×

श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट: विदेश मंत्री ने कहा- स्थिति पर है नजर, हेल्पलाइन नंबर जारी

स्टर के मौके पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और देश के कई इलाकों में 6 बम धमाके हुए हैं। धमाका श्रीलंका के तीन चर्च और तीन पांच सितारा होटल में हुआ है। इसमें 137 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है।

Dharmendra kumar
Published on: 21 April 2019 7:36 AM GMT
श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट: विदेश मंत्री ने कहा- स्थिति पर है नजर, हेल्पलाइन नंबर जारी
X

नई दिल्ली: ईस्टर के मौके पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और देश के कई इलाकों में 6 बम धमाके हुए हैं। धमाका श्रीलंका के तीन चर्च और तीन पांच सितारा होटल में हुआ है। इसमें 137 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके की खबर से करोड़ों भारतीय भी चिंतित हैं। बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग यहां रहते हैं।

अभी तक किसी भारतीय के धमाकों में हताहत होने की खबर नहीं है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि वह कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क में है और स्थिति पर नजर है।



यह भी पढ़ें...अमर सिंह का आजम पर वार, ‘नारी शक्ति जयाप्रदा, करेंगी रामपुर के महिषासुर’ का अंत

भारतीय दूतावास ने भी ट्वीट कर कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया, 'कोलंबो और बट्टीकालोआ में धमाके की खबरे हैं। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मदद या किसी जानकरी के लिए भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: +94777903082 +94112422788 +94112422789 । श्रीलंका के नंबरों के अलावा इन भारतीय नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं: +94777902082 +94772234176



यह भी पढ़ें...प्रज्ञा ठाकुर का नया बयान, बाबरी ढांचा गिराने में मदद की, राम मंदिर बनाएंगे

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि उनकी टीम के लोग इसमें हुए नुकसान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story