×

चाणक्य नीति: जिन पुरुषों में होती है ऐसी बात, वो प्रेम में नहीं होते असफल

मनुष्य जीवन में सामाजिक और आर्थिक सफलता के लिए प्रयत्न करता है लेकिन जीवन के हर क्षेत्र में आप चाहे  जितना सफल हो जाएं। अगर रिश्तों अविश्वास मिले तो पूरी जिंदगी उसकी भरपाई नहीं कर पाता है। कहने का मतलब कि प्रेम जीवन का अमूल्य पहलू है।

suman
Published on: 8 Nov 2019 4:52 PM GMT
चाणक्य नीति: जिन पुरुषों में होती है ऐसी बात, वो प्रेम में नहीं होते असफल
X

जयपुर: मनुष्य जीवन में सामाजिक और आर्थिक सफलता के लिए प्रयत्न करता है लेकिन जीवन के हर क्षेत्र में आप चाहे जितना सफल हो जाएं। अगर रिश्तों अविश्वास मिले तो पूरी जिंदगी उसकी भरपाई नहीं कर पाता है। कहने का मतलब कि प्रेम जीवन का अमूल्य पहलू है।

प्रकांड विद्वान चाणक्य ने भी जीवन और रिश्तों की सच्चाई के बयां किया है। जिससे जीवन को सुगम व सरल बनाया जा सकता है। महिला हो या पुरुष दोनों के जीवन में प्रेम का महत्व है। दोनों इसके मिलने से सुखी जीवन जीते है और धोखा खाने पर टूट जाते हैं। जिन पुरुषों को प्रेम में सफलता चाहिए, उनके लिए भी चाणक्य ने कुछ बातों को बताया है।

यह पढ़ें... ज्योतिष :देवउठनी एकादशी पर ये सारे काम, खुलेगा मोक्ष का मार्ग

सम्मान , जो पुरुष स्त्री और प्रेमिका को सम्मान की नजरों से देखता है। जीवन में उनके महत्त्व और भागीदारी को समझता है ऐसा पुरुष कभी रिश्तो में असफल नहीं होता।

यह पढ़ें..गुरुनानक देव की 550वीं जयंती पर जानते हैं उनके जीवन के मूल मंत्र

शारीरिक सुख जो पुरुष अपनी स्त्री को शारीरिक और भावनात्मक रूप से संतुष्ठ रखता है ऐसे पुरुष का प्रेम सम्बन्ध सदैव मजबूत होता है।

पर स्त्रीगामी वह पुरुष जो अन्य स्त्री को गलत नजरों से नहीं देखता और केवल अपनी पत्नी या प्रेमिका के प्रति विश्वास रखता है ऐसा पुरुष भी कभी प्रेम में असफल नहीं होता।

यह पढ़ें..ससुराल में मिलेगा बेटी को प्यार व सम्मान, जब करेंगे विदाई के समय ये सारे काम

सुरक्षा जिस स्त्री से पुरुष प्रेम करे या पत्नी रूप में जिसे साथ रखे उसकी सुरक्षा और अन्य आवश्यकताओं का पूरी तरह निर्वाह करें, उसका प्रेम जीवन सफल रहता है।

suman

suman

Next Story