×

सावन में शिव का यह मंत्र आपको देगा कई गुना ज्यादा फल, इस रोज जाप करके करें हर बाधा दूर

ज्योतिष के अनुसार यदि जन्म, मास, गोचर और दशा, अंतर्दशा, स्थूलदशा आदि में ग्रहपीड़ा होने का योग है। किसी महारोग से पीड़ित होने पर। मुकदमा आदि में फंसने पर, हैजा-प्लेग आदि महामारी से लोग मर रहे हों।,राज्य या संपदा के जाने का अंदेशा हो।, धन-हानि हो रही हो।

suman
Published on: 15 July 2019 9:35 AM GMT
सावन में शिव का यह मंत्र आपको देगा कई गुना ज्यादा फल, इस रोज जाप करके करें हर बाधा दूर
X

जयपुर: सावन मास के शुरु होने में अब 2 से 4 दिन ही शेष रह गए है। शिव की भक्ति व कृपा पाने के लिए पूरा मास ही उत्तम है। सावन में अगर मनुष्य विधि विधान से नियमो का पालन करता है तो उसे जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं होता है। सावन में शिव के महामृत्युंजय मंत्र को जपने से अकाल मृत्यु टलती है। आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस माह में यह मंत्र 10 गुना अधिक फल देता है।

15 जुलाई: सोमवार का दिन आपके लिए क्या कुछ लेकर आएगा, जानिए राशिफल व पंचांग

महामृत्युंजय मंत्र :

ॐ ह्रौं जूं सः। ॐ भूः भुवः स्वः।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌। स्वः भुवः भूः ॐ। सः जूं ह्रौं ॐ॥

स्नान करते समय शरीर पर लोटे से पानी डालते वक्त इस मंत्र का जप करने से स्वास्थ्य-लाभ होता है।

दूध में निहारते हुए इस मंत्र का जप किया जाए और फिर वह दूध पी लिया जाए तो यौवन की सुरक्षा में भी सहायता मिलती है।

इस मंत्र का जप करने से बहुत सी बाधाएं दूर होती हैं, अतः इस मंत्र का सदैव श्रद्धानुसार जप करना चाहिए।

इस मंत्र का जाप : ज्योतिष के अनुसार यदि जन्म, मास, गोचर और दशा, अंतर्दशा, स्थूलदशा आदि में ग्रहपीड़ा होने का योग है। किसी महारोग से पीड़ित होने पर। मुकदमा आदि में फंसने पर, हैजा-प्लेग आदि महामारी से लोग मर रहे हों।,राज्य या संपदा के जाने का अंदेशा हो।, धन-हानि हो रही हो।

मेलापक में नाड़ीदोष, षडाष्टक आदि आता हो। राजभय हो। मन धार्मिक कार्यों से विमुख हो गया हो। राष्ट्र का विभाजन हो गया हो। परस्पर घोर क्लेश हो रहा हो। त्रिदोषवश रोग हो रहे हों। प्राकृतिक आपदा आने पर।

suman

suman

Next Story