×

Lohri 2021: लोहड़ी का है ये खास महत्व, इस दिन इनको किया जाता है याद

लोहड़ी से जुड़ी कई मान्यताएं है लेकिन सबसे प्रचलित कहानी है दुल्ला भट्टी की। सुंदरी और मुंदरी नामक दो अनाथ लड़कियां थीं। उस समय लड़कियों को अमीरों को बेच दिया जाता था।

suman
Published on: 8 Jan 2021 5:50 AM GMT
Lohri 2021: लोहड़ी का है ये खास महत्व, इस दिन इनको किया जाता है याद
X
कई जगह लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहा जाता था। यह शब्द तिल और रोड़ी (गुड़ की रोड़ी) शब्दों के मेल से बना है, जो समय के साथ बदल कर लोहड़ी के रुप में प्रसिद्ध हो गया।

जयपुर: इस साल 2021 में लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जाएगी। लोहड़ी शरद ऋतु का त्योहार है जो रबी फसल के कटने की खुशी में मनाई जाती है। भारत में लोहड़ी पर्व की अवधारणा भी मकर संक्रांति से बनी है। इसलिए लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व में बहुत कुछ समानता है।

इन राज्यों में प्रमुखता से मनाई जाती है

देश के इन राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड और जम्मू में मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व के विषय में ऐसी मान्यताएं प्रचलित है कि यह वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है। यह पर्व परंपरागत रूप से रबी फसलों से जुड़ा हुआ है और यह किसान परिवारों में सबसे बड़ा उत्सव भी है। पंजाबी किसान लोहड़ी (मगी) के बाद भी वित्तीय नए साल के रूप में देखते हैं। लोहड़ी उत्सव पर बहुत सारी मिथक भी मौजूद है। कुछ लोगों के मानना है कि लोहड़ी साल की सबसे लंबी रात का उत्सव है।

LOHARI

इसका महत्त्व

पंजाब का यह पारंपरिक त्यौहार लोहड़ी फसल की बुआई और कटाई से जुड़ा एक विशेष त्यौहार है। पंजाब में यह त्यौहार नए साल की शुरुआत में फसलों की कटाई के उपलक्ष्य के तौर पर मनाई जाती है। लोहड़ी के त्यौहार के अवसर पर जगह-जगह अलाव जलाकर उसके आसपास नृत्य भी किए जाते हैं। नृत्य के दौरान लड़के जहां भांगड़ा करते हैं, वहीं लड़कियां गिद्धा नृत्य करती हैं।

इस त्योहार में जिस तरह होलिका दहन की जाती है ठीक उसी प्रकार लोहड़ी के अवसर पर अलाव जलाकर नृत्य के साथ इस त्यौहार को मानते हैं। इस दिन सूर्य ढलते ही खेतों में बड़े-बड़े अलाव जलाए जाते हैं। इस जलते हुए आलव के पास खड़े होकर लोग मस्ती के साथ नाचते और झूमते हैं। इसलिए इस त्योहार में अलाव का महत्त्व बढ़ जाता है।

अग्नि देवता को अर्पित

मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी का त्यौहार मुख्य रूप से सूर्य और अग्नि देव को समर्पित है। लोहड़ी के पवन अवसर पर लोग रवि फसलों को अग्नि देवता को अर्पित करते हैं, क्योंकि इस दिन से ही घरों में रबी फसल कटकर आने लगते हैं। इसके अलावे इस दिन अग्नि में तिल, रेवड़ियाँ, मूंगफली, गुड़ और गजक आदि भी समर्पित किया जाता है।

LOHARI

यह पढ़ें...5 साल की बच्ची का कमाल: बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

फसल लहलहाए

लोग ऊंची उठती अग्नि शिखाओं के चारों ओर एकत्रित होकर, अलाव की परिक्रमा करते हैं तथा अग्नि को पके हुए चावल, मक्का के दाने तथा अन्य चबाने वाले भोज्य पदार्थ अर्पित करते हैं। ‘आदर आए, दलिदर जाए’ इस प्रकार के गीत व लोकगीत इस पर्व पर गाए जाते हैं। ऐसा करने से यह माना जाता है कि देवताओं तक भी फसल का कुछ अंश पहुँचता है।

LOHARI

तिल, चावल, रेवड़ी, खील, गज्जक

*लोहड़ी के दिन लोग आग के चारों ओर बैठकर लोग आग में तिल, चावल, रेवड़ी, खील, गज्जक, डालते हैं। इस दौरान कहा जाता है कि घर में सम्मान आए और गरीबी दूर जाए। जिस घर में नई शादी हुई हो या बच्चा हुआ हो उनके लिए लोहड़ी बहुत खास होती है। लोहड़ी के दिन सबसे ज्यादा लोकगीत गाए जाते हैं। दरअसल लोकगीतों के तहत सूर्य भगवान को धन्यवाद दिया जाता है जिससे कि आने वाले साल में भी लोगों को उनका सरंक्षण मिलता रहे। इसके अलावा महिलाएं गिद्दा गाती हैं। इस दिन पतंग भी उड़ाई जाती है।

LOHARI

लोहड़ी के पीछे कहानी

*लोहड़ी को अलग-अलग जगह अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। इसे पहले लोई कहा जाता था जो संत कबीर के पत्नी का नाम है। आज भी पंजाब के ग्रामीण इलाकों में इसे लोही कहकर पुकारा जाता है। कुछ लोग कहते हैं लोहड़ी शब्द को पहले लोह कहते थे, जिसका मतलब हुआ लोहे का तवा जिस पर रोटियां बनाई जाती हैं।

*एक और कथा में कहा गया है कि होलिका और लोहड़ी दोनों बहनें थी। कई जगह लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहा जाता था। यह शब्द तिल और रोड़ी (गुड़ की रोड़ी) शब्दों के मेल से बना है, जो समय के साथ बदल कर लोहड़ी के रुप में प्रसिद्ध हो गया।

यह पढ़ें...8 जनवरी: क्या कहता है आपका राशिफल, जानें किस राशि के लिए बेहद शुभ है शुक्रवार

LOHARI

दो अनाथ लड़कियां... दुल्ला भट्टी को करते हैं याद

*लोहड़ी से जुड़ी कई मान्यताएं है लेकिन सबसे प्रचलित कहानी है दुल्ला भट्टी की। सुंदरी और मुंदरी नामक दो अनाथ लड़कियां थीं। उस समय लड़कियों को अमीरों को बेच दिया जाता था। सुंदरी और मुंदरी को बेचे जाने का पता लगने पर दुल्ला भट्टी जिन्हें मुगल शासक डाकू मानते थे, उन्होंने दोनों लड़कियों को छुड़ाकर उनकी शादी कराई। एक जंगल में आग जलाकर सुंदरी और मुंदरी का विवाह कराया गया।

पंजाबी किसानों के लिए लोहड़ी इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं कि लोहड़ी से अगला दिन इनके लिए फाइनेंशियल न्यू ईयर होता है। जो इन लोगों के काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल लोहड़ी फसलों का त्योहार है। इस समय गन्ने की फसल की कटाई की जाती है। यही वजह है कि इस त्योहार में गुड़ और गजक का इस्तेमाल किया जाता है।

suman

suman

Next Story