×

आने वाले चंद्रग्रहण से बढ़ेगा धन और मान-सम्मान, बस करना होगा ये 4 काम

आने वाली 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा और चंद्रग्रहण लगने जा रहा हैं। इस चंद्रग्रहण का महत्व इसलिए और बढ़ जाता हैं क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हैं। लेकिन यह चंद्रग्रहण उपछाया हैं

Suman  Mishra
Published on: 3 July 2020 10:48 PM IST
आने वाले चंद्रग्रहण से बढ़ेगा धन और मान-सम्मान, बस करना होगा ये 4 काम
X

लखनऊ: आने वाली 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा और चंद्रग्रहण लगने जा रहा हैं। इस चंद्रग्रहण का महत्व इसलिए और बढ़ जाता हैं क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हैं। लेकिन यह चंद्रग्रहण उपछाया हैं जिसमें सूतक का महत्व नहीं रहता है। लेकिन ग्रहण कोई भी हो दान का हर ग्रहण में महत्व होता है। इसलिए कुछ ऐसी चीजों को जाने जिनका दान मान-सम्मान में वृद्धि होने के साथ ही सुख शांति देता हैं...

यह पढ़ें...चीन को फिर लगा झटका: अब इस देश ने किया विरोध, भारत का खुला समर्थन

चावल, चावल को अक्षत भी कहा गया है जिसका सम्बन्ध चंद्रमा से होता है। शुभ कार्यों से पहले सदैव अक्षत का प्रयोग किया जाता है। ग्रहण के बाद चावल का दान करने से घर में धन - धान्य की कोई कमी नहीं होती है।

दूध, चंद्रग्रहण के पश्चात दूध का दान करने से माता लक्ष्मी और भगवान नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार दूध का विशेष महत्व चंद्रमा के साथ माना गया है।

यह पढ़ें...रूस और चीन के बीच होगा भयानक युद्ध! ड्रैगन ने इस शहर को बता दिया अपना

शक्कर, शक्कर के दान से इष्ट देवी - देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। और समृद्धि भी बढ़ती है। परिवार में खुशियां बढ़ती है।

चांदी, चांदी का दान बहुत विशेष होता है। इससे व्यक्ति को कुशाग्र बुद्धि एवं धन - वैभव से सम्पन्नता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। विद्या में वृद्धि होती है।

बता दें कि एक महीने में यह तीसरा ग्रहण है। इससे पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण और 21 जून को सूर्य ग्रहण था। इस बार रविवार के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण धनु राशि में लग रहा है। पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य मिथुन राशि में होंगे। चंद्र ग्रहण भारत, दक्षिण एशिया के कुछ स्थानों, अमेरिका, यूरोप और अस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story