×

राशिफल 4 जुलाई: कुंभ राशि के लिए सफलताओं से भरा रहेगा दिन, जानें बाकी का हाल

जयपुर माह-आषाढ, पक्ष-शुक्ल, तिथि-चतुर्दशी दिन-शनिवार, नक्षत्र- मूल, सूर्योदय- 5.30, सूर्यास्त-19.10। दिन शनिवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल..

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 July 2020 12:57 AM GMT
rashi file
X
दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है।

जयपुर माह-आषाढ, पक्ष-शुक्ल, तिथि-चतुर्दशी दिन-शनिवार, नक्षत्र- मूल, सूर्योदय- 5.30, सूर्यास्त-19.10। दिन शनिवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल..

मेष 4 जुलाई शनिवार के दिन जातक का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा ।

वृष 4 जुलाई दिन शनिवार को जातक खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फोन पर बात होगी, जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं।

मिथुन 4 जुलाई शनिवार के दिन जातक का ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगेगा। विद्यार्थियों को करियर के संबंध में अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ का ख्याल रखें। आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

कर्क 4 जुलाई दिन शनिवार के दिन जातक का मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। तली भुनी चीजों से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है।

यह पढ़ें.....आने वाले चंद्रग्रहण से बढ़ेगा धन और मान-सम्मान, बस करना होगा ये 4 काम

सिंह 4 जुलाई शनिवार के दिन जातक का उदार स्वभाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप खुशी के पल बितायेंगे। आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे।

कन्या 4 जुलाई शनिवार के दिन जातक किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला 4 जुलाई शनिवार के दिन जातक कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे है। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे। दाम्पत्य संबंध में मजबूती आएगी।

वृश्चिक 4 जुलाई शनिवार के दिन जातक का बेहतर रहने वाला है। आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।सेहत का ख्याल रखें।

यह पढ़ें..Chandra grahan 2020: सूर्य, चंद्र और गुरु का अद्भुत संयोग, इस मंत्र से होगा कल्याण

धनु 4 जुलाई शनिवार के दिन जातक का दिन उत्तम है। निवेश के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। प्रेमसंबंध के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के साथ मिल कर किये गए कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मकर 4 जुलाई शनिवार के दिन जातक घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। कुछ खास कार्यों में दोस्तों से मदद मिलेगी।सोशल साईट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों का इन्क्रीमेंट और पदोन्नति होने का योग बन रहा है।

कुंभ 4 जुलाई शनिवार के दिन जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। आपकी भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

मीन 4 जुलाई शनिवार के दिन जातक का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सामाजिक स्तर पर रूतबा बढ़ेगा, परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story