×

बुध का इस राशि हो रहा है गोचर, जानिए प्यार, पैसा व नौकरी पर क्या होगा असर

7 अप्रैल, मंगलवार को बुध कुंभ राशि से मीन राशि में दोपहर 2:24  बजे परिवर्तन करेगा। फिर 25 अप्रैल की रात 2:43 तक इसी राशि में वास करेंगे। जानें, राशियों  पर इस गोचर क्या प्रभाव पड़ेगा

suman
Published on: 7 April 2020 6:45 AM GMT
बुध का इस राशि हो रहा है गोचर, जानिए प्यार, पैसा व नौकरी पर क्या होगा असर
X

लखनऊ: 7 अप्रैल, मंगलवार को बुध कुंभ राशि से मीन राशि में दोपहर 2:24 बजे परिवर्तन करेगा। फिर 25 अप्रैल की रात 2:43 तक इसी राशि में वास करेंगे। जानें, राशियों पर इस गोचर क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष बुध का ये गोचर इस राशि के जातक पर मिश्रित प्रभाव डालेगा। परेशानियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। पार्टनर के सहयोग से लाभ होगा। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव रहेगा।

वृष: बुध का ये गोचर इस राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। अचानक लिए गए निर्णय फायदेमंद होंगे। फालतू खर्चा व भोगों में वृद्धि होगी। बचत कम रहेगी। सावधानी से निर्णय लें।

मिथुन बुध का ये गोचर इस राशि के जातक गोचर अच्छा है। रुका पैसा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। भाईबंधु से सहयोग होगा। कर्जा व रिस्क लेने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखें।

कर्क: बुध का ये गोचर इस राशि के जातक पर मध्यम प्रभाव डालेगा। बीमारी फालतू खर्च व विवाद के योग हैं। मानसिक तनाव व भाग-दौड़ रहेगी। झूठ बोलने से बचें। नए कार्य करने से बचें।

यह पढ़ें....सावधान, आज पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा चंद्रमा, जानिए क्या होगा असर

सिंह बुध का ये गोचर इस राशि के जातक पर अशुभ प्रभाव डालेगा। अनचाही यात्राएं, फालतू खर्च व विवाद के योग हैं। कामकाज प्रभावित होगा। दांपत्य में मतभेद होंगे। सेहत बिगड़ेगा।

कन्या बुध का ये गोचर इस राशि के जातक पर सामान्य प्रभाव डालेगा। विवाद व रोग से परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव से घिरेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं।

तुला बुध का ये गोचर इस राशि के जातक पर शुभ रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। योजनाएं फलित होंगी। अचानक धन मिलेगा। प्रमोशन व आय वृद्धि के योग हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक बुध का ये गोचर इस राशि के जातक को लाभ देने वाला है। किस्मत साथ देगी। भाईबंधु के सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे। खर्च बढ़ेंगे। खुशखबरी मिलेगी। प्रयास सफलता होंगे।

यह पढ़ें....राशिफल 7 अप्रैल: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का इन राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, जानिए

धनु बुध का ये गोचर इस राशि के जातक के लिए सुखद है। स्थितियां अनुकूल रहेंगी। दांपत्य सुख मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कानूनी बाधा के कारण टेंशन के योग हैं।

मकर बुध का ये गोचर इस राशि के जातक पर मिश्रित परिणाम देगा। कामों में रुकावट आएगी। उधार वसूली व सौदे अटकेंगे। सुख-सुविधा पर खर्चा होगा। जीवनसाथी की सेहत चिंतित करेगी।

कुंभ बुध का ये गोचर इस राशि के जातक के लिए सामान्य है। फालतू खर्च से राहत मिलेगी। योजनाएं पूरी होंगी। संतान सुख मिलेगा। विवादों में उलझेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आएगा।

मीन बुध का ये गोचर इस राशि के जातक के लिए अच्छा है। खर्चा बढ़ेगा। तनाव रहेगा। सेहत परेशान करेगी। पुराने विवाद सक्रिय होंगे। संतान सहयोग करेगी। आय वृद्धि होगी।

suman

suman

Next Story