×

Money Plant Kaise Lagayen: इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, लक्ष्मी माँ करेगीं घर में निवास

Money Plant Ko Kis Disha Mein Lagayen: आज हम मनी प्लांट को रखने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जिससे न सिर्फ आपको लाभ मिलेगा बल्कि इससे आप पर लक्ष्मी माँ का आशीर्वाद सदा बना रहेगा।

Shweta Shrivastava
Published on: 11 Aug 2023 3:24 AM GMT
Money Plant Kaise Lagayen: इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, लक्ष्मी माँ करेगीं घर में निवास
X
Money Plant Ko Kis Disha Mein (Image Credit-Social Media)

Money Plant Ko Kis Disha Mein Lagayen: आजकल लगभग हर घर में आपको मनी प्लांट का पौधा नज़र आएगा लेकिन वहीँ उन्हें ये भी शिकायत होती है कि ये पौधा उन्हें किसी भी तरह फायदा नहीं कर रहा है। ऐसे में आपको बता दें कि अगर आपने मनी प्लांट को सही जगह नहीं रखा है या इसकी दिशा सही नहीं है तो ये आपको उतना लाभ नहीं पहुंचाएगा जितना पहुंचना चाहिए। वहीँ आज हम मनी प्लांट को रखने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जिससे न सिर्फ आपको लाभ मिलेगा बल्कि इससे आप पर लक्ष्मी माँ का आशीर्वाद सदा बना रहेगा।

इस दिशा में लगायें मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट समृद्धि का प्रतीक होता है। इसके लिए कहा जाता है कि अगर इसे आप अपने घर में सही दिशा में लगते हैं तो आपके घर में बरकत आती है। साथ ही ऐसी मान्यता है कि अगर आप मनी प्लांट को सही दिशा में लगाते हैं तो माँ लक्ष्मी प्रसन्न होतीं हैं। इतना ही नहीं कहते हैं जिस घर में ये पौधा फलता फूलता है वहां सदैव खुशहाली बनी रहती है। वहीँ वास्तु में मनी प्लांट रखने का एक सही तरीका भी बताया गया है। क्योंकि अगर हम इस पौधे को सही जगह पर नहीं रखेंगे तो हमे इसका सही लाभ नहीं मिलेगा। आइये जानते हैं कि आप मनी प्लांट को कहाँ और कैसे लगाएं कि ये आपको उचित फल दे।

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर एक दिशा की काफी अहमियत होती है। जिसके लिए हर दिशा निर्धारित भी की गयी है। इसी तरह मनी प्लांट के लिए भी एक निश्चित स्थान है जहाँ पर इसे रखने से ये काफी फलदाई होती है। ये आपको आर्थिक लाभ प्रदान करता है। ऐसे में अगर आपने अपने घर पर इस पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाया है तो इसे फौरन वहां से हटा दीजिये। ऐसा करने से आपके घर में मौजूद सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वहीँ अगर आप मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखते हैं तो ये आपके और आपके परिवार के सदस्यों के लिए काफी शुभ संकेत लेकर आता है। दक्षिण-पूर्व दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है साथ ही भगवान् गणेश सुख और समृद्धि के देवता हैं इसलिए घर में भी सुख और समृद्धि निवास करती है। कहते हैं कि जैसे मनी प्लांट बढ़ता है घर में भी उसी तरह से खुशहाली भी आती है। इस बीच इस बात का भी ख्याल रखिये कि मनी प्लांट की ये बेल ऊपर की ओर बढ़ती हो और ये किसी भी हाल में ज़मीन को नहीं छूती हो। ऊपर की ओर जाती मनी प्लांट की बेल आपके बढ़ने का संकेत हैं।

इन सब चीज़ों के साथ ये भी ध्यान रखें कि आपके घर में लगा मनी प्लांट का पौधा सूखने न पाए। अगर इसका कोई भी पत्ता सुख गया हो तो उसे हटा दें। क्योकि इसे दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इससे माँ लक्ष्मी नाराज़ हो जातीं हैं। और आया हुआ धन आपके पास टिक भी नहीं पाता।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story