×

चंद्रमा के नजदीक पहुंच गया मंगल, सात दिन में होंगी ये चौंकाने वाली घटनाएं

मंगलवार को एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटी जिसका असर आने वाले सात दिनों में दिखेगा। मंगलवार को मंगल ग्रह चंद्रमा के नजदीक पहुच गया। मंगल और चंद्रमा की नजदीकी की वजह से पृथ्वी पर मौसम में उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Jan 2020 12:25 PM GMT
चंद्रमा के नजदीक पहुंच गया मंगल, सात दिन में होंगी ये चौंकाने वाली घटनाएं
X

नई दिल्ली: मंगलवार को एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटी जिसका असर आने वाले सात दिनों में दिखेगा। मंगलवार को मंगल ग्रह चंद्रमा के नजदीक पहुच गया। मंगल और चंद्रमा की नजदीकी की वजह से पृथ्वी पर मौसम में उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा 28 जनवरी तक तीन और खगोलीय घटनाएं और होंगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक 23 जनवरी को बृहस्पति, 24 को शनि और 28 जनवरी को शुक्र चंद्रमा के नजदीक जीरो डिग्री पर पहुंचेगे। ये सभी ग्रह 6 से 7 घंटे तक इस स्थिति में रहेंगे। आप इन तीनों ग्रहों को टेलिस्कोप की मदद से देख सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 20 जनवरी यानी सोमवार की रात 12.44 मिनट पर चंद्रमा के पास मंगल 0 डिग्री पहुंच गया था। दक्षिण दिशा में इस स्थिति को देखा गया। 23 जनवरी को दोपहर 2.45 पर बृहस्पति चंद्रमा के पास पहुंचेगा। इसे पश्चिम दिशा में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें...मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ये सरकारी कंपनी होगी बंद, यहां भी लागू होगा GST

तो वहीं 24 जनवरी को चंद्रमा के नजदीक शनि आएगा और ऐसा होने से पृथ्वी, चंद्रमा और शनि तीनों एक लाइन में रहेंगे। यह खगोलीय घटना दोपहर 2.08 पर बनेगी। शनि को पश्चिम दिशा में चंद्रमा के पास देखा पाएंगे। 28 जनवरी को शाम 7.28 पर शुक्र, चंद्रमा के नजदीक आएगा। इसे उत्तर दिशा में चंद्रमा के पास देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें...खतरनाक वायरस भारत में देगा दस्तक! सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

बता दें कि इससे पहले 15 दिनों के अंदर दो ग्रहण देखने को मिला था। 26 दिसंबर 2019 को सूर्य ग्रहण पड़ा था और अब 10 जनवरी को 2020 का पहला ग्रहण यानी चंद्र ग्रहण लगा था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story