साथ आज घूमने-फिरने में बिताएंगे। बिजनेस में रुकावट, लेकिन नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। जातक संतान व माता-पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। पत्नी व परिवार के साथ सामान्य स्थिति है। वाहन संभलकर चलाएं।

वृष राशि इस राशि के जातक के लिए 15 मार्च सोमवार अनुकूल हैं। परिवार के साथ जातक का पूरा समय बितेगा। पत्नी व बच्चे का साथ पाकर जातक खुशी महसूस करेंगे। सेहत से भी मजबूत रहेंगे। आज मांगलिक काम का आयोजन करेंगे। बिजनेस व नौकरी में लाभ होगा। भाग्य के बल पर जातक को बहुत कुछ मिलने वाला है।

मिथुन राशि इस राशि के जातक के लिए 15 मार्च सोमवार विवादों से भरा रहेगा। जातक के साथ कई रिश्तों में खटास आने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में सहयोगी से व बिजनेस में पार्टनर से परेशान रहेंगे। पत्नी के साथ भी संबंध बोझिल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। दोस्तों को उपहार देंगे।

कर्क राशि इस राशि के जातक के लिए 15 मार्च सोमवार विशेष फलदायी है। इस राशि के जातक अपनी पहचान बनाएंगे। आज जातक को शोहरत व पैसा दोनों मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन से भरा समय गुजरेगा। पत्नी को शॉपिंग करवाएंगे। बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे। बच्चों के लिए कुछ अच्छा करेंगे। सही मार्गदर्शन की वजह से बच्चें उपलब्धि हासिल करेंगे।

RASHI

यह पढ़ें...सम्राट, डॉन व तूफान कसते हैं अपराधियों पर नकेल, इन डॉग स्ववायड में है खास हुनर

सिंह से वृश्चिक

सिंह राशि इस राशि के जातक के लिए 15 मार्च सोमवार खुशियों से भरपूर रहेगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। सेहत बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस व नौकरी के लिए लाभवर्धक है। वैवाहिक जीवन में अनबन के बावजूद प्यार कम नहीं होने वाला है। आज जातक के लिए हर दिन बढ़िया रहने वाला है।

कन्या राशि इस राशि के जातक के लिए 15 मार्च सोमवार का दिन लाभदायक है। इस राशि के जातक के लिए बिजनेस में विस्तार का योग है। नौकरी में पदोन्नति के आसार है। सेहत व खान-पान पर ध्यान दें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे।पत्नी के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व पारिवारिक मुद्दो पर विचार रखेंगे। सामाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि इस राशि के जातक के लिए 15 मार्च सोमवार को सारे ग्रह अनुकूल है। सब कुछ आपके पक्ष में है। समय का फायदा उठाकर ऑफिस में परिश्रम से सबका दिल जीत लेंगे। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलेगा। दोपहर के बाद मध्य में सेहत से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी व परिवार के साथ अनजाने में दिल दुखाने वाली बात करेंगे। उधार या लेन-देन से बचें।

वृश्चिक राशि 15 मार्च सोमवार जातक के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। किसी अपने से अलग होने का गम परेशान करेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की पदोन्नति संभव है। जातक यात्रा से बचें, वाहन संभल कर चलाएं। किसी चीज की खरीददारी करेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।

rashifal file

यह पढ़ें...JNU के बाद बंगाल की सियासत में आयशी, CPM ने इस सीट से चुनाव में उतारा

धनु से मीन तक....

धनु राशि 15 मार्च सोमवार जातक के लिए अतिउत्तम है। जातक को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला होगा। बच्चे व माता का खास ख्याल रखें। सेहत जातक की खराब हो सकती हैं। पत्नी जातक खास ख्याल रखेंगी। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा। विवाह योग्य जातक के लिए बढ़िया समय है।

मकर राशि इस राशि के जातक के लिए 15 मार्च सोमवार उत्तम फल देने वाला है। बिजनेस में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। नौकरी में भी सहयोगी चाहकर भी जातक का बुरा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि भगवान की कृपा आप पर बरसेगी। जातक अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। आज यात्रा के योग है। परिवार व पत्नी का ख्याल रखेंगे। संतान को लेकर जातक परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि 15 मार्च सोमवार इस राशि के जातक के लिए संभल कर चलने वाला होगा। जातक न तो बिजनेस में और न ही ऑफिस में किसी पर आंखमूंद कर भरोसा करें। जातक खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो सेहत से परेशान रहेंगे। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखे। संतान से परेशान रहेंगे। किसी तीसरे की वजह से पत्नी से अनबन होगी।

मीन राशि 15 मार्च सोमवार इस राशि के जातक के लिए बाधाओं से भरा है। बिजनेस में अगर साझेदारी है तो संभलने की जरुरत है। आज ऑफिस में जातक के काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। आज कुछ समय माता-पिता की सेवा में बिताएं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story