×

Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे इस दिशा में बैठकर खाना, मां लक्ष्मी होंगीं नाराज, आ सकती है दरिद्रता

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार अगर आप कुछ चीज़ों का पालन नहीं करते हैं तो ऐसे में माँ लक्ष्मी आपसे नाराज़ हो सकती हैं। आइये जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आपको खाना किस दिशा में बैठकर खाना चाहिए।

Shweta Shrivastava
Published on: 14 July 2023 10:42 AM GMT
Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे इस दिशा में बैठकर खाना, मां लक्ष्मी होंगीं नाराज, आ सकती है दरिद्रता
X
Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips : भारतीय संस्कृति में दिशाओं का काफी महत्त्व है साथ ही वास्तुशास्त्र के हिसाब से भी हर दिशा प्रत्येक कार्य के लिए शुभ और अशुभ दोनों संकेत देती है। वहीँ वास्तु में इन सभी बातों का काफी ध्यान दिया जाता है। इतना ही नहीं वास्तु शास्त्र में इसके लिए कई नियम भी बनाये गए हैं। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपके जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली ज़रूर आएगी। वहीँ अगर जाने अनजाने में व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करता है तो इस सभी चीज़ों के विपरीत उसके जीवन में दरिद्रता और परेशानियों का वास होता है। ऐसा ही एक नियम है सही दिशा में मुँह करके खाना खाना। आइये जानते हैं कि आखिर खाना खाते समय किस दिशा में मुँह करके खाना खाना चाहिए।

किस दिशा में बैठकर खाये खाना

वास्तु के अनुसार अगर आप कुछ चीज़ों का पालन नहीं करते हैं तो ऐसे में माँ लक्ष्मी आपसे नाराज़ हो सकती हैं। साथ ही घर वे भी दरिद्रता का माहौल बना रह सकता है। वहीँ जो लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास करते हैं वो इस बात को अच्छे से समझते हैं कि इसमें दिशाओं का कितना महत्त्व होता है। वास्तु के अनुसार दिशाओं के मुताबिक ही अपने घर का सामान रखें, उसे डिज़ाइन करें और ऐसा करने से आपको सफलता मिलती है। वहीँ आइये जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आपको खाना किस दिशा में बैठकर खाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र की माने तो आपको कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुँहकर करके खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए भी है क्योकि दक्षिण को यम की दिशा कही गयी है। साथ ही ऐसा करने से कहा जाता है कि व्यक्ति की आयु कम होती है। इतना ही नही इससे व्यक्ति के स्वास्थ पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए व्यक्ति को खाना कहते समय हमेशा पूर्व या उत्तर की दिशा की तरफ करके ही बैठना चाहिए। दरअसल ये दिशा देवों की दिशा मानी जाती है। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनका आपके घर में वास रहता है।

कैसे करें भोजन

दिशा के साथ साथ वास्तु में भोजन करने का सही तरीका भी बताया गया है। कहते हैं खाना कहते समय आपको कभी भी अपना सिर नहीं ढकना चाहिए। साथ ही जिस समय आप खाना कहते हैं उस समय आपको पैरों में जूते-चप्पल नहीं पहनने चाहिए। जूते-चप्पल पहन कर भोजन करने से ये खाने का अपमान मन जाता है। साथ ही इससे माँ अन्नपूर्णा भी नाराज़ हो जातीं हैं। इसके साथ ही साथ बिस्तर पर बैठकर भी खाना नहीं खाना चाहिए। इससे आपको धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। और आप के ऊपर क़र्ज़ भी बढ़ सकता है।

किस जगह खाये खाना

वास्तु शास्त्र की माने तो खाना खाने की सबसे सही जगह किचन होती है। आप किचन के नज़दीक भी भोजन कर सकते हैं। इसके साथ ही जिस जगह आप खाना खा रहे हैं वो जगह साफ़ होनी चाहिए इस बात को भी सुनिश्चित करें। कहने को बर्बाद करने से बचे प्लेट में उतना ही लें जितना आपको खाना हो।इसके साथ ही खाना खाने से पूर्व हमेशा स्नान करें। बिना स्नान किये खाना नहीं खाना चाहिए। साथ ही टूटे-फूटे बर्तनों में भी खान खाने से माँ लक्ष्मी नाराज़ होती हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story