×

ईस्टर क्यों मनाया जाता है जानिए महत्व

गुड फ्राइडे के 40 दिन पहले से ही ईसाइयों के घरों में प्रार्थना और उपवास शुरू हो जाते हैं। इस व्रत में शाकाहारी खाना खाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन लोग चर्च जाते हैं और यीशू को याद कर शोक मनाते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 21 April 2019 8:10 AM GMT
ईस्टर क्यों मनाया जाता है जानिए महत्व
X

नई दिल्ली: ईसाइयों के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है गुड फ्राइडे। इस दिन ईसाइयों के गुरु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इसके तीन बाद ही वह जिंदा हो उठे थे, जिस खुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है।

माना जाता है कि प्रभु यीशू ने मानवता की भलाई और उनकी रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस साल गुड फ्राइडे 19 अप्रैल को मनाया गया।

यह भी देखे:मौत से पहले रोहित ने किसी को किए थे 12 फोन कॉल

यीशु को दंड देने के बावजूद इसे 'गुड' क्यों कहा जाता है?

ईसाई धर्म के अनुसार ईसा मसीह परमेश्वर के बेटे हैं। उन्हें अज्ञानता के अंधकार को दूर करने के लिए मृत्युट दंड दिया गया। उस वक्तू यहूदियों के कट्टरपंथी रब्बिडयों (धर्मगुरुओं) ने यीशु का पुरजोर विरोध किया।

ऐसे में कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए पिलातुस ने यीशु को क्रॉस पर लटकाकर जान से मारने का आदेश दे दिया। लेकिन अपने हत्याटरों की उपेक्षा करने के बजाए यीशु ने उनके लिए प्रार्थना करते हुए कहा था, 'हे ईश्वर! इन्हें क्षमा कर क्यों कि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।' जिस दिन ईसा मसीह को क्रॉस पर लटकाया गया था उस दिन फ्राइडे यानी कि शुक्रवार था। तब से उस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाने लगा।

गुड फ्राइडे के हैं और भी नाम...

ईसाई धर्म ग्रंथों के मुताबिक, यीशु को बिना गलती के क्रॉस मार्क पर लटका दिया गया। उनपर कई तरह से यातनाएं की गईं। ये दिन शुक्रवार यानी फ्राइडे का था, इसलिए इसे गुड फ्राइडे नाम दिया गया। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है।

यह भी देखे:श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट: विदेश मंत्री ने कहा- स्थिति पर है नजर, हेल्पलाइन नंबर जारी

गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे का कनेक्शन

ईसा मसीह को शुक्रवार के दिन क्रॉस पर लटकाए जाने के तीसरे ही दिन रविवार को ईसा मसीह फिर से जीव‍ित हो उठे थे. इस वजह से इसे ईस्टोर संडे कहा जाता है. ईसाई समुदाय में ईस्ट र एग यानी कि अंडे का विशेष महत्वा है। जिस तरह से चिड़िया सबसे पहले अपने घोसले में अंडा देती है, उसके बाद उसमें से चूजा निकलता है। ठीक उसी तरह अंडे को शुभ माना गया है। ईस्ट र संडे के दिन लोग एक दूसरे को अंडे के आकार के गिफ्ट देते हैं। यही नहीं सजावट में भी अंडे के आकार का इस्तेफमाल किया जाता है।

कैसे मनाते हैं गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे?

गुड फ्राइडे के 40 दिन पहले से ही ईसाइयों के घरों में प्रार्थना और उपवास शुरू हो जाते हैं। इस व्रत में शाकाहारी खाना खाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन लोग चर्च जाते हैं और यीशू को याद कर शोक मनाते हैं।

इसी के साथ गुड फ्राइडे के दिन ईसा के अंतिम सात वाक्यों की विशेष व्याख्या की जाती है जो क्षमा, मेल-मिलाप, सहायता और त्याग पर केंद्रित होती है।

यह भी देखे:सुरक्षा चिंता के बीच इराक के मोसुल में हथियारों की बिक्री बढ़ी

वहीं, मौत के तीन दिन बाद ईसा मसीह के फिर से जीवित हो जाने की खुशी में ईसाई लोग प्रभु भोज में भाग लेते हैं और खुशी मनाते हैं। एक-दूसरे को अंडे के आकार के तोहफे देते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story